MNS कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के काफिले पर गोबर फेंका और वहीं पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां फेंकीं. उद्धव ठाकरे के काफिले पर हमला करने वालों को राज ठाकरे ने दी शाबाशी.
Source : MEDIA
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: सुप्रिया
Maharashtra Politics:महाराष्ट्र में शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के काफिले पर राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने गोबर, नारियल और चूड़ियां फेंकीं. इसके बाद राज ठाकरे ने सभी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉल कर उन्हें शाबाशी दी और अभिनंदन किया.
दूसरी तरफ मनसे ने उद्धव ठाकरे के काफिले पर गोबर और नारियल से हमला करने की जिम्मेदारी ली. मनसे का कहना है कि यह घटना पहले हुई थी, जब शिवसेना के सदस्यों ने राज ठाकरे के वाहन पर सुपारी फेंकी थी. मनसे नेता अविनाश जाधव ने आगे किसी भी उकसावे पर कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है.
‘कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उद्धव ठाकरे के काफिले पर हमले को लेकर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा अब हमें पता चल गया कि राज ठाकरे और उनकी पार्टी को ‘सुपारीबाज’ क्यों कहा जाता है. उद्धव ठाकरे जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और वे बालासाहेब ठाकरे के बेटे हैं, अगर वे राज्य में सुरक्षित नहीं हैं तो वे (महायुति सरकार) आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी. यह हमला राज्य सरकार की विफलता है. यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.
आनंद दुबे ने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस की पुलिस, एकनाथ शिंदे की कथित शिवसेना और उनका ठाणे नगर जिला वहां ऐसे हमले हो रहे हैं. इसका मतलब ये सुपारी नहीं तो क्या है. पहले हम सुनते थे कि राज ठाकरे और उनकी पार्टी सुपारियां लेते हैं. लेकिन अब तो स्पष्ट हो गया कि आप हमारे एरिये में आइये और हम आप ऊपर हमले करवाएंगे, पूरी की पूरी सरकार महायुति की फिर भी पुलिस की फैलीयर है. खुफिया एंजेसी की फैलीयर है तो किसपर विश्वास किया जाए आम इंसान कहां जाएगा.
शिवसेना (UBT) नेता ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे जैसे बड़े नेता राज्य में सुरक्षित नहीं तो हम और आप कहां जाएं. क्या इसके लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को आप सत्ता देना चाहते हैं.
राज ठाकरे के काफिले पर सुपारी फेंकी गई थी
MNS बोली- अगली बार उद्धव ठाकरे के घर पहुंचेंगे MNS नेता अविनाश जाधव ने कहा- 1 दिन पहले हमारे नेता राज ठाकरे के काफिले पर सुपारी फेंकी गई थी. MNS कार्यकर्ताओं ने आज जवाबी हमला किया है. उन्होंने सुपारी फेंकी थी, तो हमने नारियल फेंका. इस बार हम गडकरी हॉल पहुंचे थे, अगली बार आपके घर पहुंचेंगे.
संजय राउत बोले- राज के काफिले पर हमला हमने नहीं करवाया संजय राउत ने शनिवार को कहा था- यह संभव है कि जिन्होंने राज ठाकरे के काफिले पर सुपारी फेंकी वे शिवसेना (UBT) के सदस्य हों, लेकिन एक संगठन के तौर पर पार्टी का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है. जब यह घटना हुई थी, उस समय हम दिल्ली में थे, लोकतंत्र में हर किसी को अपने विचार व्यक्त करने और विरोध करने का अधिकार होता है.
राज ठाकरे बोले- उद्धव और शरद पवार मुझे रोकना चाहते हैं राज ठाकरे के काफिले पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने कहा- जिस गाड़ी में राज ठाकरे बैठे थे, उसपर हमला नहीं हुआ है. दूसरी गाड़ियों पर सुपारी फेंकी गई है. राज ने शनिवार को संभाजीनगर में कहा- उद्धव ठाकरे और शरद पवार मुझे रोकना चाहते हैं. अगर ऐसा होता रहा तो मैं महाराष्ट्र में एक भी रैली नहीं कर पाऊंगा.
अयोध्या में एक आदर्श घोटाला हुआ
उद्धव ने ठाणे में कहा- मैं भाजपा मुक्त राम चाहता हूं ठाणे में आयोजित कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने कहा- अयोध्या में एक आदर्श घोटाला हुआ है. हमने मंदिर बनाने के लिए अपना खून दिया था। शंकराचार्य मेरे घर आए थे. शंकराचार्य ने मुझसे कहा था कि हिंदू लोग कभी पीठ में छुरा नहीं मार सकते. उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं भाजपा मुक्त राम चाहता हूं। हमारे साथ मुसलमान, पारसी और ईसाई सभी हैं.
मैंने पहले कहा था कि या तो आप रहेंगे या मैं. मैं पर्यावरण प्रेमी हूं. मैंने सुना है कि वे नवंबर में चुनाव करा सकते हैं. इसकी वजह यह है कि वे चार महीने के लिए 1500 रुपए दे सकते हैं. क्या आप महाराष्ट्र को 1500 रुपए में बेचना चाहते हैं? यह एक योजना है, आपको पैसे लेने चाहिए और यह आपका ही पैसा है.

