उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक बड़ा रेल हादसा हो गया. चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
By : DB News Update
Edited By- Supriya
UP.
Dibrugarh Express Accident :पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार (18 जुलाई) की दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे ने यह जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही इस वीकली ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए हैं. गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ है. प्रशासन ने रेस्क्यू टीम गोंडा से रवाना किया है. एसी के चार कोच हादसे का शिकार बताये जा रहे हैं. झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर ये हादसा हुआ.
अलर्ट मो़ड पर अस्पताल
वहीं, इस मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी नजर बनाए हुए हैं. इसके अलावा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. राहत कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ घायलों का समुचित इलाज के भी सीएम ने निर्देश दिए. इस निर्देश के बाद इलाके के अस्पतालों को अलर्ट मो़ड पर रखा गया है.
हेल्पलाइन नंबर जारी
भारतीय रेलवे ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. जो इस तरह हैं- वाणिज्यिक नियंत्रण: 9957555984, फुर्केटिंग (एफकेजी): 9957555966, मारियानी (एमएक्सएन): 6001882410, सिमलगुड़ी (एसएलजीआर): 8789543798, तिनसुकिया (एनटीएसके): 9957555959, डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी): 9957555960

