By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर के मटर की मांग बढ़ी, 95 रुपये किलो बिक रहा यहां का मटर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > जबलपुर के मटर की मांग बढ़ी, 95 रुपये किलो बिक रहा यहां का मटर
BusinessMadhya Pradesh

जबलपुर के मटर की मांग बढ़ी, 95 रुपये किलो बिक रहा यहां का मटर

DB News
Last updated: 10/09/2026 10:37 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग मिलने के बाद देश के विभिन्न प्रांतों और विदेश तक मटर की सप्लाई हो रही है.

Source : DB News Update

Contents
जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग मिलने के बाद देश के विभिन्न प्रांतों और विदेश तक मटर की सप्लाई हो रही है.नए मटर की मांग ज्यादा10 क्विंटल में 9500 का मुनाफा जल्द रेट डाउन होने की आशंकाएक जिला एक उत्पाद योजना के तहत प्रमोट किया जा रहा मटरजबलपुर में मटर की बोनी सितंबर माह से प्रारंभ होकर जनवरी तककिसानों द्वारा स्वयं किया जाता है बीज उत्पादन

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jabalpur matar mandi bhav: मध्य प्रदेश जबलपुर जिले की कृषि उपज मंडी में मटर की आवक शुरू हो गई है. आज 16 नवंबर रविवार को देश भर में प्रसिद्ध जबलपुर के मटर का भाव 95 रुपये प्रति किलो रहा. मटर की आवक कम होने के कारण हरे मटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं. लेकिन जैसे-जैसे मटर की आवक तेज हो जाएगी. किसानों को मुनाफा कम होने लगेगा. क्योंकि जबलपुर के आसपास पाटन, शहपुरा क्षेत्र में मटर की पैदावार सबसे  ज्यादा होती है और जब किसान अपने खेत का मटर तोड़कर बड़ी संख्या में किसान आने लगते हैं तो उन्हें वर्तमान के भाव नहीं मिल पाते हैं. लेकिन जिन किसानों ने अभी से मटर मंडी पहुंचाना प्रारंभ कर दिया है, उन्हें मटर के भाव अच्छे मिल रहे हैं.

नए मटर की मांग ज्यादा

अब शादी का सीजन आ रहा है, जिसके कारण मटर की मांग ज्यादा बढ़ जाती है. जबलपुर के मटर की मांग न केवल मध्य प्रदेश में है, बल्कि देश-विदेश में भी सप्लाई है. मंडी से दूसरे प्रदेशों में व्यापारी सप्लाई करते हैं. जिसके कारण आने वाले समय में मटर के दाम अच्छे मिलने के संकेत मिल रहे हैं.

10 क्विंटल में 9500 का मुनाफा

कृषि उपज मंडी मटर की पहली खेप पहुंचाने वाले किसान रामसिंह की मानें तो 10 क्विंटल हरा मटर तोड़कर  मंडी पहुंचाने पर 9500 रुपये मिले हैं. यदि यही रेट बने रहे तो मटर की किसानी करने वाले किसानों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है. रामसिंह की मानें तो मटर के 60 किलो पैकिंग वाले 34 बोरे लाए थे, मटर 95 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका, जिससे उन्हें 9500 रुपये की आमदनी हुई.

 जल्द रेट डाउन होने की आशंका

मटर की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है और रेट डाउन हो रहे हैं। जिससे किसानों को बहुत कम मुनाफा मिलेगा. लेकिन वर्तमान रेट लंबे समय तक बने रहे तो किसानों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है.

एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत प्रमोट किया जा रहा मटर

मध्यप्रदेश शासन ने किसानों के उत्पादन को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने हेतु एक जिला एक उत्पाद योजना प्रारंभ की है. इसके तहत जबलपुर जिले के लिए मटर फसल का चयन किया गया है. इसी योजना के तहत राष्ट्रीय बीज निगम एवं कृषि विभाग द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई. जिसके माध्यम से मटर को प्रमोट किया जा रहा है.

जबलपुर में मटर की बोनी सितंबर माह से प्रारंभ होकर जनवरी तक

राष्ट्रीय बीज निगम भोपाल के द्वारा जबलपुर के मटर को देश भर में पहचान देने के लिए नई-नई योजनाएं चलाता रहता है. 2021 में निगम प्रबंधक के द्वारा मटर की उन्नत व उत्कृष्ट बीजों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर में मटर की बोनी सितंबर माह से प्रारंभ होकर जनवरी माह तक होती है. प्रारंभ में जो बोनी होती है, जिसकी 1 तुडा़ई से ही फसल ली जाती है, इसके लिए काशी नंदिनी किस्म के बीजों की मांग रहती है, जोकि कम अवधि में अच्छी फल्ली देती है. अक्टूबर माह में जो बोनी होती है, उसमें मटर की पीएसएम, सी 10 व जीएस 10 नामक किस्मों की बोनी की जाती है. इन किस्मों की मटर की फली आकार में बड़ी 9 से 10 दिनों की होती है एवं यह बहुत दिनों तक हरापन लिए रहती है जो कि बाहर के बाजार में बेचने के लिए उपयुक्त होती है.

किसानों द्वारा स्वयं किया जाता है बीज उत्पादन

जबलपुर जिले के किसान भारत के भिन्न-भिन्न कृषि विश्वविद्यालय व कृषि अनुसंधान केंद्रों से मटर के ब्रीडर सीड लाकर अपना स्वयं बीज उत्पादन का काम भी करते हैं. बीज उत्पादन करने के बाद सालभर उस बीज को अपने पास रखते हैं और समय आने पर मटर के उसी बीज को अपने खेत में बोवनी करते हैं. मटर की आवक जल्दी आए और मार्केट में मटर के रेट ज्यादा से ज्यादा मिल सकें. इसको लेकर किसान सबसे ज्यादा चिंतित रहते हैं. इस कारण मटर की तोड़ाई जनवरी के पहले ही शुरू कर देते हैं. हलांकि मटर की क्वालिटी उस समय ठीक नहीं रहती है. लेकिन मार्केट में मटर की मांग को देखते हुए किसान सबसे पहले मटर मार्केट में लाने के लिए प्रयासरत रहते हैं.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJabalpur matar mandi bhavjabalpurmandiJbp NewsmatarmatarmandiMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू, CM नीतीश ने बुलाई कैबिनेट बैठक
Next Article बसंत पंचमी पर क्यों की जाती है मां सरस्वती की पूजा?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?