By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जाति पर बवाल, पीएम मोदी की कांग्रेस कर सकती है शिकायत?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > जाति पर बवाल, पीएम मोदी की कांग्रेस कर सकती है शिकायत?
Politics

जाति पर बवाल, पीएम मोदी की कांग्रेस कर सकती है शिकायत?

DB News
Last updated: 22/10/2026 9:29 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोक भी हुई. संसद में अनुराग ठाकुर के भाषण की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ने भी की. उनका भाषण सोशल मीडिया में वायरल .

Source : MEDIA

Contents
राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोक भी हुई. संसद में अनुराग ठाकुर के भाषण की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ने भी की. उनका भाषण सोशल मीडिया में वायरल .कांग्रेस का ये हो सकता है बड़ा एक्शनगौरव गोगोई ने भी साधा बीजेपी पर निशानाकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवारविवाद की प्रमुख वजह क्या है?अखिलेश यादव की प्रतिक्रियाराहुल गांधी ने दिया जवाबरिटोरियल आर्मी यानी प्रादेशिक सेना में कैप्टन की उपाधि मिलीअनुराग ठाकुर ने अपने पोस्ट में लिखा था

By : DB News Update | Edited By- Supriya

Anurag Thakur Speech: संसद में मंगलवार के दिन अनुराग ठाकुर की विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोक हुआ. संसद में मंगलवार का दिन काफी ज्यादा हंगामेदार रहा है. क्योंकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जाति बताने को लेकर विपक्ष से सवाल किए थे। इस बीच राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोक भी हुई. संसद में अनुराग ठाकुर के भाषण की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ने भी की. उनका भाषण सोशल मीडिया में वायरल .

कांग्रेस का ये हो सकता है बड़ा एक्शन

अनुराग ठाकुर के विवादित बयान को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर कांग्रेस पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे सकती है. बता दें कि कांग्रेस कई नेताओं ने अनुराग ठाकुर से माफी की मांग की थी.

गौरव गोगोई ने भी साधा बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “कल बजट चर्चा में भाजपा नेताओं द्वारा की गई असंवेदनशील और क्रूर टिप्पणियों के खिलाफ संसद के अंदर विरोध प्रदर्शन किया गया. हम जानते हैं कि जाति जनगणना एक बहुत ही भावनात्मक मुद्दा है और भारत में एससी-एसटी, ओबीसी के कई लोग जाति जनगणना चाहते हैं लेकिन कल भाजपा द्वारा उनकी मांग का मजाक उड़ाया गया.

संसद के अंदर भाजपा द्वारा उनका अपमान किया गया. हम यहां उनके अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, जाति जनगणना के लिए लड़ रहे हैं और इसीलिए हमने विरोध किया.”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘अनुराग ठाकुर ने पूछ के क्या गुनाह कर दिया? सही तो पूछा. अगर कोई मुझसे जाति पूछे तो मुझे कोई दिक्कत नहीं.मैं पूछता हूं कि राहुल गांधी, आपकी जाति क्या है लेकिन वह अपनी जाति नहीं बताएंगे. इनका उद्देश्य सनातन को तोड़ना है. मां और बेटे(सोनिया गांधी और राहुल गांधी) मिलकर भारत के सनातन को खंडित करना चाहते हैं.

विवाद की प्रमुख वजह क्या है?

सदन में बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी द्वारा देश में जाति जनगणना (Caste Census) कराने की मांग दोहराई जा रही थी. इस पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “जिसकी जात का पता नहीं, वो गणना की बात करता है.

अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

अनुराग ठाकुर के इस बयान पर विपक्षी सांसदों ने भारी हंगामा किया। इस बहस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हो गए और उन्होंने अनुराग ठाकुर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कोई संसद के अंदर किसी की जाति कैसे पूछ सकता है.

राहुल गांधी ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी इस देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के अधिकारों की बात करता है, उसे गालियां और अपमान सहना पड़ता है. उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अर्जुन को सिर्फ मछली की आंख दिख रही थी, वैसे ही उनका ध्यान भी सिर्फ जाति जनगणना के लक्ष्य पर है.

रिटोरियल आर्मी यानी प्रादेशिक सेना में कैप्टन की उपाधि मिली

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को टेरिटोरियल आर्मी यानी प्रादेशिक सेना में कैप्टन बनाया गया था. उनका प्रमोशन करते हुए उन्हें यह मानद उपाधि दी गई. वर्ष 2016 में उन्हें टेरिटोरियल आ​र्मी में लेफ्टिनेंट बनाया गया था और अब प्रमोशन पाकर वह पहले ऐसे सेवारत सांसद और मंत्री बन गए हैं, जिन्होंने प्रादेशिक सेना में कैप्टन की उपाधि हासिल की है. अनुराग ठाकुर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्ट करके जानकारी दी और खुशी जताई.

अनुराग ठाकुर ने अपने पोस्ट में लिखा था

अनुराग ठाकुर ने पोस्ट में लिखा था कि जुलाई 2016 में मैं टेरिटोरियल आर्मी में रेग्युलर ऑफिसर की तरह लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन हुआ था। आज मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैं प्रमोट होकर कैप्टन बन गया हूं। भारत माता और तिरंगे के लिए मैं हर फर्ज निभाने को हमेशा तैयार हूं। जय हिंद’।अपनी इस उपलब्धि को उन्होंने भारतीय सेना व 125 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया है। अनुराग ठाकुर वर्तमान में 124 सिख बटालियन के लेफ्टिनेंट के बाद अब कैप्टन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsPMModiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य, बढ़ते खर्च से बिगड़ सकता है तुला वालों का बजट
Next Article अगस्त माह शिव को समर्पित, इसी महीनें रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरियाली तीज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?