By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: यूपी ललितपुर जिले के जमरार बाँध से एमपी में आएगा पानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > यूपी ललितपुर जिले के जमरार बाँध से एमपी में आएगा पानी
Madhya Pradesh

यूपी ललितपुर जिले के जमरार बाँध से एमपी में आएगा पानी

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:25 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

सीएम मोहन यादव ने सीएम योगी को लिखा था पत्र, टीकमगढ़ की पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंतित था मध्य प्रदेश

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
सीएम मोहन यादव ने सीएम योगी को लिखा था पत्र, टीकमगढ़ की पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंतित था मध्य प्रदेशएक एमसीएम पानी देने की बनी सहमति1973 में निर्मित हुआ था जामनी बांधशहर में नहीं था पेयजल सप्लाई के लिए पानीटेंकरों से हो रही थी पानी की सप्लाईवर्षों पुरानी बनी हुई है समस्या

MP News: टीकमगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था के समाधान के लिए उत्तरप्रदेश सरकार जमरार बाँध (ललितपुर, उ.प्र.) से 1.00 एम.सी.एम. जल प्रदाय किए जाने पर सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में सुचारू पेयजल प्रदाय सुनिश्चित करने के प्रशासन को निर्देश दिए थे। इस क्रम में उन्होंने अपनी ओर से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने टीकमगढ़ में पेयजल समस्या उत्पन्न होने की जानकारी मिलते ही त्वरित कदम उठाए और उत्तर प्रदेश सरकार से संपर्क किया।

एक एमसीएम पानी देने की बनी सहमति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा था कि “टीकमगढ़ नगर में जलापूर्ति जामनी नदी से की जाती है। ग्रीष्म ऋतु में जामनी नदी में पानी का प्रवाह कम हो जाने से तथा जामनी नदी के अप स्ट्रीम में उत्तरप्रदेश में जामनी बाँध और भौराट बाँध के निर्माण के कारण टीकमगढ़ शहर में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। टीकमगढ़ शहर के पेयजल संकट का जमरार बाँध से 1.00 एम.सी.एम. पानी प्रदाय किए जाने की स्थिति में समाधान संभव है। अनुरोध है कि टीकमगढ़ शहर के पेयजल के लिए उत्तरप्रदेश में ललितपुर जिले में स्थित जमरार बाँध से 1.00 एम.सी.एम. जल उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर टीकमगढ़ शहर एवं प्रदेश की जनता को अनुग्रहित करें”। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पत्र पर संज्ञान लिया और इस तरह टीकमगढ़ के लगभग दो लाख निवासियों को अब पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

1973 में निर्मित हुआ था जामनी बांध

उपचुनाव मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेजे पत्रोत्तर में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यापक जनहित को देखते हुए टीकमगढ़ के निवासियों के लिए इस माह जमरार बांध से 0.72 एम.सी.एम. जल उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जामनी बाँध वर्ष 1973 में निर्मित हुआ था और भौरट बाँध वर्तमान में निर्माणाधीन है। इन बाँधों के कारण जामनी नदी के माध्यम से जाने वाला पानी अवरूद्ध नहीं हुआ है। टीकमगढ़ के बरीघाट स्टापडेम की जल भंडारण क्षमता पेयजल आपूर्ति के मान से कम है, इसलिए उत्तरप्रदेश सरकार ने जमरार बाँध से टीकमगढ़ के नागरिकों के लिए पेयजल व्यवस्था का निर्णय लिया है।

शहर में नहीं था पेयजल सप्लाई के लिए पानी

शहर में पेयजल सप्लाई के लिए जामनी नदी में बरीघाट पर फिल्टर प्लांट स्थापित किया गया है, जहां जलस्तर घटने के बाद शहर में पेयजल सप्लाई के लिए पानी नहीं था। ऐसी स्थिति में 17 मई से नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के माध्यम से पत्राचार शुरू हुआ और उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में स्थित जमरार बांध से पानी नदी में छोड़े जाने की मांग तेज हुई। इसी को देखते हुए सीएम मोहन यादव ने यूपी के सीएम को  पत्र लिखकर पानी छोड़ने की मांग की थी। जिस पर सीएम योगी ने एक्शन लिया है और पानी छोड़ने की सहमति बनी है।

टेंकरों से हो रही थी पानी की सप्लाई

मानसून के आने तक के लिए टीकमगढ़ में पीने के लिए पानी नहीं था। ऐसे में, नगर पालिका परिषद दो टैंकरों के माध्यम से शहर में पानी सप्लाई कर रही थी, जो 27 वार्डों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा समान साबित हो रहा था।

ऐसे में पानी के टैंकर के पहुंचने पर क्षेत्र में विवाद होता था। सीएमओ की मानें तो शाम करीब 7 बजे बरीघाट डैम के समीप पानी पहुंचा है। अब शहर में फिल्टर करने के बाद नियमित रूप से पानी की सप्लाई नलों के माध्यम से की जाएगी।

वर्षों पुरानी बनी हुई है समस्या

बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत टीकमगढ़ आता है, जहां लंबे समय से पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गर्मियों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है और कई जगहों पर हफ्तों से लेकर महीनों तक बनी रहती है। यहां के लोग टैंकर या हैंडपंप पर निर्भर रहते हैं। बताया जा रहा है कि टीकमगढ़ में पानी की समस्या नई नहीं है, बल्कि हर साल दोहराने वाली और कई दिनों और महीनों तक चलने वाली समस्या है। जिसे खत्म करने के लिए यूपी सरकार की मदद लेना अनिवार्य है।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateMPNEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अमेरिका को रौंदकर भारत ने सुपर-8 में जगह बनाई
Next Article लक्ष्मी माता के नाराज होने से जीवन में घटती हैं ये 5 घटनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?