By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: “केजरीवाल पर हमला!” आप आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > “केजरीवाल पर हमला!” आप आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर
Politics

“केजरीवाल पर हमला!” आप आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर

DB News
Last updated: 23/10/2026 11:19 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

AAP पार्टी ने आरोप लगाया कि ये हमला बीजेपी के ‘गुंडों’ ने किया है. बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई, सीएम ने जिस शख्स की तस्वीर शेयर की है, सोशल मीडिया पर उसका नाम रोहित सेहरावत है.

Source : MEDIA

Contents
AAP पार्टी ने आरोप लगाया कि ये हमला बीजेपी के ‘गुंडों’ ने किया है. बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई, सीएम ने जिस शख्स की तस्वीर शेयर की है, सोशल मीडिया पर उसका नाम रोहित सेहरावत है.निंदनीय व चिंतनीय है- अखिलेश यादवसड़क, बिजली और पानी के नाम पर ठगा- बीजेपीअरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस की सुरक्षा पुनः बहाल करने की मांगकेजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची जा रही है – सीएमकेजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे- सीएम आतिशीगाड़ी तक हमलावर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने नहीं रोका- सीएम आतिशी

By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी

Delhi News: दिल्ली की सीएम आतिशी ने मुख्यमंत्री आतिशी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जिस आदमी ने आज अरविंद केजरीवाल पर हमला किया वह बीजेपी का गुंडा है.” उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कथित तौर पर हमला करने वाले शख्स की तस्वीर जारी की है. सीएम ने जिस शख्स की तस्वीर शेयर की है, सोशल मीडिया पर उसका नाम रोहित सेहरावत है. नाम के आगे बीजेपी लगाया हुआ है.

निंदनीय व चिंतनीय है- अखिलेश यादव

आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी को घेरते हुए निशाना साधा. इस बीच यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. अखिलेश यादव ने कहा, “दिल्ली में पदयात्रा के दौरान श्री अरविंद केजरीवाल जी पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी.

सड़क, बिजली और पानी के नाम पर ठगा- बीजेपी

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “जनता अगर पूछे सवाल तो क्यों परेशान हैं केजरीवाल? आपने दिल्ली को सड़क, बिजली और पानी के नाम पर ठगा है. जनता जब आपसे सवाल पूछ रही है तो आप उसे बीजेपी का हमला बता रहे हैं.”

अरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस की सुरक्षा पुनः बहाल करने की मांग

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस की सुरक्षा पुनः बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. सीएम आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश हो रही है और उन्हें भाजपा व गृहमंत्री अमित शाह से खतरा है. अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस अहम भूमिका निभा रही थी, लेकिन भाजपा ने साजिश रचकर चुनाव से ठीक पहले यह सुरक्षा हटा दी. अभी तक अरविंद केजरीवाल पर जितने भी हमले हुए हैं, उनमें हमलावर भाजपा के कार्यकर्ता निकले हैं और पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की. सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा द्वारा अरविंद केजरीवाल पर हमले करवाने से दिल्ली की जनता का उनके प्रति प्यार और विश्वास और अधिक बढ़ रहा है.

केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची जा रही है – सीएम

‘‘आम आदमी पार्टी’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पंजाब पुलिस की सुरक्षा केंद्र सरकार के आदेश पर हटाए जाने को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. सीएम आतिशी ने कहा कि इस समय अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश में दो प्रमुख पक्ष शामिल हैं.

पहला पक्ष भाजपा के कार्यकर्ता हैं, जो अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर हमला करते हैं. वे पत्थर फेंकते हैं, डंडों से हमला करते हैं और स्पिरिट का स्प्रे करने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। दूसरा पक्ष साजिशकर्ता भाजपा और गृहमंत्री अमित शाह के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस है।

केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा और दिल्ली पुलिस की इस जुगलबंदी से अरविंद केजरीवाल की जान लेने की साजिश हो रही है. हम लगातार देख रहे हैं कि एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं. 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ. जब सोशल मीडिया पर जांच की गई तो हमलवार भाजपा का कार्यकर्ता निकला. क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता था, इसलिए दिल्ली पुलिस के साथ जुगलबंदी फिर से सामने आई और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद 30 नवंबर को अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला हुआ. जब वह मालवीय नगर में एक पब्लिक इवेंट के लिए जा रहे थे, वहां उन पर हमला करने की कोशिश की गई.

गाड़ी तक हमलावर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने नहीं रोका- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि इसी तरह 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए. पुलिस ने जांच नहीं की. लेकिन जब हमने खुद सोशल मीडिया पर जांच की तो पता चला कि सारे हमलावर भाजपा के पदाधिकारी थी. फिर से भाजपा और दिल्ली पुलिस की यह जुगलबंदी सामने आई. दिल्ली पुलिस ने न तो भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोका और ना ही उनके खिलाफ एक्शन लिया.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भारत-चीन सेनाएं पूर्वी लद्दाख सीमा से हटना शुरू
Next Article REWA गैंग रेप मामले में पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?