By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Reading: इन 5 जगह पर दीपक जलाने से महादेव होंगे प्रसन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > इन 5 जगह पर दीपक जलाने से महादेव होंगे प्रसन्न
Religion

इन 5 जगह पर दीपक जलाने से महादेव होंगे प्रसन्न

DB News
Last updated: 25/09/2026 9:50 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

सावन का हर दिन खास: क्योंकि ये महीना शिव जी को समर्पित है. सावन में दीपक कहां-कहां जलाना चाहिए जान लें, कहते हैं इससे हर कार्य सिद्ध होते हैं. धन-संपन्नता में बढ़ोत्तरी होती है.

Source : DB News Update

Contents
सावन का हर दिन खास: क्योंकि ये महीना शिव जी को समर्पित है. सावन में दीपक कहां-कहां जलाना चाहिए जान लें, कहते हैं इससे हर कार्य सिद्ध होते हैं. धन-संपन्नता में बढ़ोत्तरी होती है.By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थीशिवालय जाकर दीपक अवश्य जलाएंये उपाय भी हैं कारगरसावन में दीया जलाने के नियमसावन सोमवार पर दीया जलाने का लाभसावन में दीपक जलाने से खुलते हैं भाग्य के दरवाजेइस दिशा में जलाए दीपकमुख्य द्वार पर जलाएं दीपकरसोईघर में जलाएं दीपकजलाएं पंच मुखी दीपक –

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Sawan 2025: सावन का हर दिन खास माना गया है, क्योंकि ये महीना शिव जी को समर्पित है. आपसे किस्मत यदि रूठी है, कार्य में बार-बार बाधा आ रही है, व्यापार भी मंदा पड़ा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. सावन में ये सारे बिगड़े काम बन सकते हैं. क्योंकि सावन माह भगवान भोले को प्रसन्न करने का सबसे पवित्र माह माना गया है.

इस माह हर रात शिव मंदिर में महुआ तेल में आठ बाती वाला दीपक जलाने से आपके कष्ट मिटना शुरू हो सकते हैं. महुआ तेल भगवान शिव का अति प्रिय है और उनकी कृपा भक्तों पर बरसकती है, ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सारे संकट दूर होते है. इस साल सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है जो पूरा एक महीना रहता है. सावन की समाप्ति 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर होगी.

शिवालय जाकर दीपक अवश्य जलाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मान्यता है जीवन में आर्थिक तंगी रूपी छाये अंधकार को मिटाने के लिए सावन के पहले या किसी भी दिन खासकर सावन सोमवार की रात किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवालय के समक्ष दीपक अवश्य जलाना चाहिए.

ये उपाय भी हैं कारगर

  1. – बेलपत्र के पौधे पर शिव जी का वास होता है, यहां पर दीपक जलाने से धन-धान्य में बढोत्तरी होती है.
  2. – घर के मुख्य द्वार पर मिट्‌टी के दीपक पर घी का दीप जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है. सुख-शांति स्थापित होती है.
  3. – घर के ईशान कोण में देवी-देवताओं का वास होता है. वैसे तो यहां हर दिन दीपक जलाना चाहिए लेकिन सालभर ऐसा नहीं कर सकते तो सावन में जरुर करें. कहते हैं इससे धन लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में बरकत होती है.

सावन में दीया जलाने के नियम

शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान शिव के प्रिय मास सावन में सोमवार के दिन दीया जलाने का बहुत ही खास महत्व है. सावन के पांच सोमवार सरसों के तेल का दीया जलाते समय ध्यान रखें कि आप कलावे की बत्ती बनाकर ही दीपक जलाएं. इस दीपक में आप रुई का इस्तेमाल न करें. साथ ही लाल या पीले रंग का कलावा लें. इसके अलावा आप जनेऊ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले कलावा लेकर उसे अच्छी तरह मथ लें, इसके बाद पीतल के दीपक में सरसों का तेल डालकर कलावे की बत्ती को भिगोकर जलाएं.

सावन सोमवार पर दीया जलाने का लाभ

ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव के पूजन के साथ ही दीपक जलाने का बहुत ही लाभ मिलता है. इस दिन सरसों के तेल में कलावे की बत्ती का दीया जलाने से देवों के देव महादेव की असीम कृपा बरसती है. व्यक्ति के सारे बिगड़े काम बनते हैं. खास बात ये कि ऐसा करने से कुंडली में मौजूद सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर होते हैं. घर में सुख-शांति का वास बना रहता है और पारिवारिक क्लेश दूर होता है.

सावन में दीपक जलाने से खुलते हैं भाग्य के दरवाजे

सावन का पावित्र महीना शुरू हो गया है, हिंदू धर्म में इस मास का खास महत्व है,  इस साल सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं, सावन में भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करने से जातक समस्त परेशानियों से निजात पा सकता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पावन महीने में कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना अत्यंत फलदायी होता है, ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो सकता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है, शास्त्रों के अनुसार, यह महादेव की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल उपाय है.

इस दिशा में जलाए दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन में उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ होता है, ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा सदैव जातक पर बनी रहती है और पितृदोष से राहत प्राप्त होती है.

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

शास्त्रों के मुताबिक, सावन में मुख्य द्वार पर सुबह-शाम चौमुखी दीपक जलाना चाहिए, इससे घर की निगेटिविटी दूर होती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है, इस उपाय को सावन के सोमवार पर तो जरूर करना चाहिए.

रसोईघर में जलाएं दीपक

श्रावण मास में रसोई घर में दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है, इससे महादेव की कृपा प्राप्त होती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है, साथ ही वास्तु दोष दूर होता है.

जलाएं पंच मुखी दीपक –

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन में रोज शाम को महादेव के सामने पंच मुखी दीपक जलाना चाहिए, इससे आर्थिक तंगी से राहत मिलती है और कैरियर में सफलता हासिल होती है.

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article आध्यात्मिक धर्म स्थलों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव की धूम
Next Article सावन में शिव का अभिषेक किन चीजों से करें, जानें शास्त्रों में छिपे रहस्य और सटीक उपाय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

Top Categories

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?