बेंजामिन नेतन्याहू अचानक गाजा पहुंच गए, इजराइली सेना के मुताबिक, 17 से 18 हजार हमास के लड़ाके थे.
Source : MEDIA
BY : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अचानक गाजा पहुंच गए. उन्होंने इजराइली बंधकों को सौंपने वाले को 5 मिलियन डॉलर देने की भी पेशकश की. नेतन्याहू ने कहा, ‘हम हमास की कैद में रखे इजराइली बंधकों को खोजकर रहेंगे, जो भी इन्हें नुकसान पहुंचाने की हिम्मत करेगा, वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा. इस बीच हमास ने एलान किया है कि वह इजरायल के 20 बंदियों को पहले चरण में रिहा करेगा. हमास का दावा है कि ये सभी बंदी जिंदा हैं, इन्हें आज ही रिहा किया जाएगा. सभी 20 लोगों के नाम की सूची को भी हमास ने जारी कर दिया है. हालांकि, इस लिस्ट में नेपाल के रहने वाले बिपिन जोशी का नाम शामिल नहीं है. वहीं, इजरायल के सैनिक तामिर का भी नाम इस सूची में नजर नहीं आया.
वहीं, इजरायली सेना ने बताया कि रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति सोमवार को उत्तरी गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए कई बंधकों को वापस लाने के लिए एक जगह की ओर बढ़ रही है. वहीं, इजरायल द्वारा रिहा किए जाने वाले 1,900 से अधिक फलस्तीनी कैदियों की भी सूची जारी की गई है.
इजराइल-हमास जंग को 13 महीने हुए, 90% गाजा बर्बाद
इजराइल-हमास जंग 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी. अब तक गाजा में 44 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. ये गाजा की आबादी का करीब 2% है. इजराइली सेना के मुताबिक, इनमें 17 से 18 हजार हमास के लड़ाके थे.
आज सोमवार से हमास की कैद से इजरायली बंधकों की रिहाई हो रही है. सबसे पहले हमास ने सात इजरायली सैनिकों को रिहा किया है.
सात बंधकों को हमास ने किया रिहा
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेड क्रॉस ने बीस जीवित बंधकों में से पहले सात को उत्तरी गाजा में इज़राइली सेना को सौंप दिया है. बंधक चौक पर यह खबर सुनते ही भीड़ जोरदार शोर किया और खुशी मनाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, सौंपे गए सात बंधकों में गली और ज़िव बर्मन, मतन अंगरेस्ट, एलन ओहेल, ओमरी मीरान, एतान मोर और गाय गिल्बोआ-दलाल शामिल हैं. हमास ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें 20 लोगों के नाम हैं. हालांकि, अभी केवल 7 इजरायली बंधकों को रिहा किया गया है. कुछ देर में 13 बंधकों को रिहा किए जाने की उम्मीद है.
48 में से 20 जीवित बंधक जीवित होने की संभावना
उल्लेखनीय है कि फलस्तीनमें उग्रवादी संगठन हमास सोमवार को 20 बंधकों की रिहाई करेगा. इसके बदले में इजरायल 2,000 फलस्तीनी बंदियों और कैदियों को रिहा करेगा. गाजा में बचे 48 बंधकों में से 20 के जीवित होने की संभावना है.
नोवा बंधकों के बारे में जानिए
हमास जिन इजरायली बंधकों को आज रिहा करेगा, उनमें अधिकांश जीवित बंधकों का दक्षिणी इजरायल में किबुत्जरीम के पास नोवा संगीत समारोह स्थल से अपहरण किया गया था. इनमें 24 साल के एव्यातारडेविड भी शामिल हैं. वहीं, इसके अलावा इस लिस्ट में 24 वर्षीय पियानोवादक अलोन ओहेल और 32 वर्षीय अविनातन ओर भी शामिल हैं. ओर के अपहर का वीडियो भी दुनिया भर में सामने आया था.
किबुत्जिम से भी किया गया था लोगों का अपहरण
वहीं, बताया जाता है कि सात बंधकों को गाजा की सीमा के पास स्थित छोटे समुदायों, किबुत्जिम में उनके घर से पकड़ लिया गया था. जिन्हें हमास ने बंधक बनाया था उनमें जुड़वां बच्चे गली और जिवबर्मन, 28, और भाई एरियलकुनियो, 28 और डेविडकुनियो, 35 शामिल हैं. जिनका उनकी पत्नी शेरोन और छोटी बेटियों के साथ अपहरण कर लिया गया था. शेरोन और उनकी बेटियों को नवंबर 2023 में एक समझौते के तहत रिहा कर दिया गया था.
हमास की कैद में विदेशी नागरिक भी शामिल
हमास के पास अभी जो 48 बंधक बचे हैं, जिनमें 48 बंधकों में चार विदेशी हैं. हालांकि, इनमें तीन को मृत घोषित कर दिया गया है. जिसमें एक तंजानियाई छात्र और दो थाई कर्मचारी शामिल हैं. वहीं, नेपाली व्यक्ति बिपिनजोशी का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
कई बंधकों की हो गई मौत
गौरतलब है इजरायली अधिकारियों ने फोरेंसिक और खुफिया जानकारी के आधार पर 26 बंधकों को औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया है. हालांकि, जोशी सहित दो बंधकों का क्या हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है.
