ऑस्ट्रेलिया से अगली वनडे सीरीज कब खेलेगा भारत? तीसरा वनडे जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों को कहा अलविदा.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
India ODI Series In Australia: ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2-1 से जीत दर्ज की है, भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया. जिससे फैंस खुश भी हुए. क्योंकि भारत के हीरो विराट कोहली और रोहित शर्मा रहे. इस मैच में इन दोनों स्टार प्लेयर्स के बीच 168 रनों की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए. वहीं विराट कोहली ने 81 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे. लेकिन सिडनी में खेले गए इस मैच के अंत में विराट-रोहित ने ऑस्ट्रेलिया को अलविदा कह दिया.
आखिर विराट-रोहित ने क्यों कहा अलविदा?
बतादें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के ये दोनों स्टार प्लेयर अब केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में ये माना जा रहा है कि रोहित-विराट का बतौर क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया में ये आखिरी दौरा है. तीसरे वनडे में टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद विराट और रोहित ने स्टेडियम में आए ऑस्ट्रेलियाई फैंस को धन्यवाद कहा.
2027 में होगी ऑस्ट्रेलिया के साथ अगली वनडे सीरीज?
2027 वर्ल्ड कप तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब अगली कोई वनडे सीरीज नहीं खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट टीम का अगले ODI वर्ल्ड कप तक का शेड्यूल तय हो गया है. वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर आशंका जताई जा रही है कि ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलकर संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. ऐसे में विराट और रोहित का अगली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया आना काफी मुश्किल माना जा रहा है.
ROKO ने कहा- ‘थैंक्यू‘
मैच के अंत में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का जिक्र करते हुए अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि ‘मुझे सिडनी में खेलना काफी पसंद रहा है. मेरे सामने 2008 की यादें आ गईं, वो सब काफी अच्छा था. रोहित ने आगे कहा कि मैं नहीं जानता कि हम बतौर क्रिकेटर यहां फिर एक बार खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन मैंने आज यहां एक-एक पल एंजॉय किया’.
वहीं विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलियाई फैंस का आभार जताते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि हमने 2013 से यहां शुरुआत की थी. मुझे इस देश में आकर खेलना काफी पसंद रहा है, हम लोगों ने यहां काफी ज्यादा क्रिकेट खेला है. यहां इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के क्राउड हमें हमेशा सपोर्ट मिलता रहा है’.
खेल रोको की अलग-अलग शैली
यह जोड़ी इसलिए भी बेमिसाल है क्योंकि दोनों के खेलने का तरीका अलग-अलग है, जो मिलकर एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाता है. रोहित शर्मा शुरुआत में थोड़ा समय लेते हैं, लेकिन सेट होने के बाद अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े-बड़े छक्कों से मैच का रुख पूरी तरह बदल देते हैं. जबकि विराट कोहली क्रीज पर आते ही स्ट्राइक रोटेट करते हैं, विकेटों के बीच तेजी से दौड़ते हैं और पारी को मजबूती से संभालते हैं.
रोको की कप्तानी और नेतृत्व क्षमता
दोनों ने न केवल बल्लेबाजी में बल्कि भारतीय टीम को आगे ले जाने में भी एक-दूसरे का पूरा साथ दिया है. जब विराट कप्तान थे, तब रोहित उप-कप्तान के रूप में उनके सबसे बड़े मददगार थे. इसके बाद जब रोहित ने कप्तानी संभाली, तो विराट ने सीनियर खिलाड़ी के रूप में टीम को पूरा सपोर्ट किया. मैदान पर दोनों का एक-दूसरे के शतक या जीत पर गले मिलना और जश्न मनाना हर क्रिकेट प्रेमी के दिल को छू जाता है.
रिकॉर्ड्स और शानदार साझेदारी
वनडे में सबसे सफल जोड़ियों में से एक रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी रही, जिन्होंने ने वनडे क्रिकेट (ODI) में एक जोड़ी के रूप में 5,000 से अधिक रन बनाए हैं. वहीं यदि शतकीय साझेदारियों की बात करें तो इस जोड़ी के नाम वनडे क्रिकेट में 18 से ज्यादा शतकीय साझेदारियां हैं, जो यह दिखाता है कि जब ये दोनों क्रीज पर होते हैं, तो विरोधी टीम के लिए उन्हें रोकना नामुमकिन हो जाता है. टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के साथ ही इस बेमिसाल जोड़ी ने साल 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और इसके तुरंत बाद दोनों ने इस फॉर्मेट से एक साथ संन्यास लेकर एक युग का अंत किया.
