By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बरकरार’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ‘तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बरकरार’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान
Madhya Pradesh

‘तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बरकरार’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

DB News
Last updated: 06/10/2026 3:46 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि वैज्ञानिक युग में भी शस्त्रों का व्यापार बढ़ रहा है. यही वजह है कि तीसरे विश्व युद्ध की संभावना आज भी बरकरार है.

Source : DB News Update

Contents
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि वैज्ञानिक युग में भी शस्त्रों का व्यापार बढ़ रहा है. यही वजह है कि तीसरे विश्व युद्ध की संभावना आज भी बरकरार है.‘कुछ लोग बेवजह विवाद पैदा करते हैं’‘हमने अपने ज्ञान को भुला दिया’शास्त्रों की पुन: जांच करने को कहाभारत ने अपने ज्ञान को विस्मृत कर दियाहिंदू धर्म अविद्या और विद्या दोनों के मार्ग से होकर चलता है

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया वैश्विक शांति के लिए भारत की ओर आशापूर्ण निगाहों से देख रही है. उन्होंने कहा कि अभी तक दो विश्व युद्ध हुए हैं. दोनों विश्व युद्ध के दौरान बड़े पैमाने पर नरसंहार के बावजूद एक बार फिर तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बनी हुई है. योगमणि ट्रस्ट जबलपुर द्वारा आयोजित स्व. डॉ. उर्मिला ताई जामदार स्मृति व्याख्यानमाला में मोहन भागवत ने वैश्विक स्तर पर बड़ा बयान दिया. इस अवसर पर ‘वर्तमान में विश्व कल्याण के लिए हिंदुत्व की अहमियत’ पर उन्होंने खुलकर अपने विचार रखे.

‘कुछ लोग बेवजह विवाद पैदा करते हैं’

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मुताबिक, ‘भारत विश्व गुरु हो ऐसा सब चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ के चलते अड़ंगे डाल रहे हैं. भारत रास्ता दिखाएगा कहूं तो सही. वहीं, अगर बोलूं कि हिंदुत्व रास्ता दिखाता है तो विवाद हो जाता है.’

आरएसएस के सर संघचालक भागवत ने कहा कि धर्म और राजनीति की अवधारणा को व्यवसाय बना दिया गया है. वैज्ञानिक युग आने के बाद भी शस्त्रों का व्यापार बढ़ रहा है. यही वजह है कि दो विश्व युद्ध हुए. विश्व दो विचारधारा में बंट गया. एक आस्तिक और एक नास्तिक. आज इसीलिए पूरा विश्व आत्मिक शांति के लिए भारत की ओर आशापूर्ण निगाहों से देख रहा है.

‘हमने अपने ज्ञान को भुला दिया’

पहले की तुलना में आज विश्व की स्थिति समृद्ध है. लोगों के पास ज्ञान है पर उसके पास मानवता के कल्याण मार्ग नहीं है. भारत भी अब इस दृष्टि से संपन्न है लेकिन अब उसने अपने ज्ञान को भुला दिया है. लंबी सुख सुविधाओं और शांतिपूर्ण जीवन उसका मुख्य ध्येय बन गया, जो गलत है. यह याद रखना होगा कि गुलामी के दौर वाली सोच से बाहर निकलना होगा.

शास्त्रों की पुन: जांच करने को कहा

उन्होंने कहा कि दुनिया काफी लंबे समय से समाधान के लिए भारत की ओर देख रही है और आज यह मांग और भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि उन्हें कोई अन्य समाधान नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर भारत विश्व का नेतृत्व करना चाहता है तो इसे पिछले दो हजार वर्षों में विकसित ज्ञान पर विचार करना चाहिए. भागवत बोले, ‘यह परिदृश्य अधूरा और विफल रहा है. इस अधूरेपन को पूर्ण करने के लिए हमारे आंतरिक मूल्यों के आधार पर हमारे शास्त्रों की पुन: जांच और पुनर्निर्माण करने के साथ राष्ट्र की उन्नति हेतु आज के संदर्भ में उनका असरदार ढंग से उपयोग करना आवश्यक है.’

भारत ने अपने ज्ञान को विस्मृत कर दिया

योगमणि ट्रस्ट जबलपुर के तत्वावधान में योगमणि वंदनीया स्वर्गीय डॉक्टर उर्मिला ताई जामदार स्मृति प्रसंग के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सरसंघचालक जी ने कहा कि आज विश्व की स्थिति साधन संपन्न है, असीमित ज्ञान है पर उसके पास मानवता के कल्याण मार्ग नहीं है. भारत इस दृष्टि से संपन्न है. परन्तु वर्तमान परिपेक्ष्य में भारत ने अपने ज्ञान को विस्मृत कर दिया. लंबी सुख सुविधाओं और शांतिपूर्ण जीवन उसका मुख्य कारण रहा और यह याद करना शेष है कि हमें विस्मृति के गर्त से बाहर निकलना है.

भारतीय जीवन दर्शन में अविद्या और विद्या दोनों का महत्व है, भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में संतुलन बना रहे इसीलिए दोनों का सहसंबंध आवश्यक है.

हिंदू धर्म अविद्या और विद्या दोनों के मार्ग से होकर चलता है

हिंदू धर्म में इसे स्वीकार किया गया है इसीलिए हिंदू धर्म अविद्या और विद्या दोनों के मार्ग से होकर चलता है, इसीलिए अतिवादी और कट्टर नहीं है. जबकि पश्चिम की अवधारणा में अतिवादिता तथा कट्टरपन दिखता है क्योंकि उन्हें अपने स्वार्थ की हानि का डर है इस कारण से यह उनकी दृष्टि अधूरी है. परम पूज्य मोहन भागवत जी ने यह भी इंगित किया कि सृष्टि के पीछे एक ही सत्य है तथा उसका प्रस्थान बिंदु भी एक ही है. एवं यह भी स्पष्ट किया कि मानव धर्म ही सनातन धर्म है और सनातन धर्म ही हिंदू धर्म है. जो सभी विषयों को एकाकार स्वरूप में देखता है. विविधता में एकता का विश्वव्यापी संदेश देता है. जन् मानस में हिंदू शब्द बहुत पहले से प्रचलित था बाद में बाद इसका उल्लेख ग्रंथों में भी हुआ है, परंतु जनवाणी के रूप में गुरु नानक देव ने सर्वप्रथम इसका प्रयोग किया.
हमारे यहां धर्म की अवधारणा सत्य, करुणा, शुचिता एवम तपस है इसलिए यही धर्म दर्शन विश्व को कल्याण के लिए देना है. यही हिंदुत्व की आत्मा एवं विविधताओं के साथ एक होकर रहना ही हिंदू है.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsRSS Chief Mohan Bhagwat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जानें किस पर फोड़ा ठीकरा
Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?