By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर धर्माचार्य खफा, एक्टर पर लगा गद्दारी का आरोप!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bangladesh > IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर धर्माचार्य खफा, एक्टर पर लगा गद्दारी का आरोप!
BangladeshReligionSport

IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर धर्माचार्य खफा, एक्टर पर लगा गद्दारी का आरोप!

DB News
Last updated: 15/03/2026 11:54 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

शहरुख खान की टीम में खरीदे गए खिलाड़ियों को लेकर विरोध, स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा- एक्टर देशद्रोही, गद्दारों जैसा काम किया,  देवकीनंदन भी खुलकर सामने आए

Source : DB News Update  

Contents
शहरुख खान की टीम में खरीदे गए खिलाड़ियों को लेकर विरोध, स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा- एक्टर देशद्रोही, गद्दारों जैसा काम किया,  देवकीनंदन भी खुलकर सामने आएशाहरुख बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम से निकालें.शाहरुख कभी पाकिस्तान का समर्थन करते है तो कभी बांग्लादेश कामुस्तफिजुर को KKR ने 9.20 करोड़ में खरीदा थाबीसीसीआई ने ही उसे हटाने का काम किया

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Bangladesh boiler room kkr controversy News: बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL के लिए शहरुख खान ने खरीदा है. जिस पर धर्माचार्यों ने आपत्ति दर्ज कराई है. बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हो रही हत्या पर धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर और जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को विरोध जताया है. रामभद्राचार्य ने कहा, ‘शाहरुख खान हीरो नहीं है. उनका कोई चरित्र नहीं है. वे गद्दारों जैसे काम रहे हैं.’

देवकीनंदन ने कहा कि एक टीम मालिक इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है कि वह उस देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे, जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. दरअसल, बांग्लादेश में 12 दिन में 3 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है. भारत में इसका विरोध हो रहा है. कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं.

शाहरुख बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम से निकालें.

आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने विरोध जताते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का रेप किया जा रहा है. ऐसी बेरहम हत्याएं देखने के बाद कोई इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है, खासकर वह जो खुद को एक टीम का मालिक कहता है?

वह इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि उसी देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे? तुम इस देश का कर्ज कैसे चुकाओगे? एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को लाकर और उसे हमारी जमीन पर खिलाकर? हम KKR मैनेजमेंट और उनके बॉस से कहेंगे, इस बात को समझो और उस क्रिकेटर को टीम से निकालो.

माफी और पछतावे के तौर पर, 9.2 करोड़ रुपए जो उस क्रिकेटर को दिए जा रहे हैं. उन्हें वहां मारे जा रहे हिंदू बच्चों के परिवारों को दिए जाने चाहिए.

शाहरुख कभी पाकिस्तान का समर्थन करते है तो कभी बांग्लादेश का

भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है. ऐसे में वहां के खिलाड़ियों को खरीदना, यह तो देश के साथ गद्दारी हुई न. शाहरुख खान जैसे लोग गद्दार हैं. ये कभी पाकिस्तान का समर्थन करते हैं तो कभी बांग्लादेश का. ये हर उस देश का समर्थन करते हैं जो हिंदुओं के साथ अत्याचार करता है. जबकि ये गद्दार लोग नहीं जानते कि आपको सुपरस्टार भारत के लोगों ने बनाया है.

मुस्तफिजुर को KKR ने 9.20 करोड़ में खरीदा था

पिछले महीने कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को अबुधाबी में अयोजित मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था. मुस्तफिजुर रहमान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और अपनी कटर्स और स्लोअर गेंदों के लिए जाने जाते हैं. उनका जन्म 6 सितंबर 1995 को सातारखिरा, बांग्लादेश में हुआ.

रहमान ने 2015 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने उसी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट झटके थे. इसके बाद उन्होंने तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए प्रदर्शन किया. मुस्तफिजुर IPL, BPL और अन्य विदेशी टी20 लीगों में खेलते हैं.

रहमान ने कई बार इंजरी से वापसी की. वे सीमित ओवरों के क्रिकेट में बांग्लादेश की बॉलिंग यूनिट का अहम हिस्सा हैं. उनकी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाज़ी टीम के लिए खास हथियार मानी जाती है.

बीसीसीआई ने ही उसे हटाने का काम किया

“बीसीसीआई ने यह संदेश भी दिया है कि आप ऐसा कोई निर्णय नहीं ले सकते।”

“आप यह भी जानते हैं कि यह केकेआर का फैसला था और केकेआर ने ही टीम खरीदी थी. क्योंकि टीम को केवल कंपनी, यानी फ्रेंचाइजी ही खरीदती है और यह बात बीसीसीआई को भी पता चल गई थी. सोम ने कहा, बीसीसीआई ने ही उसे हटाने का काम किया है,”

उन्होंने कहा, “नीलामी के लिए यह एक पुराना पूल था. इसे नया नहीं बनाया गया था और चूंकि नीलामी हो चुकी है, इसलिए शाहरुख खान को यह समझना चाहिए था कि अगर आप इसे इस तरह से करते हैं, तो देश में करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत होंगी।”

बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 सीजन के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर करने का निर्देश देने का जो निर्णय लिया है, उसमें यह भी कहा गया है कि इससे फ्रेंचाइजी को खिलाड़ी के स्थान पर किसी और को शामिल करने की अनुमति मिलेगी.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

TAGGED:Bangladesh boiler room kkr controversyDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsDevkinandan Thakurdivya bhumi updateIPL 2026Jbp NewsKKRMP NEWSshahrukh khan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 93.53 पर पहुंचा
Next Article दक्षिण भारत के रहस्यमयी, वास्तुकला और आस्था से लबरेज़ धर्मस्थल, जो चौंका देंगे!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?