By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जयराम ने की निंदा तो वहीं अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को घेरा! कांग्रेस खेमों में बटी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > जयराम ने की निंदा तो वहीं अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को घेरा! कांग्रेस खेमों में बटी
Politics

जयराम ने की निंदा तो वहीं अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को घेरा! कांग्रेस खेमों में बटी

DB News
Last updated: 22/10/2026 9:35 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Niti Aayog Meeting: ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि नीति आयोग की बैठक में उन्हें अपनी बात पूरी करने की अनुमति नहीं दी गई और उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया. इसके बाद वह बैठक से बाहर आ गईं.

Source : MEDIA

Contents
Niti Aayog Meeting: ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि नीति आयोग की बैठक में उन्हें अपनी बात पूरी करने की अनुमति नहीं दी गई और उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया. इसके बाद वह बैठक से बाहर आ गईं.जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर किया हमलाममता के दावे झूठे: चौधरीराष्ट्रपति से की पश्चिम बंगाल में हस्तक्षेप की मांगकांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का भी किया जिक्रममता पर भरोसा नहीं किया जा सकता- अधीरTMC ने राज्य की 22 सीटें जीती थीं

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया

Congress on Mamata Banerjee Insult in Niti Aayog Meeting: दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी के साथ जो व्यवहार किया गया है, वह अस्वीकार्य है. दरअसल, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि नीति आयोग की बैठक में उन्हें अपनी बात पूरी करने की अनुमति नहीं दी गई और उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया. इसी बात को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस में एक बार फिर से अंदरूनी कलह सामने आई है. शनिवार (27 जुलाई 2024) को जहां नीति आयोग की बैठक में ममता के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में जहां दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व टीएमसी मुखिया के समर्थन में दिख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उसी दिन पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.

जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर किया हमला

इस मुद्दे पर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “यह सभी भिन्न और असहमत दृष्टिकोणों को दबा देता है, जो एक खुले लोकतंत्र का सार है. इसकी बैठकें एक तमाशा हैं. आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के साथ उनका व्यवहार, अस्वीकार्य है. नीति आयोग में अपने संबोधन में गैर-जैविक प्रधानमंत्री को यह अहसास हुआ है कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय निवेश यानी एफडीआई के लिए अनुकूल नीतियां बनाने की जरूरत है. दस वर्षों तक उन्होंने वास्तव में भय, छल और धमकी को प्रोत्साहित किया और अब वह उपदेश दे रहे हैं.

ममता के दावे झूठे: चौधरी

वहीं दूसरी तरफ अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग की बैठक को लेकर ममता बनर्जी की ओर से किए गए सभी दावे झूठे हैं. अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कहा कि पश्चिम बंगाल अराजक स्थिति में है और राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग की.

राष्ट्रपति से की पश्चिम बंगाल में हस्तक्षेप की मांग

अधीर रंजन चौधरी ने लेटर में लिखा, “मैं पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार और कानून और व्यवस्था बहाल करने में आपके हस्तक्षेप की मांग करना चाहता हूं. मेरे लिए, व्यक्तिगत स्तर पर, राज्य में अराजक स्थिति को देखना न केवल परेशान करने वाला है, बल्कि बहुत पीड़ादायक भी है, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी ने विपक्ष के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ क्रूर व्यवहार किया है.”

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का भी किया जिक्र

चौधरी ने संदेशखाली हिंसा, लोकसभा चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद जिले में हुई झड़पों और हाल ही में जलपाईगुड़ी में एक पार्टी कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं है. उत्तर बंगाल के मयनागुड़ी में गुरुवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता माणिक रॉय की लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी थी. हिंसा के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी दें कि बीते शनिवार को नीति आयोग की बैठक में बिहार, केरल समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की थी. इस बैठक में 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और लेफ्टिनेंट गवर्नर और अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इस खास बैठक में गांवों में गरीबी को शून्य स्तर पर लाने यानी इसे पूरी तरह समाप्त करने के विचार पर गहन चर्चा हुई थी.नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने वालों में बिहार, केरल के अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पुडुचेरी राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

ममता पर भरोसा नहीं किया जा सकता- अधीर

इससे पहले अधीर ने कहा था कि ममता बनर्जी कह रही हैं वे राज्य में कांग्रेस को दो सीटें देंगी. ये दो सीटें वे हैं, जो कांग्रेस पहले ही जीत चुकी है। वहां कांग्रेस के सांसद हैं, तो ममता हमें नया क्या दे रही हैं? ये दो सीटें हमने ममता बनर्जी और भाजपा को हराकर जीती हैं.

ममता ये सीटें देकर क्या हम पर कोई एहसान कर रही हैं? कौन अब उन पर भरोसा करेगा? चुनाव जीतने के लिए ममता को कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने और इससे ज्यादा सीटें जीतने में सक्षम है। हम उन्हें दिखा देंगे। हमें ये दो सीटें रखने के लिए ममता की दया नहीं चाहिए.

TMC ने राज्य की 22 सीटें जीती थीं

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में TMC ने 43% वोटों के साथ 22 सीटें जीती थीं. 2014 के चुनाव के मुकाबले पार्टी ने 12 सीटें गंवाई थीं। वहीं, भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही. भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2014 के चुनाव के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों की बढ़त मिली थी। कांग्रेस सिर्फ दो ही सीटें जीत पाई थी.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:Adhir ranjanDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatejairam rameshMamta
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हम भाग्यशाली थे कि.. पहले टी20 में श्रीलंका को हराया- कप्तान
Next Article अखिलेश यादव ने इस ब्राह्मण नेता को बनाया विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?