भारतीय टीम पहले टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से हार गई. मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर मीडिया से मुखातिब हुए.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Gautam Gambhir Press Conference In IND vs ENG 1st Test: “दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर भी कैच छोड़ते हैं. कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता. बल्लेबाजी के लिहाज से यह निराशाजनक रहा क्योंकि हमने पहली पारी में 41 रन पर 7 विकेट और दूसरी पारी में 31 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे. हमारे पास पहली पारी में करीब 600 रन बनाने का मौका था. लेकिन ये चीजें होती रहती हैं. उम्मीद है कि हम दूसरे टेस्ट मैच में कुछ सीख पाएंगे.” यह जानकारी पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेंस (Gautam Gambhir Post Match Press Conference) में हेड कोच गौतम गंभीर ने मीडिया के सामने दी.
5 विकेट से हारी टीम इंडिया
बता दें कि गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं कर पाई है, यही हाल इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में देखने को मिला. जहां टीम इंडिया 5 विकेट से हार गई. पिछले 9 टेस्ट में ये टीम इंडिया की 7वीं हार है. लीड्स में हुए इस टेस्ट में टॉप आर्डर के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, हालांकि खराब फील्डिंग, गेंदबाजी और निचले क्रम के बल्लेबाजों का बिखर जाना इस हार की वजह बना.
अनुभवी गेंदवाजों की कमी
प्रेस कांफ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, “जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को छोड़ दें तो भारतीय तेज गेंदबाजों के पास ज्यादा अनुभव नहीं है. प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 टेस्ट, हर्षित राणा ने 2 और अर्शदीपस सिंह ने अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है. वनडे में फर्क नहीं पड़ता लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ये उन्हें समंदर में फेंकने जैसा है. हर टेस्ट के बाद अगर हम उन्हें जज करेंगे तो फिर सीखने कैसे देंगे.”

