केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया. 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी.
BY : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
date-sheet-main-exam-2025 dbnewsupdate
CBSE Exam Datesheet 2025 Released: सीबीएसई की तरफ से 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी. दसवीं क्लास की परीक्षा मार्च महीने में खत्म हो जाएगी. सीबीएसई डेटशीट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं.
छात्रों को बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का काफी लंबे समय से इंतजार था. जो अब समाप्त हो गया है. हर साल सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में लाखों स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. डेटशीट के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लास की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी. जहां दसवीं की परीक्षा 18 मार्च को खत्म होंगी तो वहीं, 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक होगी.
किस पेपर से होगी शुरुआत
10वीं क्लास की बात करें तो इंग्लिश के पेपर से एग्जाम की शुरुआत होगी. जबकि 18 मार्च यानि अंतिम दिन स्टूडेंट्स को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा देनी होगी. 12वीं क्लास की बात करें तो एग्जाम फिजिकल एजुकेशन के पेपर से शुरू होंगे और 4 अप्रैल को साइकोलॉजी का पेपर आखिरी होगा.
इतने नंबर जरुरी
बोर्ड एग्जाम में सफलता प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे. क्लास दसवीं की परीक्षा कुछ पेपर को छोड़कर 10:30 बजे से लेकर 01:30 बजे तक आयोजित होगी. इसी तरह 12वीं की परीक्षा भी कुछ पेपर को छोड़कर 10:30 बजे से लेकर 01:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.



