By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: NASA स्पेस में उड़ान भरने को शुभांशु शुक्ला का यान तैयार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > NASA स्पेस में उड़ान भरने को शुभांशु शुक्ला का यान तैयार
NationalTechnology

NASA स्पेस में उड़ान भरने को शुभांशु शुक्ला का यान तैयार

DB News
Last updated: 25/03/2026 12:27 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत आज दोपहर 12 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे. वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय होंगे.

Source : MEDIA

Contents
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत आज दोपहर 12 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे. वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय होंगे.शुभांशु शुक्ला ने लॉन्चिंग से पहले दिया भावुक संदेशअमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेंगे शुभांशुविंग कमांडर राकेश शर्मा की तरह उड़ान भरने का मौकानासा ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दियास्पेस स्टेशन की अपनी यात्रा के एक कदम और करीब आ गए हैंमिशन के उड़ान भरने पर वे जश्न मनाते हुए नजर आए

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

xiom-4 Mission Launch: Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरने से पहले शुभांशु शुक्ला और उनके साथी क्रू मेंबर्स ने लॉन्चिंग की अंतिम तैयारी कर ली है. सभी सदस्य अपने-अपने विज़र बंद कर लिए हैं और लॉन्च से पहले की आखिरी जांचें पूरी की चुकी हैं. बता दें कि भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज दोपहर 12 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे. यह मिशन भारत के लिए बेहद खास है क्योंकि शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे और 1984 में राकेश शर्मा के मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे.

शुभांशु शुक्ला ने लॉन्चिंग से पहले दिया भावुक संदेश

शुभांशु शुक्ला ने लॉन्चिंग से पहले एक भावुक संदेश दिया है. उन्होंने देशवासियों से मिशन की सफलता के लिए दुआ करने की अपील की है. शुभांशु ने कहा, “मैं भारत के लोगों से कहना चाहता हूं कि यह मिशन एक मील का पत्थर है और मैं चाहता हूं कि आप सब इसकी सफलता के लिए प्रार्थना करें. यहां तक कि तारे भी हासिल किए जा सकते हैं.”

अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेंगे शुभांशु

शुभांशु और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर Axiom-4 मिशन अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा. यह यान करीब 28 घंटे की यात्रा के बाद गुरुवार शाम 4.30 बजे ISS से जुड़ जाएगा. अंतरिक्ष यात्री ISS पर करीब 14 दिन बिताएंगे और वहां कई वैज्ञानिक और तकनीकी प्रयोगों में हिस्सा लेंगे. यह मिशन Axiom Space नाम की निजी कंपनी चला रही है, जिसमें NASA और SpaceX का भी सहयोग है.

विंग कमांडर राकेश शर्मा की तरह उड़ान भरने का मौका

कैप्टन शुक्ला के लिए यह भारतीय वायुसेना के अपने साथी विंग कमांडर राकेश शर्मा की तरह उड़ान भरने का मौका है, जिन्होंने सोयुज टी-11 ने 3 अप्रैल 1984 को बैकोनूर कोस्मोड्रोम से उड़ान भरी थी, जिसमें यूरी मालिशेव, गेनाडी स्ट्रेकालोव और राकेश शर्मा सवार थे। वे सैल्यूट 7 अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे और वहां कई वैज्ञानिक प्रयोग किए. राकेश शर्मा 11 अप्रैल को सोयुज टी-10 पर सवार होकर पृथ्वी पर लौटे थे.

नासा ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दिया

वहीं, सफल लॉन्चिंग के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दिया. नासा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमने एक्सिओम मिशन 4 की उड़ान भरी है. एक्स-4 मिशन 25 जून को सुबह 2:31 बजे (भारतीय समयानुसार, दोपहर 12:01 बजे) पर लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से उड़ान भर गया, जिसमें चार निजी अंतरिक्ष यात्री 14 दिनों तक के मिशन के लिए स्पेस स्टेशन पर गए.”

एक्सिओम स्पेस ने भी पोस्ट किया है, जिसने लिखा, “एएक्स-4 के लिए उड़ान। एएक्स-4 का चालक दल स्पेस स्टेशन की ओर बढ़ रहा है।”

स्पेस स्टेशन की अपनी यात्रा के एक कदम और करीब आ गए हैं

इस मिशन में शामिल स्पेसएक्स ने जानकारी दी कि ड्रैगन फाल्कन 9 के दूसरे चरण से अलग हो गया है. नासा ने अंतरिक्ष यान के अलग होने की पुष्टि की. नासा ने लिखा, “अपने स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में स्वतंत्र रूप से उड़ान भरते हुए एएक्स-4 के चालक दल स्पेस स्टेशन की अपनी यात्रा के एक कदम और करीब आ गए हैं.”

फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च होने के बाद क्रू नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर ऑर्बिटिंग प्रयोगशाला की यात्रा करेगा. ये 14 दिन का मिशन है. शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और नासा के संयुक्त सहयोग से विकसित उन्नत खाद्य और पोषण संबंधी प्रयोगों का संचालन करेंगे.

मिशन के उड़ान भरने पर वे जश्न मनाते हुए नजर आए

बेटे को अंतरिक्ष में उड़ान भरते हुए देखकर शुभांशु शुक्ला का परिवार काफी भावुक हो गया. शुभांशु की मां की आंखों में आंसू भर आए. लखनऊ में शुभांशु शुक्ला के माता-पिता ने एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग की लाइव तस्वीरें देखीं. मिशन के उड़ान भरने पर वे जश्न मनाते हुए नजर आए.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp Newsxiom-4 Mission Launch
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article  कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article कोई जानबूझकर तो कैच नहीं छोड़ता…गौतम गंभीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?