By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 3200 करोड़ की राशि से विकास के पथ पर दौड़ेगा जबलपुर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > 3200 करोड़ की राशि से विकास के पथ पर दौड़ेगा जबलपुर
Madhya Pradesh

3200 करोड़ की राशि से विकास के पथ पर दौड़ेगा जबलपुर

DB News
Last updated: 10/09/2026 10:28 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

सड़क निर्माण, उन्नयन, मजबूती करण, आवागमन के पुल निर्माण,,बचे हुए पुराने कार्य के पूरे होने पर अब नहीं आयेगी राशि की कमी

Source : DB News Update

Contents
सड़क निर्माण, उन्नयन, मजबूती करण, आवागमन के पुल निर्माण,,बचे हुए पुराने कार्य के पूरे होने पर अब नहीं आयेगी राशि की कमीजबलपुर में नए फ्लाई ओवर प्रस्तावितरिंग रोड से जुड़ेगी सड़कें:-एनएच के छूटे हुए भाग के मार्गो का निर्माणधार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्गव्हाइट टॉपिंग पद्धति का होगा उपयोगरिंग रोड से सीधी होगी एयरपोर्ट कनेक्टिविटीइन प्रमुख मार्गों का होगा उनन्नय

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

MP News Jabalpur. विकास एक शाश्वत प्रक्रिया है और एक आदर्श विधानसभा, एक आदर्श जिला तभी बन सकता है जब वहां का इंफ्रास्टक्चर मजबूत हो. यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही. उन्होंने जबलपुर में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित और सुचारू करने के लिए यहां एक, दो नही बल्कि कई फ्लाई ओवर तैयार किए जाएंगे. अभी जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर जो 11 सौ करोड़ की लागत से दमोहनाका से मदनमहल तक बन रहा है. वह पूर्णता की ओर है और शीघ्र ही इसका लोकार्पण कर प्रारंभ किया जायेगा. शहर के व्यस्त यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से जबलपुर में नए फ्लाई ओवर प्रस्तावित और स्वीकृत कराए है.

जबलपुर में नए फ्लाई ओवर प्रस्तावित

  • सगड़ा बायपास पर आरओबी सह फ्लाई ओवर का भूमिपूजन किया जा चुका है जिसका कार्य प्रगति पर है। (लागत – 76 करोड़ लगभग)
  • एम्पायर तिराहे से पेंटीनाका होकर वाय.एम.सी.ए. ग्राउंड तक फ्लाई ओवर स्वीकृत (लागत – 43 करोड़ रुपए)
  • प्रदेश के बजट में एक नए फ्लाई ओवर ब्रिज जो संजीवनी नगर से ज़ीरो डिग्री तक जिसकी लागत 180 करोड़ रुपए है, इसकी स्वीकृति मिली है।
  • विक्रमपुर भिटोनी स्टेशन के मध्य आरओबी निर्माण। (लागत – 62 करोड़ 62 लाख)
  • होटल ऋषि रीजेंसी से हाई कोर्ट चौक, घमापुर चौक, भानतलैया से रद्दी चौकी कैप्टन हमीद चौक तक फ्लाई ओवर ब्रिज।
    (लागत 751 करोड़ रुपए) सीआरएफ से प्रस्तावित
  • सांई मंदिर आदर्श नगर से बंदरिया तिराहा, अनगढ़ महावीर मंदिर एवं हवाबाग कालेज तक फ्लाई ओवर ब्रिज।
    (लागत – 362 करोड़ रुपए) सीआरएफ से प्रस्तावित
  • शिवनगर कृषि उपज मंडी से पाटन एवं कटंगी मार्ग के मध्य आईएसबीटी दीनदयाल चौक तक फ्लाई ओवर ब्रिज।
    (लागत – 301 करोड़ रुपए)

रिंग रोड से जुड़ेगी सड़कें:-

  • पाटन विधानसभा अंर्तगत जबलपुर से पाटन तक फोर लेन सड़क-140 करोड़,
  • तिलवारा चरगंवा मार्ग रिंग रोड तक- 62 करोड़ 77 लाख,
  • जबलपुर पूराना – 54 करोड़,
  • पिपरिया (उमरिया) से रांझी मार्ग -44 करोड़,
  • मेडिकल कॉलेज से तिलवारा बायपास जंक्शन तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण- 40 करोड़,

एनएच के छूटे हुए भाग के मार्गो का निर्माण

  1. रीवा-लखनादौन हाइवे बनने के बाद जबलपुर से निकलने वाले पुराने एनएच 7 के छूटे मार्ग को प्राथमिकता से निर्माण कराने का निर्णय लिया.
  2. पनागर पुराने एनएच 7 (फोरलेन) मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा परियट नदी पर वृहद पुल – 80 करोड़,
  3. गांधीग्राम (एनएच 7 के छूटे भाग) का चौड़ीकरण. लंबाई – 2.54 किमी, लागत – (8 करोड़ 31 लाख)
  4. जुझारी गोसलपुर (एन एच 07 के भाग) का निर्माण- 4 करोड़,
  5. धनगंवा (एन एच 07 के भाग) का मजबूतीकरण- 1 करोड़ 24 लाख,
  6. घाट सिमरिया (एन एच 07 के भाग) का निर्माण- 80 लाख से होगा.

धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग

  • ग्वारीघाट मुक्तिधाम से तिलहरी तक मार्ग एवं आरओबी का निर्माण- 32 करोड़
  • मीरगंज भेड़ाघाट फोरलेन मार्ग – 20 करोड़
  • रेतनाका ग्वारीघाट से ललपुर मार्ग – 9 करोड़ 61 लाख
  • ग्वारीघाट में झंडा चौक से मुक्तिधाम मार्ग – 6 करोड़ 48 लाख)
  • ग्वारीघाट झंडा चौक मुक्तिधाम मार्ग तक सौंदरीयकरण कार्य डिकोरेस्ट्स लाइट्स के साथ कार्य. (लागत 1.50 करोड़)
  • गऊ बच्छा घाट एवं नर्मदा सेवा सदन आश्रम पहुंच मार्ग – 4 करोड़ 56 लाख
  • ग्राम कूडन से त्रिपुरी सुंदरी मार्ग निर्माण- 4 करोड़ 24 लाख
  • न्यू भेढ़ाघाट से संत आश्रम -3 करोड़, 61 लाख
  • नानाखेड़ा बंदरकुंदनी मार्ग त्रिशुलभेद आश्रम -1 करोड़ 86 लाख
  • कुंडाकला से पंचमुखी हनुमान – 1 करोड़ 49 लाख
  • तिलवारा चरगंवा मार्ग से दक्षिण तट तिलवाराघाट -1 करोड़ 32 लाख
  • सालीवाड़ा नर्मदाघाट तक -1 करोड़ 19 लाख
  • ज्ञानेश्वरी दीदी आश्रम पहुंच मार्ग -86 लाख,

व्हाइट टॉपिंग पद्धति का होगा उपयोग

शहर के मुख्य क्षेत्र होने की वजह से कुछ सड़को पर यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है और इन सड़को की मरम्मत भी प्रतिवर्ष करानी होती है इसीलिए तय किया कि इन सड़को का निर्माण व्हाइट टॉपिंग पद्धति से कराया जाए. इस तरह की तकनीक से सड़को के निर्माण से सड़को का चौड़ीकरण भी होगा.

  1. साईं मंदिर आदर्श नगर से ग्वारीघाट फोर लेन व्हाइट टॉपिंग कार्य -25 करोड़,
  2. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से इलाहाबाद बैंक चौक एवं जे एम हाइट्स रोड से आर्मी केंट रोड -15 करोड़ 51 लाख,
  3. बंदरिया चौराहा से फ्लाई ओवर से महानद्दा रोड -10 करोड़ 66 लाख,
  4. कटंगा तिरहा से छोटी लाइन फाटक तक गोरखपुर मार्केट तक -10 करोड़ से बनेगी.

रिंग रोड से सीधी होगी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी

जबलपुर में बन रही रिंग रोड से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट तक जाने वाले यात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिले इस हेतु जबलपुर एयरपोर्ट से जबलपुर रिंग रोड पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है. इस सड़क की लंबाई – 13.126 किमी एवं लागत लगभग 172 करोड़ होगी. इसके अतरिक्त इस मार्ग के लिए जरूरी यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य कराया जायेगा, जिसमे बिजली के खंबे, पाइप लाइन को शिफ्ट करने के साथ ही भू अर्जन करने हेतु राज्य सरकार द्वारा इस बजट में 20 करोड़ बजट का प्रावधान रखा गया है.

इन प्रमुख मार्गों का होगा उनन्नय

  • पाटन एवं बरगी विधानसभा अंतर्गत पाटन मनखेड़ी मार्ग निर्माण एवं चौड़ीकरण -76 करोड़,
  • पनागर एवं बरगी विधानसभा अंर्तगत बरगी बरेला सिलुआ मार्ग निर्माण एवं चौड़ीकरण -53 करोड़,
  • पनागर विधानसभा अंतर्गत इंद्रा पिपरिया खैरी बिलहरी घुघरी खरहघाट मार्ग का निर्माण एवं गौर नदी पर वृहद पुल -44 करोड़,
  • जबलपुर – नरसिंहपुर – पिपरिया मार्ग -31 करोड़,
  • सिहोरा विधानसभा अंतर्गत पढ़रिया सलैया मार्ग गौर नदी पर वृहत पुल -28 करोड़,
  • बरेला पड़वार मार्ग निर्माण -25 करोड़,
  • पनागर निरंद्रपुर से जबलपुर दमोह -20 करोड़,
  • पनागर पड़रिया रिठोरी मार्ग -13 करोड़ 48 लाख,
  • आई टाइप क्वाटर गढ़ा से धनवंतरी नगर का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण -10 करोड़ 14 लाख से किया जाएगा.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP News Jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article इजराइल का गाजा पर बड़ा हमला, ब्रिगेडियर समेत 250 की मौत
Next Article भारतीय रेलवें में दी जा रही यात्रियों को पहले से अधिक सब्सिडी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?