By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मैहर जिला बनने के बाद दूरी घटी नहीं, बल्कि बढ़ी जी हुजूरी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > मैहर जिला बनने के बाद दूरी घटी नहीं, बल्कि बढ़ी जी हुजूरी!
Madhya Pradesh

मैहर जिला बनने के बाद दूरी घटी नहीं, बल्कि बढ़ी जी हुजूरी!

DB News
Last updated: 10/09/2026 11:53 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रामनगर मैहर जिले से जुड़कर रामनगर क्षेत्र व क्षेत्रवासियों को कितना फायदा कितना नुकसान

Source : DB News Update  

Contents
रामनगर मैहर जिले से जुड़कर रामनगर क्षेत्र व क्षेत्रवासियों को कितना फायदा कितना नुकसानसतना-मैहर के बीच हुए बंटवारे में घमासानप्रदूषण और जंगल कटाई से कब मिलेगी निजात?बुनियादी सुविधाओं से दूर आमजनरामनगर तहसील के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP maihar district News: मध्यप्रदेश के मैहर जिले के गठन में, मैहर रामनगर,अमरपाटन को मिलाकर कथित विकास का खाका खींचा जा रहा है, लेकिन रामनगर तहसील के सैकड़ो ग्राम बासियो सहित नगरीय परिक्षेत्र के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है, जिसके चलते एक तो समस्त दस्तावेजों में सुधार के लिए अनावश्यक व्यय भार श्रम व समय जाया हो रहा है वही कुछ सरकारी विभागों का काम पुराने जिले से ही चल रहा है आलम यह है कि मैहर के बाद सतना के भी चक्कर लगाने ही पड़ते है, वही अब नए कलेक्ट्रेट भवन की रूपरेखा कटनी रोड पर ग्राम धतूरा के पास बनने की खबर से क्षेत्रीय नागरिक हताश व निराश दिख रहे है, एक तो वैसे भी बाणसागर डूब विस्थापन के चलते अल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधा संसाधनों के सहारे दिन काट रहे ग्रामीणों को सुविधाओं के नाम पर चक्कर घिन्नी बनाने की कहानी के चलते क्षेत्रीय लोगो को जंहा आगामी दिनों में विधानसभा क्षेत्र होने का तमंगा मिल सकता है, रामनगर में आईटीआई के मात्र कुछ ट्रेड खुले है, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालय में न तो नर्सिंग पढ़ सकते हैं, न कृषि संकाय और न ही कम्प्यूटर साइंस की कोई डिग्री या डिप्लोमा, और तो और टेक्निकल व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का कोई ठिकाना ही है, आर्ट, क्राफ्ट, साइंस, लिटरेचर की पढ़ाई लिखाई, प्रयोग के नाम पर कोरम पूर्ति जारी है, क्षेत्र में अब तक न तो किसानों के लिए बचे कृषि रकबे हेतु नहर की सुविधा हो पाई है  और न ही स्वीकृति के बाद अब तक श्रंखला न्यायालय का शुभारंभ हो पाया है, वही सड़क सुविधाओं की बहाली भी ठीक ठाक ही है, रेल सुविधाओ के लिए क्षेत्रवासी सपने देख सकते हैं लेकिन मांग के बाद भी पूर्ति के अवसर कम ही समझ मे आते है.

सतना-मैहर के बीच हुए बंटवारे में घमासान

क्षेत्र के अधिकांश लोग जंहा  सतना के पक्ष में खड़े हैं तो वहीं कुछ लोग मैहर की खूबियां गिना रहे हैं, यह बात अलग है कि देवी धाम मैहर में भीड़ बढ़ाने के लिए आम जनमानस को प्रदूषण के बीच फेक कर चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के चलते कितना फायदा मिलेगा? कह नही सकते, हलांकि अमरपाटन, रामनगर क्षेत्र के विद्वान अभिभाषकों  द्वारा अमरपाटन मैहर के बीच मे नवीन कलेक्ट्रेट व अन्य सरकारी भवन निर्माण के लिए प्रकल्प चलाया जा रहा है जिन्हें क्षेत्रीय नेताओ सहित आम जनता का भी भरपूर समर्थन मिलता देखा जा रहा है, अगर सरकार व प्रशासन उक्त मामले पर संज्ञान लेकर कार्यवाही नही करता है तो रामनगर व अमरपाटन क्षेत्र की जनता मैहर जिले से दूरी बना सकती है.

प्रदूषण और जंगल कटाई से कब मिलेगी निजात?

मैहर जिला बनते ही लगातार माइंस की बढ़ती संख्या, क्षेत्र में बढ़ता प्रदूषण, जिगना, खोडरी, हिनौती, उचेहरा, मर्यादपुर व अन्य ग्रामों में लगे जंगलों का सफाया, अवैध बालू, खनिज उत्खनन, बढ गया है, सीमेंट, क्रेसर कम्पनियां लगातार ब्लास्टिंग करके वन्य व जैविक पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान पहुचा रही हैं, आधा स्टॉफ सतना तो आधा मैहर में बटनें से कार्रवाइयों के नाम पर झुनझुना आम है.

बुनियादी सुविधाओं से दूर आमजन

वैसे भी इन दिनों समाधान ऑन लाइन का कारोबार चालू है, ऑफ लाइन समस्या भले ही खड़ी हो लेकिन ऑन लाइन निपटारा होना ही चाहिए, क्योकि ग्रेडिंग सुधार करना ही है भले ही  जिले की ग्राम पंचायते, नगर पंचायते, सरकारी, अस्पताल, विद्यालय, सरकारी कार्यालय, राजस्व हवन के नए-नए तरीके खोजकर विकास यात्रा में मेट्रो स्पीड से गति कर रहे हों और संबंधित अधिकारी कर्मचारी मन की बात सुनकर पूरी तरह से मन की मनमानी कर रहे हैं!

रामनगर तहसील के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित

मैहर जिले के अंतर्गत आने वाले रामनगर तहसील के गांव सबसे ज्यादा दूरी महसूस कर रहे हैं. क्योंकि मर्यादपुर मनकहरी गांव की यदि बात की जाए तो करीब 70 किमी की दूरी सतना जिले की पड़ती थी. इन गांवों की दूरी भी लगभग मैहर जिले से भी है. ऐसे में रामनगर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इस बंटवारे से खासे नाजार दिखाई पड़ रहे हैं. क्योंकि उन्हें किसी प्रकार की राहत मिलती नहीं दिखााई पड़ रही है. उन्हें लंबी दूरी तय करने के बाद ही समस्याओं से जिला प्रमुख को अवगत कराना होगा.

Source : Ashok Sharma  

7898080021✍

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Amarpatan NewsDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp Newsmaihar districtMP maihar districtMP NEWSRamnagar News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article 2026 की Top-50 ट्रैवल लिस्ट में शामिल है टाइगर स्टेट, आप भी बना रहे हैं घूमने का प्लान तो आ जाइए MP
Next Article दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?