By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: साइबर तहसील व मिशन शक्ति के मार्फत बेरोजगारों के लिए खुला रोजगार देने का पिटारा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > साइबर तहसील व मिशन शक्ति के मार्फत बेरोजगारों के लिए खुला रोजगार देने का पिटारा
Madhya Pradesh

साइबर तहसील व मिशन शक्ति के मार्फत बेरोजगारों के लिए खुला रोजगार देने का पिटारा

DB News
Last updated: 06/10/2026 12:59 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Bhopal News : मंत्रि परिषद की बैठक में लिया गया है निर्णय, 1,320 करोड़ राशि की सिंचाई परियोजना भी स्वीकृत

Source : DB News Update

Contents
Bhopal News : मंत्रि परिषद की बैठक में लिया गया है निर्णय, 1,320 करोड़ राशि की सिंचाई परियोजना भी स्वीकृत1320 करोड़ से सिंगरौली में सिचाई परियोजना को मंजूरीसाइबर तहसील के लिए पद स्वीकृतमिशन शक्ति अंतर्गत 364 पदों की स्वीकृतिसाइबर तहसील 2.0 का विस्तारजहां केस नहीं चल रहे वहां पहले शुरू होगी प्रक्रियाकृषि के लिए पट्टे पर दी भूमि बेच सकेंगेरजिस्ट्री होते ही डाटा रेवेन्यू पोर्टल पर ट्रांसफर

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Bhopal. मध्य प्रदेश में जल्द साइबर तहसील में नई भर्ती के द्वार खुल सकते हैं. क्योंकि भोपाल में आयोजित कैबिनेट मंत्रियों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जल्द साइबर तहसील का विस्तार किया जाएगा. इसके लिए पूरे प्रदेश में 619 नए पद भरे जाएंगे. तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारियों का चयन किया जाना है. आज (20 अगस्त) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में आयोजित हुई, जिसमें सिंचाई परियोजना समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति दी गई है.

1320 करोड़ से सिंगरौली में सिचाई परियोजना को मंजूरी

मंत्रि-परिषद द्वारा सिंगरौली जिले की चितरंगी दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिये 1320.14 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत परियोजना से सिंगरौली जिले की चितरंगी तहसील के 132 ग्राम एवं देवसर तहसील के 10 ग्राम लाभान्वित होंगे।

साइबर तहसील के लिए पद स्वीकृत

साइबर तहसील परियोजना के लिये पूरे प्रदेश में विस्तार के लिए तहसीलदार संवर्ग के जिलों हेतु स्वीकृत 619 पदों में से तहसीलदार के 10 पद, प्रतिनियुक्ति हेतु रक्षित नायब तहसीलदारों के 55 पदों में से 15 पद और 03 सहायक वर्ग-3 श्रेणी के कर्मचारियों को पद सहित प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय में साइबर तहसील के लिए अंतरित करने की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार 02 भृत्य को आउटसोर्स से नियुक्त किये जाने की स्वीकृति दी गई।

मिशन शक्ति अंतर्गत 364 पदों की स्वीकृति

प्रत्येक जिला हब में जिला मिशन समन्वयक-01, जेंडर स्पेशलिस्ट-02, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ 01, एकाउंट असिस्टेंट-01, आईटी असिस्टेंट-01 तथा एम. टी.एस-01 के पदों की स्वीकृति दी गई। इस प्रकार प्रदेश के सभी जिला हब को मिलाकर कुल 364 पदों की स्वीकृति दी गयी। स्वीकृत पदों की पूर्ति निधारित प्रक्रिया अनुसार किये जाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग को अधिकृत किया गया है।

साइबर तहसील 2.0 का विस्तार

इसके तहत अब पूरी जमीन (सम्पूर्ण खसरा) के साथ-साथ आंशिक खसरा यानी भूमि के हिस्से की बिक्री से जुड़े नामांतरण मामलों को भी इस डिजिटल व्यवस्था में शामिल कर लिया गया है. इस आधुनिक डिजिटल प्रणाली से जमीन के अविवादित नामांतरण की प्रक्रिया तेज हुई है, जिससे काम अब मात्र 15 से 20 दिनों के भीतर पारदर्शी तरीके से पूरे हो रहे हैं. नागरिकों को अलग से आवेदन करने या तहसील कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होती है. अंतिम आदेश की प्रमाणित प्रति ईमेल या व्हाट्सएप के जरिए भेज दी जाती है. यह डिजिटल सेवा राज्य के सभी जिलों और तहसीलों में राजस्व अदालतों के साथ एकीकृत रूप से कार्य कर रही है, जिससे नागरिकों को घर बैठे सुगमता मिल रही है.

जहां केस नहीं चल रहे वहां पहले शुरू होगी प्रक्रिया

पहले चरण में यह प्रक्रिया केवल ऐसे मामलों में लागू की जाएगी जहां प्रॉपर्टी को लेकर कोई केस नहीं चल रहा और जहां बिक्री पूरे प्लॉट के लिए है।.बाद में, इसे सभी प्रकार के विवादित हस्तांतरणों और विभाजनों तक बढ़ाया जाएगा. साइबर तहसील प्रणाली के लागू होने से राज्य सरकार के कुशल और कागज रहित शासन के लक्ष्य को और आगे बढ़ावा मिलेगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा. अमित शाह ने सीएम मोहन यादव के नए साल को सेलिब्रेट करने के साथ ही साइबर तहसील को लॉन्च करने की रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया है.

कृषि के लिए पट्टे पर दी भूमि बेच सकेंगे

कृषि उपयोग के लिए पट्टे पर दी गई भूमि को अब बेचा जा सकेगा, भू-राजस्व संहिता के संशोधन में ये प्रस्‍तावित किया जा रहा है. ज्ञात हो कि पट्टा मिलने के दस साल बाद भूमिस्वामी अधिकार मिल जाता है. इस अवधि से पहले भूमि का अंतरण हो सकता है लेकिन पूर्व कलेक्‍टर की अनुमति से. हालांकि कुछ मामलों में प्रविधान के विपरीत जाकर भी भूमि का अंतरण हो चुका है. ऐसे में क्रेता से भूमि के बाजार मूल्‍य 5 प्रतिशत राशि को लेकर विधिमान्‍य किया जाएगा. इससे पट्टे की भूमि जिस पर भूस्‍वामी का अधिकार है उसके अंतरण का रास्ता भी खुल जाएगा.

रजिस्ट्री होते ही डाटा रेवेन्यू पोर्टल पर ट्रांसफर

रजिस्ट्री होने के तुरंत बाद रजिस्ट्री डाटा रेवेन्यू पोर्टल पर ट्रान्सफर कर दिया जाता है. इसके बाद क्रेता-विक्रेता को एस. एम. एस. से सूचना भेजने के साथ संबंधित ग्रामवासियों को एसएमएस से सूचना दी जाती है. पटवारी रिपोर्ट भी ऑनलाइन प्राप्त हो जाती है. इसके बाद केस फिट होने पर नामांतरण आदेश पारित कर दिया जाता है. आदेश पारित होने के तुरंत बाद भू-अभिलेख अद्यतन कर दिया जाता है और संबंधित को ई-मेल व्हाट्सएप पर नामांतरण आदेश भेज दिया जाता है.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:BerojgarBhopal NewsCM Mohan YadavDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अमेरिका में राम मंदिर की झांकी को लेकर विवाद, मुस्लिम संगठन ने कर दी ये बड़ी मांग…
Next Article मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे ये 4 राशि वाले लोग, जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?