Baba Vanga Predictions 2024: बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी हैं. हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर हुए हमले की भविष्यवाणी भी उन्होंने पहले ही कर दी थी.
Source : MEDIA
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- Supriya
Baba Vanga Predictions 2024: साल 2024 के लिए भी बाबा वेंगा ने कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें अब कुछ भविष्यवाणियां फिर से सच साबित होती नजर आ रही है. हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेन्सिलवेनिया में चुनावी रैली (Pennsylvania Rally) के दौरान जानलेवा हमला हुआ,जोकि दुनियाभर में चर्चा में है. ट्रंप पर गोली (Trump Attack) चलाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी. हालांकि गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गए.
दुनियाभर में कई भविष्यवक्ता हैं, जिनमें बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा काफी प्रसिद्ध हैं. इनकी कई भविष्यवाणियां अबतक सच साबित हो चुकी हैं.
वह नेत्रहीन थीं. कहा जाता है कि जब वो केवल 12 वर्ष की थीं, तभी उनकी आंखे खराब हो गई थी. लेकिन उन्हें दिव्य दृष्टि प्राप्त थी, जिससे उन्होंने केवल कुछ सालों ही नहीं बल्कि साल 5079 तक के लिए भविष्यवाणियां की थीं.
ट्रंप को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
ट्रंप पर हमले (Donald Trump Attack) के बाद बाबा वेंगा की भविष्यवाणी भी चर्चा में आ गई. क्योंकि बाबा वेंगा ने पहले ही ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी (Donald Trump Attack Predictions) की थी. 2024 के लिए बाबा वेंगा ने यह भविष्यवाणी की थी कि, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की जान खतरे में रहेगी.
इसके साथ ही बाबा वेंगा ने ट्रंप को लेकर यह भी भविष्यवाणी की थी कि, ट्रंप को कोई गंभीर और रहस्यमय बीमारी हो सकती है, जिससे वो बहरे भी हो सकते हैं. हाल ही में जब ट्रंप पर गोली चली (Donald Trump shooting) तो चौंकाने वाली बात यह रही कि, हमले के दौरान उनकी जान तो बच गई लेकिन गोली से उनके कान को नुकसान हुआ.
पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को लेकर भी बाबा वेंगा ने भयानक भविष्यवाणी की थी. बाबा वेंगा अनुसार, पुतिन की मृत्यु हो सकती है. कथित तौर पर उनकी मृत्यु का कारण हत्या होगा.
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी संशय और आकर्षण
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक ओर जहां लोगों का आकर्षण बढ़ाती है तो वहीं दूसरी ओर संदेह भी पैदा करती हैं. क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं, जिसमें 9/11 के हमले और कुर्स्क पनडुब्बी घटना, 2004 में सुनामी आदि हैं. लेकिन ऐसी कई भविष्यवाणियां भी हैं जो सच साबित नहीं हुईं. जैसे 2016 में यूरोप का अंत, 2010-14 के बीच परमाणु युद्ध आदि.सत्यापन योग्य जरूरी दस्तावेजों की कमी के कारण भी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां लोगों को मंत्रमुग्ध करती है.
इस हमले में डोनाल्ड घायल भी हो गए थे
बाबा वेंगा ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक और भविष्यवाणी की थी. इस भविष्यवाणी के अनुसार राजनीति का अहम चेहरा बनने के बाद ट्रंप गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं, जिससे उन्हें बहरापन और ब्रेन ट्यूमर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार ट्रंप कुछ समय के लिए राजनीति से गायब से नजर आएंगे. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसी रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिसके बारे में शुरुआत में स्पष्ट रूप से कुछ भी पता नहीं लग पाएगा.
2024 पर जब ट्रंप पर हमला हुआ था, तो लोगों ने इस घटना को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देखा था क्योंकि जब हमलावर ने गोली चलाई थी, तो अचानक एक तेज आवाज गूंज उठी थी. इसके बाद ट्रंप ने जब अपने कान को छुआ, तो उनके हाथ पर खून लगा हुआ था. बाबा वेंगा ने ट्रंप की बीमारी को लेकर कहा था कि ट्रंप बीमार होने के बाद किसी भी राजनीतिक आयोजनों में दिखाई नहीं देंगे क्योंकि उनकी सेहत धीरे-धीरे बिगड़ेगी और अंत में ट्रंप एक रहस्यमय गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाएंगे। हालांकि, अभी तक की जानकारी के मुताबिक ट्रंप ऐसी कोई बीमारी के शिकार नहीं हैं, जिसके भविष्य में घातक परिणाम सामने आ सकते हों, लेकिन अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हुई, तो अमेरिका की राजनीति में कोहराम मच सकता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DB News Update.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
