By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP जबलपुर में 312 करोड़ का जल प्रदाय प्रोजेक्ट लांच
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP जबलपुर में 312 करोड़ का जल प्रदाय प्रोजेक्ट लांच
Madhya Pradesh

MP जबलपुर में 312 करोड़ का जल प्रदाय प्रोजेक्ट लांच

DB News
Last updated: 06/09/2026 10:40 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

अमृत-2.0 जल प्रदाय योजना का काम शुरू, रांझी, मानेगांव, मोहनिया, घमापुर, सिद्धबाबा, कांचघर में बिछाई जाएगी मेन राइजिंग लाइन

Source : DB News Update

Contents
अमृत-2.0 जल प्रदाय योजना का काम शुरू, रांझी, मानेगांव, मोहनिया, घमापुर, सिद्धबाबा, कांचघर में बिछाई जाएगी मेन राइजिंग लाइन312 करोड़ रुपये की है योजनागौरीघाट से कटंगा के बीच काम जारीजल प्रदाय योजना अमृत फेज-2सड़क खोदकर डाली जा रही पानी की पाइप लाइनघरों में नहीं पहुंच पा रहा पीने का पानीरी-स्टोरेशन के काम में नहीं दिख रही तेजीआए दिन हो रहे हादसे

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

MP News Jabalpur : एमपी के जबलपुर में अमृत-2.0 जल प्रदाय योजना का काम शुरू हो गया है. इसके तहत मेन राइजिंग लाइन डाली जा रही है. इसक बाद 18 उच्चस्तरीय टंकियों का निर्माण शुरू होगा. बता दें कि जबलपुर में जलापूर्ति के लिए बड़ा फीडर नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इसके लिए ललपुर गौरीघाट से लेकर रांझी जल शोधन संयंत्र और भोंगाद्वार के लिए मेन राइजिंग लाइन बिछाई जाएगी. वहीं टंकियों से कालोनियों तक जलापूर्ति के लिए करीब पौने पांच सौ किलोमीटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी.

312 करोड़ रुपये की है योजना

जल जीवन मिशन के तहत 312 करोड़ का प्रोजेक्ट जबलपुर में लांच हुआ है. जिसमें रांझी, मानेगांव, मोहनिया, घमापुर, सिद्धबाबा, कांचघर में मेन राइजिंग लाइन बिछाई जाएगी. रांझी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करने तैयारी शुरू कर दी है. 312 करोड़ के जल प्रदाय प्रोजेक्ट के तहत 44 किलोमीटर से ज्यादा का फीडर नेटवर्क तैयार किया जाना है. इसका बड़ा हिस्सा घमापुर से रांझी के बीच होगा. रांझी में बनने वाले 55 एमएलडी के फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाया जाएगा.

गौरीघाट से कटंगा के बीच काम जारी

गौरीघाट स्थित नर्मदा तट ललपुर में इंटेकवेल निर्माणाधीन है. इस पपिंग स्टेशन से रेत नाका, पोलीपाथर, रामपुर, कटंगा मार्ग तक मेन राइजिंग लाइन बिछाने का काम जारी है. इसके बाद सदर होते हुए एक मेन राइजिंग लाइन रेलवे पुल नं 3 होते हुए प्लेटफार्म नंबर-6 से घमापुर, कांचघर, जीसीएफ, गोकलपुर होते हुए रांझी जल शोधन संयंत्र तक जाएगी. वहीं दूसरी मेन राइजिंग लाइन भारतमाता चौक सदर होते हुए भोंगाद्वार जल शोधन संयंत्र की जाएगी.

जल प्रदाय योजना अमृत फेज-2

  • 312 करोड़ रुपये है प्रोजेक्ट की लागत
  • 44 किलोमीटर फीडर नेटवर्क तैयार किया जाना है
  • 20 किलोमीटर रॉ-वाटर पपिंग मेन राइजिंग लाइन डाली जा रही है.
  • 476 किलोमीटर जल वितरण पाइप लाइन बिछाई जाएगी.
  • 55 एमएलडी का प्लांट रांझी में तैयार होगा.
  • 18 टंकियों तक पहुंचाया जाएगा नर्मदा जल

सड़क खोदकर डाली जा रही पानी की पाइप लाइन

पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे रांझी क्षेत्र में नर्मदा जल पहुंचाने की पहल शुरू हुई है. जिसके तहत सड़क को बेरहमी के साथ खोदा जा रहा है और मेन राइजिंग लाइन डाली जा रही है. नर्मदा रोड पर लगभग मेन राइजिंग लाइन का काम हो चुका है. कुछ हिस्सों में अभी भी काम चल रहा है. इसके लिए सड़क को जगह-जगह खोदकर मेन राइजिंग लाइन को जोड़ा जा रहा है. जिससे रांझी क्षेत्र में जल्द गर्मी के दिनों में पीने का पानी पहुंचाया जा सके.

घरों में नहीं पहुंच पा रहा पीने का पानी

गौरीघाट रोड और ललपुर रोड पर जहां भी अमृत-2.0 के तहत काम चल रहा है. उस क्षेत्र की मुख्य सड़क के बीच में मेन राइजिंग लाइन डालने के लिए खोदा जा रहा है. इस मेन लाइन की जद में आसपास के रहवासी भी आ गए हैं और उनके घर पर किया गया नल कनेक्शन टूट गया है, जिसके कारण अधिकांश घरों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है और लोगों को यहां वहां भटकना पड़ रहा है. अधिकांश लोगों ने तो बोरिंग का पानी पीने के लिए मजबूर हैं.

री-स्टोरेशन के काम में नहीं दिख रही तेजी

नगर निगम के अधिकारी री-स्टोरेशन कराने पर जोर नहीं लगा रहे हैं, जिसके कारण पानी की पाइप लाइन डालने वाली ठेका कंपनी मंथरगति से काम कर रही है और री-स्टोरेशन का काम भी मंथरगति से कर रही है, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. निगमायुक्त यदि सख्ती बरत देते हैं तो री-स्टोरेशन के काम में तेजी आ जाएगी.

आए दिन हो रहे हादसे

मेन राइजिंग लाइन डालने के दौरान सड़क पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं और लोग फिसलकर गिर रहे हैं. उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. ठेका कंपनी पर आखिरकार अधिकारी क्यों मेहरबान हैं? यह समझ से परे है. जबकि ठेका कंपनी को पानी की पाइप डालन का ठेका निर्धारित रेट पर दिया गया है और उस कंपनी पर दबाव बनाकर काम कराया जा सकता है. लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के उक्त कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने से डर लग रहा है. जिसके कारण आम आदमी अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article दमोहनाका चौक से वाहनों का आवागमन बंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?