By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में रखा जाएगा मौन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में रखा जाएगा मौन
Madhya Pradesh

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में रखा जाएगा मौन

DB News
Last updated: 18/04/2026 12:53 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिंद्र राव की ओर से 30 जनवरी को लेकर आदेश जारी किया गया है. शहीद दिवस पर आम लोगों को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है.

Source : DB News Update

Contents
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिंद्र राव की ओर से 30 जनवरी को लेकर आदेश जारी किया गया है. शहीद दिवस पर आम लोगों को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है.सभी को दो मिनट का मौन रखने का निर्देशपूरी गंभीरता से मनाएंसरकार के आदेश में क्या कहा गया?शहीद दिवस पर आम लोगों को जोड़ने का भी निर्देशशैक्षणिक संस्थाओं के लिए भी आदेशनाथूराम गोडसे ने बिड़ला हाउस में गांधी स्मृति में महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP News: सार्वजनिक उपक्रम के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थाओं में देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2025 को 2 मिनट के लिए मौन धारण किया जाएगा. इसे लेकर मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है.
सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिंद्र राव की ओर से जारी किये गए आदेश में मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर, समस्त विभागों के प्रमुख और संभाग आयुक्त को निर्देशित किया गया है.

सभी को दो मिनट का मौन रखने का निर्देश

राज्य सरकार ने सभी विभाग प्रमुखों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखने का आदेश दिया है। 20 जनवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि हर साल 30 जनवरी को सुबह 11 बजे देश भर में दो मिनट का मौन रखा जाता है। यह मौन राष्ट्र की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में होता है। इस दिन को चिह्नित करने के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाना चाहिए और काम और अन्य गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए।

पूरी गंभीरता से मनाएं

आदेश में आगे कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि कुछ कार्यालयों में तो दो मिनट का मौन रखा जाता है, लेकिन आम जनता अपने काम में लगी रहती है। इस अवसर की गंभीरता पर ध्यान नहीं देती है। इसलिए अनुरोध है कि शहीद दिवस को पूरी गंभीरता के साथ मनाया जाए।

सरकार के आदेश में क्या कहा गया?

आदेश में लिखा गया है कि हर साल 30 जनवरी को सुबह 11:00 बजे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वालों के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाता है. इस संबंध में पूर्व में भी गाइडलाइन जारी हो चुकी है. 30 जनवरी को 11:00 बजे मौन रखकर काम या गतिविधि रोकी जाना चाहिए. इसके अलावा अगर संभव हो तो 2 मिनट के मौन की अवधि शुरू होने और समाप्त होने पर सूचना के रूप में सायरन का उपयोग किया जाना चाहिए. अगर सायरन ना हो तो अन्य सिग्नल के साथ मौन धारण कराया जाना चाहिए.

शहीद दिवस पर आम लोगों को जोड़ने का भी निर्देश

एमपी में मोहन यादव सरकार के सामान्य प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया है कि आम जनता को भी शहीदों की स्मृति दिवस से जोड़ा जाना चाहिए. शहीद दिवस को उचित गंभीरता के साथ मनाया जाना चाहिए. इसके लिए हम लोगों का इस ओर ध्यान केंद्रित किया जाना जरूरी है.

शैक्षणिक संस्थाओं के लिए भी आदेश

आदेश में ये भी जिक्र किया गया है कि शहीद दिवस मनाने के संबंध में नियंत्रणाधीन सभी शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रम को निर्देश जारी किए जाने चाहिए ताकि पूरा आयोजन गंभीरता के साथ मनाया जा सके. इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के बारे में वार्ता, भाषण के माध्यम से जानकारी दी जानी चाहिए. आदेश में यह भी कहा गया है कि आपके (आयुक्तों और कलेक्टरों) नियंत्रणाधीन सभी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देश जारी किए जाने चाहिए कि शहीद दिवस पूरी गंभीरता से मनाया जाए. स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता पर चर्चा और भाषण हाइब्रिड मोड में आयोजित किए जाने चाहिए.

नाथूराम गोडसे ने बिड़ला हाउस में गांधी स्मृति में महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी

30 जनवरी, 1948 को, भारत की आज़ादी के कुछ महीनों बाद, नाथूराम गोडसे ने बिड़ला हाउस में गांधी स्मृति में महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी. यह दिन हमें उन सभी वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया. हमें उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए.
सरकार ने कहा है कि यह दो मिनट का मौन केवल एक औपचारिकता नहीं है. बल्कि यह उन वीरों के प्रति हमारा सम्मान और कृतज्ञता है. जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई. आइए, हम सब मिलकर शहीद दिवस को पूरी श्रद्धा और गंभीरता के साथ मनाएं और उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें. उनके बलिदान को हमेशा याद रखें और उनके दिखाए रास्ते पर चलें.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article बसंत पंचमी के दिन क्या कर सकते हैं विवाह? जानें
Next Article YouTube पर कितने सबस्क्राइबर्स होने पर मिलता है सिल्वर बटन! जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?