By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वोट अधिकार यात्रा में लालू का पुराना अंदाज दिखा- बोले ‘लागल-लागल झुलनियां में धक्का, बलम कलकत्ता चला’…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bihar > वोट अधिकार यात्रा में लालू का पुराना अंदाज दिखा- बोले ‘लागल-लागल झुलनियां में धक्का, बलम कलकत्ता चला’…
Bihar

वोट अधिकार यात्रा में लालू का पुराना अंदाज दिखा- बोले ‘लागल-लागल झुलनियां में धक्का, बलम कलकत्ता चला’…

DB News
Last updated: 21/10/2026 12:39 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

बिहार के सासाराम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में लालू यादव ने जोशीला भाषण दिया.

Source : MEDIA

Contents
बिहार के सासाराम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में लालू यादव ने जोशीला भाषण दिया.पुराने अंदाज में बोले लालू1 सितंबर को होगा यात्रा का समापनहम सिर्फ चुनाव नहीं लोकतंत्र के लिए लड़ रहे- खरगेखरगे ने चुनाव आयोग पर लगाया भाजपा का एजेंट होने का आरोपसासाराम में व्यंगात्मक भाषण देकर छा गए लालू

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: बिहार के सासाराम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरेजेडी नेता तेजस्वी यादव के ‘वोट अधिकार यात्रा’ में लालू यादव ने तकरीबन डेढ़ मिनट के भाषण दिया. उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए. किसी भी कीमत पर भाजपा जो चोरी करता है आने नहीं दीजिए. सबलोग एक हो जाइए. एक होकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सभी मिलकर एकजुट होकर इसको उखाड़ फेंकिए. लोकतंत्र मजबूत होने दीजिए. लागल-लागल झुलनियां में धक्का, बलम कलकत्ता चला.’

पुराने अंदाज में बोले लालू

लालू ने जब माइक थामा तो जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. राजनीति के मंच पर कई बार केवल शब्द नहीं, बल्कि उनका अंदाज असर करता है. और जब बात बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हो तो उनकी भाषण शैली किसी चुनावी ‘टॉनिक’ से कम नहीं मानी जाती. सासाराम में आयोजित राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जिसने जनता के साथ-साथ मंच पर बैठे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के चेहरे पर भी चमक ला दी.

1 सितंबर को होगा यात्रा का समापन

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा से शुरू हो चुकी है. इस यात्रा की शुरुआत रोहतास (सासाराम) से हुई है, जबकि समापन पटना में 1 सितंबर को होगा. 16 दिन में राहुल गांधी 20 जिलों से गुजरते हुए 1300 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. फिलहाल उनका काफिला औरंगाबाद में है.

हम सिर्फ चुनाव नहीं लोकतंत्र के लिए लड़ रहे- खरगे

इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग सिर्फ चुनाव के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं. संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं. वोट की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं. ये वोट काट-काटकर अपनी हुकूमत चलाना चाहते हैं. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है. उन्होंने उपस्थित लोगों से मजबूती के साथ गठबंधन के लोगों के साथ रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जरूर बदलेगी.

खरगे ने चुनाव आयोग पर लगाया भाजपा का एजेंट होने का आरोप

खरगे ने चुनाव आयोग पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा-आरएसएस को गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक बताते हुए कहा कि आरएसएस महिलाओं के लिए वोटिंग अधिकार नहीं चाहती थी. भाजपा के लोग हर बात पर तंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस वाले आजादी के खिलाफ थे. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पहले भी क्रांति करते रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने लोगों से वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. आज बिहार के 65 लाख लोगों के वोट काट दिए गए.

सासाराम में व्यंगात्मक भाषण देकर छा गए लालू

सासराम में गर्मी और उमस के बीच हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए लालू यादव ने जब माइक संभाला तो वो वही पुराने लालू दिखे. चुटीले, व्यंग्यात्मक, जनभाषा में बोलते हुए और भीड़ की नब्ज़ को पहचानते हुए अपनी बात बोल दी. भीड़ में ठहाके गूंज उठे. भाषण के अंत तक लोग न सिर्फ उन्हें सुन रहे थे, बल्कि उनसे जुड़ भी चुके थे. यही लालू यादव की राजनीति की पहचान रही है. सासाराम की रैली महागठबंधन के लिए सिर्फ एक चुनावी सभा नहीं, बल्कि एकता और जोश का प्रदर्शन थी. राहुल गांधी, जो अक्सर गंभीर भाषण देने के लिए जाने जाते हैं, मंच पर लालू यादव की शैली देखकर बार-बार मुस्कराते रहे. उनके चेहरे की यह मुस्कान बताती थी कि उन्हें जनता के साथ यह जुड़ाव कितना उत्साहित कर रहा है.

वहीं तेजस्वी यादव के लिए यह पल भावनात्मक भी था. एक तरफ वह अपने पिता को राजनीतिक मंच पर उसी जोश के साथ देख रहे थे, दूसरी तरफ वे यह भी महसूस कर रहे थे कि जनता के बीच लालू की पकड़ अब भी मज़बूत है और यह आगामी चुनावों में आरजेडी के लिए एक बढ़त साबित हो सकती है. लालू यादव ने अपने भाषण में जहां सत्ता पक्ष पर तीखे हमले किए, वहीं उन्होंने आम जनता की भाषा और मनोविज्ञान का भी पूरा ध्यान रखा.
इस रैली ने यह साफ कर दिया कि भले ही बिहार की राजनीति में चेहरे बदल रहे हों, लेकिन लालू यादव जैसे नेता आज भी ‘भीड़ खींचने’ से कहीं ज़्यादा ‘भीड़ को दिशा देने’ में सक्षम हैं. सासाराम में जो हुआ, वह केवल एक भाषण नहीं था. वह एक संकेत था कि बिहार की राजनीति में लालू स्टाइल अभी ज़िंदा है और उसकी ज़रूरत अब भी महसूस की जा रही है.

You Might Also Like

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव ने भी ली शपथ

33 फीट लंबे और 2 लाख किलो वजनी शिवलिंग बिहार मोतिहारी में विराजमान

नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ 10वीं बार ली CM की शपथ

बिहार के नए CM के साथ 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ, महिला भी बन सकती है डिप्टी CM

नीतीश कुमार ही रहेंगे CM और BJP को मिलेंगे दो डिप्टी सीएम!

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateLalu YadavRahul GandhiVote Adhikar yatra
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ‘हलफनामा दें या देश से माफी मांगें’, कोई तीसरा विकल्प नहीं
Next Article श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम…लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?