By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर
International

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर

DB News
Last updated: 13/10/2026 10:57 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Donald Trump 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

Source : MEDIA

Contents
Donald Trump 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई बड़े नेता शामिल होंगे.विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानसुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा दिलाई जाएगी शपथट्रंप का शपथ ग्रहण रात 10:30 बजे में होगापीएम  ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाईमुकेश -नीता अंबानी भी हुए शामिलकई राष्ट्राध्यक्ष भी हुए शामिल

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Donald Trump oath ceremony: डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई बड़े नेता शामिल होंगे. वहीं, भारत की तरफ विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत सरकार को निमंत्रण दिया है. इसमें भारत सरकार का प्रतिनिधित्व एस जयशंकर करेंगे. यह जानकारी रविवार को मंत्रालय ने दी है. इस दौरान वो ट्रंप प्रशासन से भी मुलाकात कर सकते हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, ” ट्रंंप-वैंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.” मंत्रालय ने आगे कहा कि जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान आने वाले प्रशासन के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे.

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर,विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे.” वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आज वाशिंगटन डीसी में @POTUS के अध्यक्ष डोनाल्ड जे. ट्रम्प और @VP जेडी वेंस के शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान है.”

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा दिलाई जाएगी शपथ

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को दोपहर अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. यह शपथ अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा वॉशिंगटन में कैपिटल की सीढ़ियों पर दिलाई जाएगी. इससे पहले, उपराष्ट्रपति चुने गए जेडी वांस भी अपनी शपथ लेंगे. संयुक्त कांग्रेशनल समिति ऑन इनॉगरल सेरेमनीज (जेसीसीआईसी) ने पिछले महीने 60वें इनॉगरल सेरेमनी के लिए थीम के रूप में “हमारा स्थायी लोकतंत्र: एक संवैधानिक वादा” की घोषणा की.

ट्रंप का शपथ ग्रहण रात 10:30 बजे में होगा

उद्घाटन समारोह के हिस्से के रूप में पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के सम्मान में अमेरिकी झंडे आधे झुके रहेंगे, जिनका 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. राष्ट्रपति जो बिडेन ने 30 दिनों तक झंडे को झुकाए रखने का आदेश दिया, जो 28 जनवरी को सूर्यास्त के समय समाप्त होगा. 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत को 6 जनवरी को यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस द्वारा प्रमाणित किया गया, जिससे व्हाइट हाउस में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया. यह मंजूरी नवंबर के चुनाव के इलेक्टोरल कॉलेज नतीजों की आधिकारिक पुष्टि थी. बता दें कि 20 जनवरी को होने वाले शपथ समारोह के साथ अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस भी मनाया जाएगा. भारतीय समयानुसार ट्रंप का शपथ ग्रहण रात 10:30 बजे होगा. इस दौरान कई कार्यक्रम होगे.

पीएम  ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘X’ पर पोस्ट कर डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई दी थी. पीएम मोदी ने कहा था कि मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए तत्पर हूं. आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.

मुकेश -नीता अंबानी भी हुए शामिल

ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन भी शामिल हुए. जहां एलन मस्क, मार्क जकरबर्ग जैसे अमेरिकी बिजनेसमैन इस समारोह में दिखाई दिए तो वहीं भारत की ओर से मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी पहुंची थीं, जिन्हें इस समारोह में प्रमुख जगह दी गई. इस अलावा पुणे की रियल एस्टेट फर्म कुंदन स्पेस के एमडी आशीष जैन भी शामिल हुए थे.

कई राष्ट्राध्यक्ष भी हुए शामिल

ट्रंप के शपथग्रहण में कई राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हुए. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी इस समारोह में शामिल हुईं. इनके अलावा कई राष्ट्राध्यक्षों ने अपने दूत भेजे थे. इनके साथ ही टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, अमेजॉन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस और मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग के साथ दुनिया के कई बड़े बिजनेसमैन कार्यक्रम में शामिल हुए.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsDonald Trump oath ceremonyJbp NewsPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article ISRO ने डॉकिंग ट्रायल किया, तीन मीटर तक करीब आए दोनों उपग्रह, जानें क्या है अगला कदम
Next Article योजनाओं पर विराम लगने से आपका मन परेशान रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?