Attack in Pakistan : पाकिस्तान पर पिछले कुछ समय में कई आतंकी हमले हो चुके हैं. इन हमलों में कई लोगों ने अपनी जान गई और सैकड़ों घायल हुए
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pakistan blames India : पाकिस्तान की सरकार अपने देश में आतंकवाद पर लगाम नहीं लगा पा रही और भारत पर गंभीर आरोप लगा रही है. दरअसल, पाकिस्तान ने पिछले कई दशकों तक अपनी जमीन पर आतंकवाद पनपने दिया है. अब यह आतंकी पाकिस्तान के लिए ही सिर का दर्द बन गए हैं. आए दिन पाकिस्तान में कहीं न कहीं आतंकी हमले हो रहे हैं. जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इन सबके बीच पाकिस्तान आतंकवाद पर नियंत्रण लगाने की जगह भारत पर आरोप लगाने में जुटा है. पाकिस्तान अपने देश में हो रहे आतंकी हमलों में भारत के कथित समर्थन का आरोप लगा रहा है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने गुरुवार (14 नवंबर) को एक साप्ताहिक ब्रीफिंग में भारत पर आरोप लगाते हुए कहा, “इन आतंकी समूहों को भारत से समर्थन मिलता है.” पाकिस्तान ने अपने बेबुनियाद आरोपों के समर्थन के लिए मंत्रालय के प्रवक्ता ने कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी का जिक्र किया. पाकिस्तान ने 2016 में कुलभूषण जाधव को RAW एजेंट बताकर गिरफ्तार किया था. पाकिस्तान भारत के अलावा अफगानिस्तान पर भी भड़का हुआ है. उसने अफगानिस्तान से आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है.
अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान ने ये कहा
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, “अफगानिस्तान को अपनी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान या किसी अन्य पड़ोसी के खिलाफ आतंक फैलाने के लिए नहीं होने देना चाहिए.” पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से किए गए अनुरोधों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया. साथ ही पाकिस्तान के लोगों के धैर्य की परीक्षा न लेने की चेतावनी भी दी.
इधर पुंछ में हमला करने वाले आतंकियों के स्क्रैच जारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षाबलों का सर्च अभियान आज (सोमवार) तीसरे दिन भी जारी है. भारतीय सेना ने दो आतंकियों के स्केच जारी किए हैं और उन पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.
खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला लश्कर-ए-तैयबा के विदेशी आतंकवादी अबू हमजा के नेतृत्व में आतंकवादियों के एक समूह ने किया था. अधिकारियों ने बताया कि एके असॉल्ट राइफलों के अलावा आतंकवादियों ने अमेरिका में निर्मित एम4 कार्बाइन और स्टील की गोलियों का भी इस्तेमाल किया है.
आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान हुआ था शहीद
गौरतलब है कि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गया था जबकि 4 अन्य घायल हैं. सोमवार को भी घायल जवानों का उपचार अस्पताल में जारी है. काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं. अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पुंछ में हमला 25 मई को छठे चरण में क्षेत्र के निर्धारित मतदान से महज कुछ हफ्ते पहले हुआ.
आतंकवादियों की तलाश में सोमवार को भी अभियान जारी है. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जगह-जगह नाके लगा रखे हैं और हर एक इलाके में तलाशी अभियान जारी है. सेना ने 2 आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं. इन आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा भी की गई है.
पाकिस्तान से घुसपैठ कर घाटी में घुसे आतंकी
शुरुआती जांच में साफ हो गया है कि पहलगाम हमले में स्थानीय आतंकियों के साथ ही पाकिस्तान से आए आतंकवादी भी शामिल थे. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच जारी किए हैं. ये स्केच, हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर कश्मीर घाटी में घुसे आतंकियों से मेल खाते हैं. इन आतंकियों की तस्वीर कुछ दिनों पहले एक आतंकी की मुठभेड़ के बाद हाथ लगी थी.
इस तस्वीर में चार आतंकी दिखाई पड़ रहे हैं. इनमें जिन तीन आतंकियों पर शक की सुई घूम रही हैं, उसमें आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तलहा शामिल हैं. आसिफ फौजी, दक्षिण कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि अबू तलहा, पाकिस्तान का है और लश्कर ए तैयबा का कमांडर है. लश्कर में अबू तलहा एक रैंक होती हैं, जो मिड-लेवल के आतंकियों को दी जाती है.
