By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: समुद्र में जा गिरा जहाज, धमाके के साथ ब्लास्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > समुद्र में जा गिरा जहाज, धमाके के साथ ब्लास्ट
International

समुद्र में जा गिरा जहाज, धमाके के साथ ब्लास्ट

DB News
Last updated: 03/10/2026 11:10 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मशहूर अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स विमान हादसे में मारे गए हैं. उड़ान भरते ही जहाज का बैलेंस बिगड़ा और जहाज पलटियां खाते हुए समुद्र में गिर गया. वह 1968 के ऐतिहासिक अपोलो 8 (Apollo 8) अंतरिक्ष मिशन के क्रू मेंबर थे.

Source : DB News Update

Contents
मशहूर अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स विमान हादसे में मारे गए हैं. उड़ान भरते ही जहाज का बैलेंस बिगड़ा और जहाज पलटियां खाते हुए समुद्र में गिर गया. वह 1968 के ऐतिहासिक अपोलो 8 (Apollo 8) अंतरिक्ष मिशन के क्रू मेंबर थे.फैन्स ने पोस्ट करके दी श्रद्धांजलिखींची थी धरती की खूबसूरत तस्वीरचांद से पृथ्वी की पहली रंगीन तस्वीरअपोलो 8 मिशन को लेकर साझा किए अनुभव

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

दुनिया के मशहूर अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स विमान हादसे में मारे गए हैं। उड़ान भरते ही जहाज का बैलेंस बिगड़ा और जहाज पलटियां खाते हुए समुद्र में गिर गया। जहाज में धमाके के साथ ब्लास्ट भी हुआ। 90 साल के रिटायर्ड मेजर जनरल विलियम एंडर्स अपोलो 8 के पूर्व अंतरिक्ष यात्री थे और हादसे के समय विंटेज एयर फोर्स T-34 मेंटर को अकेले उड़ा रहे थे। विलियम के बेटे रिटायर्ड वायु सेना लेफ्टिनेंट कर्नल ग्रेग एंडर्स ने हादसे की पुष्टि की और पिता की मौत होने की भी पुष्टि की। हादसा सैन जुआन द्वीप पर जोन्स द्वीप के उत्तरी छोर पर हुआ। सैन जुआन काउंटी के शेरिफ एरिक पीटर ने बताया कि विमान हादसा भारतीय समयानुसार बीते दिन सुबह करीब 11 बजे हुआ।

फैन्स ने पोस्ट करके दी श्रद्धांजलि

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान हादसे में विलियम की मौत होने से अंतरिक्ष यात्रियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके विलियम को श्रद्धांजलि दी जा रही है। एक यूजर ने विलियम की तस्वीर शेयर करके लिखा कि अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स को भगवान शांति प्रदान करें। एक और यूजर ने लिखा कि विलियम परिवार के प्रति संवेदाएं। एक और यूजर ने लिखा कि जिसने लोगों को दुनिया के दर्शन कराए, उसे आज हमने खो दिया, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। एक यूजर ने लिखा कि उनके द्वार खींची गई पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर उन्हें इस दुनिया में जीवित रखेगी।

खींची थी धरती की खूबसूरत तस्वीर

बता दें कि रिटायर्ड मेजर जनरल विलियम एंडर्स ने 24 दिसंबर 1968 को धरती की पहली खूबसूरत तस्वीर क्लिक की थी। छायादार नीले संगमरमर जैसी दिखने वाली धरती की पहली ‘अर्थराइज’ दुनिया को दिखाई थी। बता दें कि विलियम 17 अक्टूबर 1933 को हांगकांग में जन्मे थे। 1964 में नासा के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए उनका सेलेक्शन हुआ। विलियम एंडर्स अमेरिकी नौसेना में कार्यरत थे। एयरफोर्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी उन्होंने काम किया। उन्होंने जेमिनी XI और अपोलो 11 अंतरिक्ष प्रोजेक्ट में बतौर बैकअप पायलट काम किया। अपोलो 8 प्रोजेक्ट में 6000 घंटे से अधिक स्पेस में रहने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

चांद से पृथ्वी की पहली रंगीन तस्वीर

एंडर्स द्वारा अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की पहली रंगीन तस्वीर आधुनिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तस्वीरों में से एक है, क्योंकि इसने इस गृह (पृथ्वी) के प्रति मनुष्य के नजरिए को बदल दिया। इस तस्वीर को वैश्विक पर्यावरण आंदोलन को बढ़ावा देने का श्रेय दिया जाता है। तस्वीर ने दिखाया कि अंतरिक्ष से पृथ्वी कितनी नाजुक और अलग-थलग दिखाई देती है.

एंडर्स ने चंद्रमा की चौथी परिक्रमा के दौरान मशहूर तस्वीर को खींचा था, जब वह ब्लैक एंड व्हाइट से कलर पर स्विच कर रही थी। एंडर्स ने कहा, ‘ओह गॉड, वहां उस तस्वीर को देखो। धरती ऊपर आ रही है। वाह, क्या खूबसूरती है!’ अपोलो 8 मिशन दिसम्बर 1968 में पृथ्वी की निचली कक्षा से निकलकर चंद्रमा की यात्रा करने और वापस आने वाला पहला मानव अंतरिक्ष यान था। ये नासा की अब तक की सबसे साहसिक और शायद सबसे खतरनाक यात्रा था। इसने सात महीने बाद अपोलो की चांद पर पहली लैंडिंग के लिए मंच तैयार किया.

अपोलो 8 मिशन को लेकर साझा किए अनुभव

विलियम एंडर्स ने 1997 में नासा के एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि अपोलो 8 मिशन आसान है। लेकिन मैंने राष्ट्र, देशभक्ति को ध्यान में रखते हुए अपने मिशन को पूरा किया। उन्होंने मिशन शुरू होने से पहले अनुमान लगाया था कि लगभग तीन में से एक प्रतिशत मौका हो सकता है कि हमें इसमें पूरी तरह सफल न हो। लेकिन ये सब अच्छे से हो गया। उन्होंने बताया कि उस वक्त हमने महसूस किया पृथ्वी कितनी नाजुक दिखती थी.

फैक्ट फाइल

वह 1968 के ऐतिहासिक अपोलो 8 (Apollo 8) अंतरिक्ष मिशन के क्रू मेंबर थे। यह चांद की कक्षा में चक्कर लगाने वाला पहला मानवयुक्त मिशन था।

उन्हें दुनिया की सबसे प्रसिद्ध तस्वीरों में से एक, अंतरिक्ष से ली गई ‘अर्थराइज’ (Earthrise) तस्वीर खींचने के लिए हमेशा याद किया जाता है।

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article दिल्ली में बॉयलर फटने से 3 लोग जिंदा जले
Next Article बग्लादेश की जीत से श्रीलंका का क्वालीफाई कर पाना मुश्किल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?