लॉस एंजिल्स क्षेत्र में जंगल की आग के डर से. हजारों को विस्थापित होना पड़ा है. अबतक 12,000 से अधिक इमारतें नष्ट हो गई हैं.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Los Angeles Wildfire: लॉस एंजिल्स क्षेत्र में लगी भीषण आग ने 24 लोगों की जान ले ली है, और 150,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं. सांता एना की तेज़ हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है, जिससे 12,000 से अधिक इमारतें नष्ट हो गई हैं. यह आग सैन फ्रांसिस्को से भी बड़े क्षेत्र को जलाकर राख कर चुकी है.
पिछले मंगलवार (7 जनवरी) को शुरू हुई आग ने पैलिसेड्स, ईटन, केनेथ और हर्स्ट के क्षेत्रों में लगभग 160 वर्ग किलोमीटर को नष्ट कर दिया है. कैल फायर के अनुसार, पैलिसेड्स फायर पर केवल 11 फीसदी और ईटन फायर पर 27 फीसदी काबू पाया जा सका है. PowerOutage.us की रिपोर्ट के मुताबिक, 70,000 से अधिक लोग बिजली के बिना हैं, जिनमें से अधिकांश लॉस एंजिल्स काउंटी में हैं.
संभावित कारण और नुकसान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग के कारण का अभी तक पता नहीं चला है शुरुआती अनुमानों के अनुसार यह अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी आग दुर्घटना बन सकती है. AccuWeather के आंकड़ों के अनुसार, इस आग से 135 से 150 बिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है. नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने बिजली गिरने की संभावना को खारिज कर दिया है और अब जानबूझकर लगाई गई आग या उपयोगिता लाइनों से आग लगने की संभावना की जांच की जा रही है.
अमेरिका में आग से कितनी तबाही?
अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले काउंटी लॉस एंजेलिस (Loss Angeles Fire) के जंगलों में लगी आग अब और भयानक रूप ले लिया है. इस भयानक आग में अब तक मरने वालों की संख्या कम से कम 24 तक पहुंच चुकी है. इस आग से हजारों इमारतें जल चुकी हैं. कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ने ऐसा विकराल रूप लिया, जिसे देख कोई भी सिहर जाएगा.
हॉलीवुड हिल्स में तबाही का मंजर
जंगलों से शहरों तक फैल चुकी इस आग ने लॉस एंजेलिस और हॉलीवुड हिल्स (Hollywood Hills) में तबाही मचा दी है ,जिससे हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं. भयानक आग ने लगभग 12000 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया है. इससे सांता मोनिका और प्रशांत महासागर के बीच बने कई महंगे घर भी प्रभावित हुए हैं. मालिबू के लिए भी नई चेतावनी जारी की गई है.
जो बाइडेन ने रद्द किया विदेशी दौरा
भीषण आग के कारण राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपना विदेशी दौरा रद्द कर दिया था. वहीं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैलिफोर्निया के गवर्नर पर भड़कते दिखाई दिए. अधिकारियों ने दक्षिणी कैलिफोर्निया में खतरनाक जंगली आग की स्थिति के लिए तेज हवाओं और सूखी वनस्पति को जिम्मेदार ठहराया है.
हॉलीवुड के कई इवेंट रद्द
कई जगह आग बेकाबू हो गई है, जिसकी वजह से हॉलीवुड के कई कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. कैंसल होने वाले इवंटे में से पामेला एंडरसन की फिल्म का प्रीमियर शामिल है. दक्षिणी कैलिफोर्निया क्षेत्र के जंगल में लगी भीषण आग के कारण 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा 19 जनवरी तक स्थगित कर दी गई है. ऑस्कर के लिए नामांकन की घोषणा मूल रूप से 17 जनवरी को निर्धारित थी.
आग से कितना नुकसान
अनुमान लगाया है कि आग की वजह से लगभग 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर तक होगा. हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने अभी तक नुकसान का अनुमान नहीं लगाया है. लॉस एंजिल्स दुनिया के सबसे महंगे इलाकों में से एक माना जाता है. यहां हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के करोड़ों रुपये के आलीशान बंगले हैं. अब तक सेलिब्रिटीज के घर आग में जलकर राख हुए हैं.
ट्रंप के निशाने पर अमेरिकी अधिकारी
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया के अधिकारियों पर अक्षमता का आरोप लगाया. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा, “यह हमारे देश के इतिहास की सबसे भयानक आपदाओं में से एक है. वे आग नहीं बुझा सकते. उन्हें क्या हुआ है?”
आग से कहां कितने खराब हालात
एडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि रविवार को हवाएं कमजोर हो गईं और रात में फिर से तेज़ हो गईं. पलिसेड्स आग पर 11 प्रतिशत काबू पा लिया गया था, लेकिन यह बढ़कर 23,600 एकड़ (9,500 हेक्टेयर) तक पहुंच गई थी, जबकि ईटन आग 14,000 एकड़ पर थी और 15 प्रतिशत पर काबू पा लिया गया था.
