By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP जबलपुर बरगी डैम में 34 को ले डूबा क्रूज, 4 मृत, 8 की तलाश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > MP जबलपुर बरगी डैम में 34 को ले डूबा क्रूज, 4 मृत, 8 की तलाश
National

MP जबलपुर बरगी डैम में 34 को ले डूबा क्रूज, 4 मृत, 8 की तलाश

DB News
Last updated: 18/09/2026 11:27 AM
DB News
Share
7 Min Read
जबलपुर बरगी डेम में क्रूज पर्यटकों सहित डूबा
SHARE

बरगी डेम में 20 साल पुराना उतारा गया था क्रूज, लाइफ जैकेट नहीं पहनने के कारण हादसा होने की खबर, प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

Source : DB News Update  

Contents
बरगी डेम में 20 साल पुराना उतारा गया था क्रूज, लाइफ जैकेट नहीं पहनने के कारण हादसा होने की खबर, प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में जुटा हुआ है.कई लोग तैर कर बाहर निकले‘ऊंची लहरों के बीच डूबा जहाज’रात के अंधेरे में नहीं हो सका रेस्क्यूसुरक्षा मानकों पर उठे सवालसोशल मीडिया में प्रतिक्रिया जारीलोक निर्माण मंत्री डुमना एयरपोर्ट से सीधे पहुँचे बरगी बांधदिवंगत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख की सहायता राशिनिरंतर चल रहा बचाव और राहत कार्यकंट्रोल रूम स्थापित

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jabalpur Bargidam Cruise Incident: MP जबलपुर के बरगी डैम में 34 लोगों से भरा क्रूज डूब गया, जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं 22 लोगों को बचा लिया गया है. यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब गुरुवार 30 अप्रैल को अचानक आंधी-तूफान आया और बरगी की सैर कर रहे सैलानी तूफान में फंस गए. क्रूज में सवार पर्यटकों की खुशियां मातम में बदल गई. बरगी डेम की गहराइयों में तेज हवा के चलते लहरों ने क्रूज को असंतुलित कर दिया और उसे पानी में डुबा दिया. मैकल रिसार्ट द्वारा संचालित यह डबल डेकर क्रूज 20 साल पुराना बताया जा रहा है. इसे 2005 में बरगी डेम में उतारा गया था.

कई लोग तैर कर बाहर निकले

बरगी डेम में डूबे क्रूज के कई पर्यटक खुद तैरकर किनारे तक आए. वहीं कुछ लोग लाइफ जैकेट पहने हुए थे, जो ऊपर आ गए और उन्हें बचा लिया गया है. डूबे पर्यटकों को बचाने के लिए एसडीआरएफ होमगार्ड और एनडीआरएफ की 35 सदस्यीय टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है.

‘ऊंची लहरों के बीच डूबा जहाज’

गुरुवार शाम के वक्त क्रूज बीच पानी में गया ही था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली. तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते जहाज पानी में समाने लगा. चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविक और प्रशासन की टीम हरकत में आई, लेकिन तूफान इतना तेज था कि बचाव कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका.

रात के अंधेरे में नहीं हो सका रेस्क्यू

देर रात लापता पर्यटाकों की तलाश जारी रही. बरगी बांध में पानी गहरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतीपूर्ण है. रात के अंधेरे में रेस्क्यू नहीं हो सका. लापता लोगों की तलाश आज भी जारी रहेगी. इस हादसे को लेकर कलेक्टर ने वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि “हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हमारी प्राथमिकता लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढना है. NDRF और SDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं और सर्च लाइट की मदद से ऑपरेशन चलाया जा रहा है.”

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है. क्या क्षमता से अधिक लोग सवार थे? क्या सभी यात्रियों के पास लाइफ जैकेट मौजूद थी? और सबसे बड़ा सवाल कि खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद क्रूज को पानी में क्यों ले जाया गया? इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है.

सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया जारी

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है. हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें.’ इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने की अपील की. दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रशासन को घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश देना चाहिए. साथ ही ठेकेदार पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए.

लोक निर्माण मंत्री डुमना एयरपोर्ट से सीधे पहुँचे बरगी बांध

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बरगी डेम में क्रूज पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. घटना की सूचना मिलते ही श्री सिंह  डुमना एयरपोर्ट से सीधे मौके पर पहुँचे तथा राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए.

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण होने के पश्चात घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी. उन्होंने सुरक्षित बचाये गये यात्रियों के समुचित उपचार के निर्देश दिये.

लोक निर्माण मंत्री के साथ सांसद आशीष दुबे, विधायक नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया भी मौके पर पहुंचकर हादसे का प्रमुख कारण जानने का प्रयास किया.

दिवंगत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा पीड़ादायक है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को तत्काल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस हादसे में दिवंगत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है.

निरंतर चल रहा बचाव और राहत कार्य

उल्लेखनीय है कि जबलपुर में तेज आंधी तूफान के कारण हुए क्रूज हादसे के पश्चात 22 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हादसे में चार व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। शेष व्यक्ति की तलाश और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.

कंट्रोल रूम स्थापित

बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0761-2624355 है. कंट्रोल रूम का इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह रात भर चालू रहेगा. कंट्रोल रूम से संपर्क कर कोई भी व्यक्ति घटना में मिसिंग व्यक्तियों के बारे में या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकेगा.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:CM Madhya Pradesh Dr Mohan YadavDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJabalpur Bargidam Cruise IncidentJabalpur Cruise IncidentJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article नौतपा 2026 कब से शुरु? जानें 9 दिनों में क्या करें और क्या नहीं?
Next Article श्रीनृसिंह प्राकट्योत्सव में छिपा है निर्जीव वस्तु पर जीवन होने का भाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?