India vs Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी आज 9 जून को खेला जाएगा
Source : MEDIA
Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
T20 World Cup 2024 India vs Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह मुकाबला अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने ला है, लेकिन आपको इस मुकाबले का आनंद मुफ्त में लेने के लिए नासाऊ काउंटी जाने की जरूरत नहीं है और ना ही एक भी रुपये पैसे खर्च करने की जरूरत है। आईपीएल 2024 का लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा पर हुआ था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का टेलीकास्ट जियो सिनेमा पर नहीं होगा। चलिए बताते हैं आप कहां इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं।
यहां फ्री में देख सकेंगे IND-PAK मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अगर आप टेलीविजन पर देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इस मैच का आनंद मुफ्त में लेना चाहते हैं, तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके लिए हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं है। यहां तक कि सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं, बल्कि विश्व कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं, अगर आप टीवी पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला फ्री में देखना चाहते हैं, तो आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
भारत–पाक हेड टू हेड आंकड़े
भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक आईसीसी टी20 विश्व कप में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से एक मैच पाकिस्तान ने जीता, एक मैच टाई रहा, इसके अलावा 5 मैच भारतीय टीम के नाम रहा था। ऐसे में हेड टू हेड आंकड़े में पाकिस्तान की टीम भारत के सामने कहीं नहीं दिख रही है।
भारत अभी तक एक मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेल चुका है
इस सीजन की भी बात करें तो भारत अभी तक एक मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेल चुका है, जिनमें टीम इंडिया की जीत हुई है। इसके अलावा पाकिस्तान ने भी इस सीजन एक मैच अमेरिका के खिलाफ खेला है, जिसमें पाकिस्तान की करारी हार हुई थी। भारत ग्रुप ए की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मैच में आज किसकी जीत होती है।
स्टेडियम बनने में लगेंगे 3 माह
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का काम अभी चल रहा है, इसके केवल तीन महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि हम इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि इस स्टेडियम में टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। अभी इस स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है जो अगले तीन महीने में पूरा हो जाएगा। बता दें इस मैदान में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के कुल 9 मैच खेले जाएंगे।
34 हजार लोगों के बैठने की क्षमता
बता दें इस मैदान में 34 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। बता दें कि इस स्टेडियम में पहले फॉर्मूला 1 लॉस वेगास ग्रांड पिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए इसे फिर से तैयार किया जा रहा है। वहीं, इस स्टेडियम के लिए पिच फ्लोरिडा में तैयार की जा रही है। इसे मई की शुरुआत में न्यूयॉर्क ले जाया जाएगा।
ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का शेड्यूल
भारत बनाम आयरलैंड – 05 जून (न्यूयॉर्क)
भारत बनाम पाकिस्तान – 09 जून (न्यूयॉर्क)
भारत बनाम अमेरिका – 12 जून (न्यूयॉर्क)
भारत बनाम कनाडा – 15 जून (फ्लोरिडा)
भारत-पाकिस्तान मैच आईसीसी का बड़ा ऐलान
मीडिया में चल रहीं खबरों से पता चला है कि टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। कुल 9 वेन्यू पर वर्ल्ड कप के सभी मैच खेले जाएंगे। वहीं कुल 55 मुकाबलों का आयोजन किया जाना है। टीम इंडिया ग्रुप ए का हिस्सा है। जहां पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और होस्ट यूएसए भी उसी ग्रुप में हैं। टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से 09 जून को न्यूयॉर्क में होगा। आईसीसी ने अब बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि टूर्नामेंट का यह हाईवोल्टेज मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
