By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP रीवा में CM ने बताई टूरिज्म पॉलिसी की ताकत, 3000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP रीवा में CM ने बताई टूरिज्म पॉलिसी की ताकत, 3000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
Madhya Pradesh

MP रीवा में CM ने बताई टूरिज्म पॉलिसी की ताकत, 3000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

DB News
Last updated: 27/07/2025 11:49 AM
DB News
Share
4 Min Read
Rewa Regional Tourism Conclave में सबोधित करते हुए एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव
SHARE

रीवा में टूरिज्म कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पर्यटन नीति की ताकत दिखाई, रोजगार और पर्यटन विकास को रफ्तार मिलेगी.

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
रीवा में टूरिज्म कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पर्यटन नीति की ताकत दिखाई, रोजगार और पर्यटन विकास को रफ्तार मिलेगी.सरकार का निवेशकों को खुला आमंत्रणइन निवेशकों ने दिखाया इंट्रेस्टधार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहाइन परियोजनाओं पर हुई घोषणाडिजिटल बुकिंग पोर्टल और वायु सेवा की शुरुआतफिल्म टूरिज्म से भी बढ़ेगा विकास

Rewa Regional Tourism Conclave: मध्य प्रदेश रीवा में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन क्षेत्र को राज्य की आर्थिक प्रगति और युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत जरिया बताया. इस कार्यक्रम में कुल 3,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे विंध्य और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. सीएम ने कहा, “टूरिज्म भी एक इंडस्ट्री है, जहां से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है. हम इस क्षेत्र में हर तरह की सुविधा देने के लिए तैयार हैं.”

सरकार का निवेशकों को खुला आमंत्रण

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा की भौगोलिक सुंदरता और टाइगर सफारी की विशिष्टता पर जोर देते हुए कहा, “दुनिया की सारी सफारियां हमारे रीवा के आगे फेल हैं.” वहीं, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए सबसे अनुकूल राज्य है, सरकार हर सहयोग के लिए तत्पर है.”

इन निवेशकों ने दिखाया इंट्रेस्ट

  • फ्लाईओला के एमडी राम ओला- 700 करोड़ रुपये
  • आरसीआरसीपीएल और विंध्य प्राइड के दिव्यांश सिंह बघेल, अमित दिग्विजय सिंह- 500-500 करोड़
  • संदड़िया बिल्डर्स के अजीत संदड़िया- 300 करोड़ रुपये
  • जंगल कैंप इंडिया, राजस्थान फोर्ट एंड पैलेस, तथास्तु रिसॉर्ट्स, इको पार्क, सिद्धिविनायक कंस्ट्रक्शन जैसे कई बड़े निवेशकों ने भी 5 करोड़ से लेकर 150 करोड़ तक के निवेश प्रस्ताव दिए.

धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में रातापानी टाइगर रिजर्व, सफेद बाघों की टाइगर सफारी और जल पर्यटन जैसे अद्भुत अवसर विकसित किए गए हैं. उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश में टूरिज्म सेक्टर सबसे तेजी से बढ़ा है, खासकर धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में.”

इन परियोजनाओं पर हुई घोषणा

कॉन्क्लेव में पर्यटन स्थलों पर फिल्म प्रस्तुति और जमीन आवंटन की घोषणाओं ने निवेशकों को उत्साहित किया. अमरकंटक, चित्रकूट और मैहर जैसे धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के विकास पर केंद्रित योजनाओं की घोषणा हुई. अमरकंटक में प्रसाद योजना के तहत 50 करोड़, चित्रकूट में 36.84 करोड़ और मंदाकिनी नदी किनारे 27 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं.

डिजिटल बुकिंग पोर्टल और वायु सेवा की शुरुआत

पर्यटन को डिजिटल रूप से जोड़ने के लिए ‘होम स्टे ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल’ और ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ को प्रमुखता दी गई. इन सेवाओं के माध्यम से अब MakeMyTrip, Yatra और EaseMyTrip जैसे प्लेटफार्मों पर भी बुकिंग संभव होगी. वहीं, भोपाल, रीवा, सतना और सिंगरौली जैसे शहरों को जोड़ने वाली वायु सेवा को IRCTC प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया है.

राज्य सरकार ने पर्यटन नीति 2025 के तहत निवेशकों को आकर्षक सुविधाएं देने की घोषणा की है. अनुमतियों की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए 30 दिन की जगह 10 दिन में स्वीकृति दी जा रही है. 100 करोड़ से अधिक निवेश पर 90 साल के लिए जमीन आवंटन की व्यवस्था है, साथ ही कैपिटल सब्सिडी भी दी जाती है.

फिल्म टूरिज्म से भी बढ़ेगा विकास

मध्यप्रदेश में अब तक 450 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. प्रदेश की फिल्म टूरिज्म पॉलिसी 2025 में सिंगल विंडो सिस्टम, लोक सेवा गारंटी, और स्थानीय भाषाओं की फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. इससे न केवल पर्यटन बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRewa NewsRewa Regional Tourism Conclave
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article Alliance Air के चेयरमैन समेत कई बिजनेस टाइकून से मिले CM
Next Article शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?