By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: दिल्ली में बॉयलर फटने से 3 लोग जिंदा जले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > दिल्ली में बॉयलर फटने से 3 लोग जिंदा जले
Maharashtra

दिल्ली में बॉयलर फटने से 3 लोग जिंदा जले

DB News
Last updated: 17/10/2026 9:49 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights

बॉयलर फटने से गैस लीक हुई, जिसकी वजह से आग लगने की आशंका पुलिस ने जताई है. बॉयलर फटने से गैस लीक हुई, जिसकी वजह से आग लगने की आशंका पुलिस ने जताई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Source : MEDIA

Contents
बॉयलर फटने से गैस लीक हुई, जिसकी वजह से आग लगने की आशंका पुलिस ने जताई है. बॉयलर फटने से गैस लीक हुई, जिसकी वजह से आग लगने की आशंका पुलिस ने जताई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फैक्ट्री में होता था मूंग दाल सुखाने का कामबेहोशी की हालत में ले जाए गए अस्पतालहरियाणा में भी हुआ था ऐसा ही हादसाकेमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद- फडणवीस6 महीने में ऐसी केमिकल फैक्ट्री को बाहर शिफ्ट करेंगे- श्रीकांत शिंदे

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Delhi Factory Fire: दिल्ली में नरेला स्थित भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में फूड फैक्ट्री में बॉयलर फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। आग में जिंदा जलने से 3 लोग मारे गए। वहीं 7 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसा आज सुबह करीब 3 बजे हुआ। घायलों को सत्यवादी राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बॉयलर फटने से गैस लीक हुई, जिसकी वजह से आग लगने की आशंका पुलिस ने जताई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री में होता था मूंग दाल सुखाने का काम

दिल्ली पुलिस के अनुसार, नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री नंबर H-1249 में आग लगी है। श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में मूंग की दाल कोक सुखाने का काम किया जाता था और सुबह के समय मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक बॉयलर फट गया। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय श्याम पुत्र जगदीश, 30 वर्षीय राम सिंह पुत्र गिरजा शंकर और 42 वर्षीय बीरपाल पुत्र राजाराम के रूप में हुई।

बेहोशी की हालत में ले जाए गए अस्पताल

तीनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान 26 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र राकेश शर्मा, 19 वर्षीय आकाश पुत्र कन्हैया लाल, 21 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र राजू कुशवाह, 19 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जयकिशन, 25 वर्षीय मोनू पुत्र जगदीश नारायण शर्मा और 32 वर्षीय लालू पुत्र बंश लाल कुशवाह के रूप में हुई। घायलों के अनुसार, पाइप लाइन में गैस रिसाव के दौरान कंप्रेसर गर्म होने से विस्फोट हुआ।

हरियाणा में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

मई महीने में हरियाणा के सोनीपत के कुंडली के दहिया कॉलोनी स्थित एक फैक्टरी में भी बॉयलर फटने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में छह माह की बच्ची समेत 21 अन्य घायल हो गए थे. इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र के नासिक में भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था. मुंढेगांव में स्थित एक कारखाने में बॉयलर विस्फोट के बाद आग लग गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और 17 लोग घायल हो गए थे. ये घटना जनवरी महीने की थी.

मई में महाराष्ट्र के ही ठाणे जिले में रसायन कारखाने में बॉयलर विस्फोट ने कई लोगों की जान ले ली थी. इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 60 से अधिक अन्य घायल हो गए थे. ये भीषण आग आसपास के कारखानों में भी फैल गई. कारखाने का बॉयलर भारत बॉयलर विनियम, 1950 के तहत पंजीकृत नहीं था.

केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद- फडणवीस

8 लोग सस्पेंड डोंबिवली आग की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि डोंबिवली की केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। मामले में 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई। कई एम्बुलेंस तैयार रखी गईं। मैंने कलेक्टर से चर्चा की है और वह भी 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचें। NDRF, TDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी बुलाया गया।

6 महीने में ऐसी केमिकल फैक्ट्री को बाहर शिफ्ट करेंगे- श्रीकांत शिंदे

अगले 6 महीने में ऐसी केमिकल फैक्ट्री को बाहर शिफ्ट करेंगे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम घायलों का इलाज करवा रहे हैं। ऐसी घटनाएं हो रोकने के लिए हम अगले 6 महीने में केमिकल फैक्ट्रियों को रहवासी इलाके से बाहर शिफ्ट करेंगे। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि फैक्ट्री काफी महीनों से बंद पड़ी थी। कुछ दिन पहले ही इसे शुरू किया गया था।

 

You Might Also Like

भाजपा दूसरों के बच्चे चुराती है- उद्धव

NCP के नेता का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम सहित 6 की मौत

BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका

उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का इंतजार खत्म

AI के जरिए होगी नासिक कुंभ मेला-2027 की निगरानी

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article स्टॉक मार्केट की गिरावट को राहुल ने बताया बड़ा घोटाला
Next Article समुद्र में जा गिरा जहाज, धमाके के साथ ब्लास्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?