By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: एमपी में भोपाल से रीवा तक 999 रुपए वाली फ्लाइट कब से शुरू होगी? सर्च कर रहे यात्री
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > एमपी में भोपाल से रीवा तक 999 रुपए वाली फ्लाइट कब से शुरू होगी? सर्च कर रहे यात्री
Madhya Pradesh

एमपी में भोपाल से रीवा तक 999 रुपए वाली फ्लाइट कब से शुरू होगी? सर्च कर रहे यात्री

DB News
Last updated: 06/10/2026 10:34 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

इसका ऐलान सीएम मोहन यादव ने किया था, लेकिन इंतजार कर रहे लोग, सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने ऐलान किया था कि सिर्फ 999 रुपए खर्च करके यात्री एमपी में यात्रा कर पाएंगे

Source : DB News Update

Contents
इसका ऐलान सीएम मोहन यादव ने किया था, लेकिन इंतजार कर रहे लोग, सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने ऐलान किया था कि सिर्फ 999 रुपए खर्च करके यात्री एमपी में यात्रा कर पाएंगे999 रुपए में हवाई सफर कराने वाला वादासीएम ने किया था ऐलानसीएम ने किया था ऐलानप्रदेश में अब 6 एयरपोर्टभोपाल से शुरू होगी इंटरनेशनल कनेक्टिविटीवाई क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगतिविमानन क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं

By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी

Bhopal Flight News: भोपाल: एमपी में भोपाल से रीवा तक 999 रुपए वाली फ्लाइट कब से शुरू होगी? इसकी जांच करने वालों की संख्या लगातार सोशल मीडिया सर्च की जा रही है. बता दें कि 21 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश के रीवा की धरती से दुनिया की सबसे सस्ती हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया गया था. सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने ऐलान किया था कि सिर्फ 999 रुपए खर्च करके यात्री एमपी में यात्रा कर पाएंगे. अब जब दिवाली और छठ के त्योहार के अवसर पर सफर करने वालों की संख्या इजाफा हुआ है तो ऐसे में सस्ती फ्लाइट में सफर करने वाले लोग सोशल मीडिया पर भोपाल-रीवा तक चलने वाली फ्लाइट ढृढ़ रहे है.

999 रुपए में हवाई सफर कराने वाला वादा

दरअसल 999 रुपए में हवाई सफर वाली सेवा अभी प्रारंभ नहीं हो पाई है. सरकार, विमान कंपनियों के साथ बात कर रही है. जल्द ही विमान सेवा शुरू होगी और यात्रियों को एक महीने तक ₹999 में यात्रा करने का मौका मिलेगा. अभी प्रदेश के लोगों को इंतजार करना पड़ेगा.

सीएम ने किया था ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर को वर्चुअली रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया था कि सरकार के द्वारा इतनी सब्सिडी दी जाएगी कि एक आम आदमी सिर्फ ₹999 खर्च करके ही हवाई जहाज में उड़ सकेगा. सीएम यादव ने इसे विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए एक विशेष उपहार बताया था.

सीएम ने किया था ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर को वर्चुअली रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था. इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया था कि सरकार के द्वारा इतनी सब्सिडी दी जाएगी कि एक आम आदमी सिर्फ ₹999 खर्च करके ही हवाई जहाज में उड़ सकेगा. सीएम यादव ने इसे विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए एक विशेष उपहार बताया था.

प्रदेश में अब 6 एयरपोर्ट

रीवा में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विंध्य क्षेत्र के लोगों को त्योहार से पहले बहुत बड़ा दिवाली तोहफा दिया है। इस हवाई अड्डे के उद्घाटन से विंध्य क्षेत्र के सात जिलों के विकास की नई राहें खुलेंगी और यहां बदलाव आएगा। यादव ने यह भी घोषणा की कि विंध्य के निवासियों को एक महीने के लिए भोपाल तक की हवाई यात्रा मात्र 999 रुपए में उपलब्ध कराएगी. इस अवसर पर रीवा-भोपाल उड़ान को हरी झंडी दिखाई गई.

गौरतलब है कि रीवा एयरपोर्ट के साथ ही मध्य प्रदेश में अब 6 एयरपोर्ट हो चुके हैं, लेकिन 999 रुपए वाली जहाज सिर्फ भोपाल और रीवा के लिए ही तय की गई है। प्रदेश में 25 हवाई पट्टियां विकसित की जा चुकी हैं और जल्द ही प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टियां बनाई जानी हैं.

भोपाल से शुरू होगी इंटरनेशनल कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर एक और बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों के बाद भोपाल से शारजाह के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी. इससे हमारे नगरों से सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाया जा सकेगा.

वाई क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति

सीएम ने राज्य के विमानन इतिहास को याद करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश का पहला एयरपोर्ट 1930 में जबलपुर में बना था और भोपाल 1945 में एयरपोर्ट बना. उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में रीवा, दतिया और सतना में तीन नए एयरपोर्ट तैयार किए गए हैं. इसके साथ ही, उज्जैन और शिवपुरी के एयरपोर्ट के लिए भी मंजूरी मिल चुकी है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज प्रदेश को पांच और नए एयरपोर्ट की सौगात मिली है. राज्य में एयर एंबुलेंस की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे उज्जैन, इंदौर और ओंकारेश्वर के लिए रोज हवाई सेवाएं संचालित की जा रही हैं. अगले पांच वर्षों में प्रदेश को 10 नए एयरपोर्ट मिलने वाले हैं.

विमानन क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने भी मध्य प्रदेश के विकास की सराहना की. उन्होंने बताया कि 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के एविएशन सेक्टर में लगातार काम किया है. सतना, दतिया और रीवा में हवाई अड्डे शुरू किए गए हैं और इंदौर से इंटरनेशनल कनेक्टिविटी भी दी गई है.
केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश की 10 हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्षों में देश में हवाई कनेक्टिविटी के लिए 29 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा अगले 10 वर्षों में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य है. फिलहाल, भारत के पास 1700 विमानों के ऑर्डर हैं. इन विमानों की मदद से मेडिकल एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत किया जाएगा. पर्यटन स्थलों को भी हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP News. Rewa
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article शुभ लाभ और स्वास्तिक का चिन्ह पवित्र और शुभ क्यों माना जाता है? जानें आप
Next Article हिंदू और मुसलमान को एक करने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को सुझाया फॉर्मूला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?