डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था दोहराते हुए कहा था कि वह जन्म से हिंदू हैं और मरते दम तक हिंदू ही रहेंगे. “हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, बीजेपी जानबूझकर अफवाहें फैला रही है ताकि हमारी सरकार को अस्थिर किया जा सके.”
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
DK Shivkumar Might Join BJP: कर्नाटक की राजनीति में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति निर्मित होने जा रही है. बताया जा रहा है कि यहां कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने जा रहा है. क्योंकि कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है. भारतीय जनता पार्टी ने दावा कर दिया है कर्नाटक कांग्रेस में कई नेता एकनाथ शिंदे की भूमिका निभा सकते हैं, जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार भी शामिल है.
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसके बाद कर्नाटक विपक्ष के नेता आर अशोक का यह बयान सामने आया. महाशिवरात्रि के इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. इतना ही नहीं बीजेपी ने यह भी कहा है कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है.
कब जॉइन करेंगे भाजपा?
मीडिया रिपोर्ट इंडिया टुडे के मुताबिक, गुरुवार (27 फरवरी, 2025) को कर्नाटक में विपक्षी नेता और अशोक ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस सरकार का नेतृत्व बदल जाएगा और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जगह डीके शिवाकुमार आ जाएंगे. बड़ा दावा करते हुए आर अशोक ने कहा कि डीके शिवकुमार ने बदलाव के लिए मुहूर्त भी निकाल लिया है और वह 16 नवंबर, 2025 का है.
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच तकरार
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच असहमति की खबरें सामने आती रही हैं। डीके शिवकुमार को पार्टी में कर्नाटक कांग्रेस का मजबूत चेहरा माना जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री पद सिद्धारमैया को सौंप दिया गया, जिससे उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गई थी।
हाल ही में डीके शिवकुमार ने कहा था कि “मैंने पार्टी के लिए काफी मेहनत की है और मेरी मेहनत का सही सम्मान होना चाहिए।” उनके इस बयान को कांग्रेस के भीतर गहराते असंतोष के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
बीजेपी के लिए है क्या मौका?
अगर डीके शिवकुमार कांग्रेस से नाराज होकर अलग राह पकड़ते हैं, तो यह बीजेपी के लिए बड़ा अवसर बन सकता है। महाराष्ट्र की तरह अगर कर्नाटक में भी सत्ता परिवर्तन होता है, तो यह बीजेपी के लिए दक्षिण भारत में बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।
कांग्रेस का जवाब
कांग्रेस के नेताओं ने इन अटकलों को खारिज किया है और कहा कि “हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। बीजेपी जानबूझकर अफवाहें फैला रही है ताकि हमारी सरकार को अस्थिर किया जा सके।”
महाशिवरात्रि के दिन अमित शाह के साथ दिखे
दावा करते हुए आर अशोक ने कहा कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे और कांग्रेस को गिरा सकते हैं, लेकिन यह कांग्रेस के भीतर का मामला है. कांग्रेस वाले ही जाने की वे डिप्टी सीएम पर कार्रवाई करना चाहते हैं या नहीं, क्योंकि वह महाकुंभ में स्नान करने भी पहुंचे थे और शिवरात्रि के कार्यक्रम में भी पहुंचे थे, जहां वे अमित शाह के साथ एक ही फ्रेम में नजर आए. वहीं कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीए विजयेंद्र का कहना है कि पार्टी में अंदरूनी कलह के चलते सभी डिप्टी सीएम पर निशाना साध रहे हैं.
हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था दोहराई
हालांकि, डिप्टी सीएम ने इन दावों को गलत बताया है. भाजपा जॉइन करने की किसी भी अटकलों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि भाजपा दुष्प्रचार कर रही है. वह बोले कि वह जन्म से कांग्रेसी हैं और 2028 में होने वाले चुनावों में कांग्रेस की जीत दिलाएंगे. इसके पहले भी डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था दोहराते हुए कहा था कि वह जन्म से हिंदू हैं और मरते दम तक हिंदू ही रहेंगे.
क्या डीके शिवकुमार उठाएंगे बगावत का कदम?
फिलहाल डीके शिवकुमार ने इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अगर पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा, तो उनकी अगली चाल कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कर्नाटक की राजनीति में भी महाराष्ट्र जैसा कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर होता है या नहीं.
