दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है. साथ ही प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Delhi CM Name Announcement : दिल्ली में बीजेपी ने मुख्यमंत्री का अंतत: ऐलान कर दिया है. दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता चौथी सीएम होंगी. बता दें कि रेखा गुप्ता विधायक दल की नेता चुनी गई हैं. अब वरिष्ठ नेता उप-राज्यपाल से मिलने जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. इस बीच रामलीला मैदान में भव्य शपथ समारोह के लिए तैयारी चल रही है.
50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना
पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है. विधायक दल की बैठक संपन्न कराने के लिए बीजेपी ने रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था
नई सीएम के पास इतनी है संपत्ति
भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाते ही उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा गर्म हो गई है. वह पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं. उनके पास करीब पांच करोड़ की प्रॉपर्टी है.
दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के दौरान दायर हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 5.3 करोड़ रुपये है. उनकी इनकम का सोर्स एक वकील के रूप में उनका पेशा और राजनीतिक करियर है. रेखा गुप्ता के पास 1,48,000 नकद रुपये हैं और उनके बैंक खाते में 22 लाख 42 हजार 242 रुपये जमा हैं. इसके अलावा उनके पास कई कंपनियों में शेयर भी हैं.
पूर्व CM ने रेखा गुप्ता का नाम ऐलान होते ही बोलीं
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए बीजेपी कोई भी मदद चाहिए हो तो आप का उन्हें हमेशा समर्थन मिलेगा. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन रही हैं ये बहुत अच्छी बात है.
बता दें कि भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से उन्होंने 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं. कांग्रेस का खाता नहीं खुला है. इससे पहले भाजपा ने 1993 में 49 सीट जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया था, जिसके बाद मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बनीं.
रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान
- उम्र- 50 साल, पढ़ाई- वकालत
- शालीमार बाग सीट से जीतकर आईं
- हरियाणा के जींद में हुआ था जन्म
- दिल्ली बीजेपी की महासचिव
- बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य
- ABVP के रास्ते राजनीति में हुई थी एंट्री
- 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं
उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की
नेता चुने जाने के बाद भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजनिवास में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की. उनके साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. रेखा गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं. उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी रही हैं.
विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद थे. बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है. भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.
भाजपा सांसद मनोज तिवारी और कमलजीत सेहरावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी और वह कल दोपहर 12 बजे शपथ लेंगी. मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी.
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक चुना गया था. ये दोनों दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए और नया मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया कराई.
इधर रामलीला मैदान में नयी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. ये समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे. कुछ विशिष्ट मेहमानों सहित लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है.
