By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: YouTube पर कितने सबस्क्राइबर्स होने पर मिलता है सिल्वर बटन! जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Technology > YouTube पर कितने सबस्क्राइबर्स होने पर मिलता है सिल्वर बटन! जानें…
Technology

YouTube पर कितने सबस्क्राइबर्स होने पर मिलता है सिल्वर बटन! जानें…

DB News
Last updated: 10/09/2026 11:06 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अगर आप अपने टैलेंट को सही तरीके से प्रस्तुत करते हैं तो YouTube कमाई का एक बेहतरीन जरिया बन सकता है. इसके लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है.

Source : DB News Update  

Contents
अगर आप अपने टैलेंट को सही तरीके से प्रस्तुत करते हैं तो YouTube कमाई का एक बेहतरीन जरिया बन सकता है. इसके लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है.कब मिलता है Youtube Silver Button ?लाखों की कमाई कैसे होती है?कमाई के अन्य तरीकेसफलता के टिप्सYouTube से कमाई कैसे होती है?10 हजार व्यूज पर कितनी हो सकती है कमाईलगातार मेहनत से मिलती है सफलता

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Youtube Silver Button: नई टेक्नॉलाजी के जमाने में नित नए नियम बनते जा रहे हैं. इन नियमों का बदलाव यूट्यूब भी आए दिन करता रहता है. जिससे यूजर को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके और यूट्यूब के प्रति लोगों का रुझान भी रहे. अब सवाल उठता है कि क्या आपको मालूम है कि YouTube का सिल्वर बटन कैसे मिलती है? आप नहीं जानते आइए मैं आपको बता रहा हूं.YouTube आज के समय में न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि कमाई का भी एक बेहतरीन जरिया बन चुका है. अगर आप अपने टैलेंट को सही तरीके से प्रस्तुत करते हैं, तो न केवल आपको पहचान मिलती है, बल्कि YouTube की ओर से कई तरह के अवॉर्ड और कमाई के अवसर भी मिलते हैं.

कब मिलता है Youtube Silver Button ?

YouTube पर सिल्वर बटन उन क्रिएटर्स को दिया जाता है, जो 1 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लेते हैं. यह एक तरह का सम्मान है, जिसे YouTube क्रिएटर्स की मेहनत और उनके योगदान को पहचानने के लिए देता है. जैसे ही आपके चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे होते हैं, YouTube आपको सिल्वर प्ले बटन के लिए योग्य मानता है. इसके लिए आपको YouTube स्टूडियो में नोटिफिकेशन मिलता है, जिसमें आपको अवॉर्ड क्लेम करने के निर्देश दिए जाते हैं.

लाखों की कमाई कैसे होती है?

YouTube पर कमाई का मुख्य जरिया ऐड्स (विज्ञापन) हैं. जैसे ही आपके चैनल पर 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे की वॉच टाइम पूरी होती है, आप YouTube पार्टनर प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं. इसके बाद आपके वीडियो पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं और हर विज्ञापन से आपको कमाई होती है और आप मालामाल हो सकते हैं.

कमाई के अन्य तरीके

Brand Promotion: जब आपका चैनल लोकप्रिय हो जाता है, तो कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करने के लिए आपको पैसे देती हैं.

सुपरचैट और स्टिकर्स: लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शक सुपरचैट और स्टिकर्स के जरिए आपका समर्थन करते हैं.

Channel Membership: कुछ एक्सक्लूसिव कंटेंट के बदले दर्शक मेंबरशिप के लिए भुगतान करते हैं.

Affiliate Marketing: एफिलिएट लिंक के जरिए प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर भी कमाई की जा सकती है.

सफलता के टिप्स

  • नियमित और क्वालिटी कंटेंट अपलोड करते रहें.
  • दर्शकों से जुड़ने की कोशिश करें.
  • ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर ध्यान दें.
  • अपने वीडियो को सही कीवर्ड और टैग्स के साथ ऑप्टिमाइज करें.

YouTube से कमाई कैसे होती है?

YouTube पर पैसा कमाने के लिए सबसे पहले चैनल को YouTube Partner Program में शामिल होना पड़ता है. इसके लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं जैसे कम से कम 1000 सब्सक्राइबर और पिछले 12 महीनों में 4000 घंटे का वॉच टाइम या फिर शॉर्ट्स पर 10 मिलियन व्यूज. जब चैनल इस प्रोग्राम में शामिल हो जाता है तब वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों से कमाई शुरू होती है. इसके अलावा स्पॉन्सरशिप, ब्रांड डील और सुपर चैट जैसे फीचर्स से भी क्रिएटर्स पैसे कमा सकते हैं.

10 हजार व्यूज पर कितनी हो सकती है कमाई

YouTube पर कमाई हर चैनल के लिए अलग-अलग होती है क्योंकि यह कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे वीडियो का विषय, दर्शकों का देश और विज्ञापनों की कीमत. आम तौर पर भारतीय क्रिएटर्स को 10 हजार व्यूज पर लगभग 200 से 1000 रुपये तक की कमाई हो सकती है. हालांकि यह आंकड़ा तय नहीं होता. अगर वीडियो ऐसे विषय पर है जिस पर विज्ञापन ज्यादा महंगे होते हैं जैसे टेक्नोलॉजी या फाइनेंस तो कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है.

लगातार मेहनत से मिलती है सफलता

YouTube पर सफल होने के लिए धैर्य और नियमित मेहनत बेहद जरूरी होती है. शुरुआत में व्यूज और सब्सक्राइबर धीरे-धीरे बढ़ते हैं लेकिन अगर कंटेंट अच्छा और उपयोगी हो तो चैनल तेजी से आगे बढ़ सकता है. इसलिए अगर आप भी YouTube चैनल शुरू करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले ऐसा कंटेंट बनाइए जो लोगों के लिए दिलचस्प और मददगार हो. सही रणनीति और निरंतर मेहनत के साथ न केवल अच्छी कमाई की जा सकती है बल्कि एक दिन सिल्वर प्ले बटन हासिल करने का सपना भी पूरा हो सकता है.

You Might Also Like

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

Canva में बिना इंटरनेट के भी क्रिएट और एडिट हो जाएगी फोटो

BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप

21 करोड़ का Bio-CNG Plant प्लांट बनाकर निजी कंपनी को सौंपा!

Aadhaar App नया वर्जन लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsYoutube Silver Button
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में रखा जाएगा मौन
Next Article महाशिवरात्रि 26 या 27 फरवरी, पंचांग अनुसार जान लें सही तारीख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?