मुख्यमंत्री के हाथों मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र नतीजे MPBSE आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर देख सकते हैं.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MPBSE MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस वर्ष कुल 76.01% विद्यार्थी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. जिसमें से 72.39% छात्र और 79.41% छात्राएं पास हुई हैं. 12वीं का परिणाम देखने वाले विद्यार्थियों की भीड़ एमपी ऑनलाइन में भी देखने को मिली. वहीं कई छात्र मोबाइल मैसेज के माध्यम से अपना रिजल्ट जानने का प्रयास कर रहे थे. हलांकि एमपी बोर्ड ने छात्रों को 12वीं रिजल्ट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in लांच की थी. इन वेबसाइटों के माध्यम से कई छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लिया.
7 मार्च तक आयोजित हुई परीक्षा
साल 2026 में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ हुईं और 7 मार्च 2026 तक चलीं. पिछले साल 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे परिणाम घोषित किए गए थे. इस साल छात्रों का परिणाम अप्रैल माह में आया है, जिससे छात्रों में कफ उत्सुकता देखने को मिली. बोर्ड के नियम के अनुसार, हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. अगर किसी विषय में इससे कम अंक आते हैं, तो छात्र को उस विषय में दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है.
मुख्यमंत्री के हाथों जारी हुआ एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 15 अप्रैल को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया. एमपी बोर्ड के नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए गए. छात्रों का परिणाम सीएम हाउस से जारी किया गया. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला.
किसने किया टॉप?
भोपाल की कुमारी खुशी राय ने 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है. वे कॉमर्स वर्ग की छात्रा हैं. उनके साथ ही भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा ने भी समान अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान साझा किया है. दोनों छात्राओं ने 600 में से 594 अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की.
सीएम ने दी बधाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को दी बधाई. छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट mpresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं.
ऐसे भी देखे जा सकते हैं 12वीं कक्षा के परिणाम
- SMS के जरिए
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं.
- टाइप करें: MPBSE12 और उसके बाद अपना रोल नंबर लिखें.
- इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें.
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर आ जाएगा.
- अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें
वेबसाइट के माध्यम से..
- छात्र नतीजे चेक करने के लिए mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- ‘Exam Results’ टैब पर क्लिक करें.
- ‘MPBSE HSSC Main Examination Results 2026’ लिंक चुनें.
- रोल नंबर, आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरें.
- अब छात्र सबमिट बटन दबाएं.
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा.
- अब छात्र इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
आज आ सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट! (CBSE 10th Result 2026)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE 10th Result) की तरफ से आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम (10th Result) आज आ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहीं खबरों के अनुसार, CBSE आज यानी 15 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी कर सकता है. इस वर्ष 25 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था और सभी अपने परिणाम को लेकर काफी उत्सुक हैं. हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट के समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर उम्मीद है कि परिणाम आज ही घोषित कर दिए जाएंगे.
कब आयोजित हुईं थी परीक्षाएं
इस वर्ष CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली थीं. देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इन परीक्षाओं में लगभग 25 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया. परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऐसे देखें परिणाम
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- DigiLocker
- UMANG App
- SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त किया जा सकता है.
ऐसे करें CBSE Class 10 Result चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- छात्र इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

