10 ग्राम की कीमत ₹85,998; चांदी भी ₹ 11,936 महंगी हुई, एमपी में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,210 रुपए है.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Gold Silver Rate 15 February 2025: इस साल 10 ग्राम सोना ₹9,836 महंगा हो चुका है. बीते दिन इसकी कीमत 85,998 रही. इस साल यानी 1 जनवरी को सोने की कीमत 76,162 रुपए थी. वहीं, चांदी की कीमत भी साल की शुरुआत में 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 11,936 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए हो गई है.
2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा. वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई. 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था. वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी.
14 फरवरी (शुक्रवार) को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 341 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए हो गया। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद सोना हाई से 91 रुपए गिरकर 85,998 रुपए पर आ गया। इससे पहले 13 फरवरी को सोना 85,748 रुपए पर था.
वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,404 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए किलो पर पहुंच गई। कल चांदी का भाव 95,549 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी.
महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,310 रुपए है.
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है.
कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,160 रुपए है.
चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है.
जबलपुर व भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,210 रुपए है.
सोने में तेजी के 4 कारण
ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं.
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है.
महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है.
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं.
गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
यहां बताना जरूरी है कि बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा. वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई. जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था. वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी.
इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
सोने के व्यापारियों की मानें तो एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है. अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है. वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है. इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है.
2026 फरवरी माह में बड़ी कंपनियों की कीमत
तनिष्क पर 22 कैरेट सोने की कीमत-तनिष्क के 22 कैरेट सोने के आभूषणों की नवीनतम कीमत 7 फरवरी, 2026 तक 14,395 रुपये प्रति ग्राम है.
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22 कैरेट सोने की कीमत- फरवरी, 2026 तक, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के अनुसार 22 कैरेट सोने के आभूषणों की नवीनतम कीमत 14,355 रुपये प्रति ग्राम है.
कल्याण ज्वैलर- कल्याण ज्वेलर में 22 कैरेट सोने के आभूषणों की नवीनतम कीमत 6 फरवरी, 2026 तक 14,355 रुपये प्रति ग्राम है.
नोट: सोने की दरें संबंधित आभूषण ब्रांड की वेबसाइटों से ली गई हैं (भारतीय समयानुसार शहर और राज्य के अनुसार भिन्न हो सकती हैं.
