By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: स्टॉक मार्केट की गिरावट को राहुल ने बताया बड़ा घोटाला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > स्टॉक मार्केट की गिरावट को राहुल ने बताया बड़ा घोटाला
Business

स्टॉक मार्केट की गिरावट को राहुल ने बताया बड़ा घोटाला

DB News
Last updated: 17/10/2026 9:40 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE
Highlights

राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून रिजल्ट डे पर स्टॉक मार्केट की गिरावट को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इसकी जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) से जांच कराने की मांग की है।

Source : MEDIA

Contents
राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून रिजल्ट डे पर स्टॉक मार्केट की गिरावट को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इसकी जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) से जांच कराने की मांग की है।मोदी–शाह के शेयर मार्केट पर बयानचुनाव नतीजों के बाद शेयर बाजार में तेजी आएगी

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Stock Market Crash News: राहुल ने कहा कि 31 मई को भारी स्टॉक एक्टिविटी थी। ये वो लोग थे, जो जानते थे कि कोई न कोई घपला हो रहा है। हजारों करोड़ों यहां इन्वेस्ट हुए। 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। रीटेल इन्वेस्टर का नुकसान हुआ। ये हिंदुस्तान का सबसे बड़ा स्कैम है।

राहुल के आरोप पर भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा, ‘फिर एक बार मोदी सरकार आना निश्चित है। इस बात से राहुल गांधी परेशान नजर आते हैं। लोग निवेश न करें, इसके लिए बोल रहे हैं। एक जून और 4 जून की खरीद फरोख्त से भारतीय निवेशकों को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा हुआ।

राहुल बोले– मोदी–शाह ने कहा था नतीजे आएंगे, तो शेयर बाजार आसमान पर जाएगा
राहुल गांधी ने कहा, ‘पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाली 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, तो शेयर बाजार आसमान पर जाएगा। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी आने की बात कहते हुए लोगों को शेयर खरीदने की सलाह दी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इसी तरीके से शेयर बाजार में जोरदार उछाल की बात कही थी।’

लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी 4 जून को सेंसेक्स में 4389 अंकों (5.74%) की गिरावट देखने को मिली थी। इससे निवेशकों को 30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। 4 जून को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवर ऑल मार्केट कैप 395 लाख करोड़ रुपए हो गया थl। एक दिन पहले यह लगभग 426 लाख करोड़ रुपए था।

भाजपा ने कहा– भारत के छोटे निवेशकों को फायदा हुआ
राहुल के आरोप पर भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा, ‘फिर एक बार मोदी सरकार आना निश्चित है। इस बात से राहुल गांधी परेशान नजर आते हैं। लोग निवेश न करें, इसके लिए बोल रहे हैं। आज से 10 साल पहले जब यूपीए की सरकार थी, तब भारत का मार्केट कैप 67 लाख करोड़ था। यही मोदी जी को विरासत में मिला था। आज हमारा मार्केट कैप 415 लाख करोड़ का मार्केट कैप हो चुका है। इसमें 5 गुना से ज्यादा बढ़त मोदी सरकार के कार्यकाल में हुई है।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दिए जवाब …

हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि जो भी हुआ है, वह नॉर्मल नहीं है। वित्त मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने इंडिकेशन दिया था। अडाणी जी के चैनल के जरिए इंटरव्यू देकर लोगों को मैसेज दिया था। इसके बाद ही लोगों ने इन्वेस्टमेंट किया था। फिलहाल तो हम JPC की मांग कर रहे हैं, ताकि लोगों को इस मामले में पता चल सके। ये एकदम क्लियर है कि स्कैम हुआ है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने डायरेक्ट कहा कि स्टॉक मार्केट ऊपर जाएगा। PM ने साफ कह दिया कि स्टॉक खरीदना चाहिए। जब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस तरह की बात करते हैं तो जनता का विश्वास बढ़ता है। इन लोगों को पहले से मालूम था कि रिजल्ट 400-300 सीट का नहीं है। फिर भी मार्केट को अस्थिर करने की कोशिश की।

हम हवा में बात नहीं कर रहे हैं। अगर मामले की जांच होगी तो सब साफ-साफ पता चल जाएगा। इसके लिए गलत एग्जिट पोल चलाए गए। उन्हीं के लोगों ने इन्वेस्ट किया और उनको फायदा हुआ और बाकी लोगों को घाटा हुआ। इस मामले में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री डायरेक्ट इन्वॉल्व हैं। लेकिन मेरे कहने का अर्थ है कि अडाणी का कनेक्शन हो सकता है। इसमें भाजपा के सबसे बड़े नेताओं की तरफ से रिटेल इन्वेस्टर को मैसेज दिया गया कि आपको स्टॉक खरीदना चाहिए। उनके पास गलत एग्जिट पोल होने की जानकारी थी। उनके पास जानकारी थी कि भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा और वो जानते थे कि 4 जून को क्या होने वाला है?

इस सबसे लोगों का 30 लाख करोड़ रुपए डूब गया है। हजारों-लाखों करोड़ रुपए का चुने हुए लोगों को फायदा हुआ है। इसी वजह से हम जांच चाहते हैं। ये एक बड़ा इश्यू है और अडाणी मामले से बड़ा केस है। हालांकि ये दोनों केस एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शेयर खरीदने की सलाह दी थी। ये इतिहास में पहली बार हुआ है कि प्रधानमंत्री ने स्टॉक मार्केट पर अपनी राय दी। उन्होंने कई बार इस बात को दोहराया।

हम आपको बता रहे हैं कि साफ तौर पर घोटाला हुआ है। हम जब भी कोई मुद्दा उठाते हैं तो भाजपा का कहना होता है कि हम टाइम वेस्ट कर रहे हैं। कई पत्रकार भी भाजपा की तरह बात करते हैं। हम JPC करवाएंगे, क्योंकि अब विपक्ष के पास ज्यादा ताकत है और पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग है। इस पर सोचा जा सकता है, लेकिन ऐसी चीज के लिए JPC सही औजार होगी। विपक्ष पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। ऐसे में हम प्रेशर डालेंगे। इससे दूसरा नतीजा आएगा।

मैं सिर्फ सरकार की बात नहीं कर रहा हूं। इसमें जनता का पैसा और कमाई गई है। इसमें करोड़ों ईमानदार युवा हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मैसेज दिया कि 4 जून को स्टॉक मार्केट आसमान छुएगा। लेकिन उनको पहले से पता था कि 4 जून को स्टॉक मार्केट का नुकसान होने वाला है। क्योंकि उनके पास हर तरह की रिपोर्ट थी। भाजपा की इंटरनल रिपोर्ट थी की उन्हें 220 सीटें मिलेंगी। इससे हजारों करोड़ रुपए जनता का पैसा चोरी किया गया है। इसीलिए मैं जनता के लिए बोल रहा हूं कि मामले की जांच होनी चाहिए कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने गलत जानकारी क्यों दी? ये फॉरेन इन्वेस्टर कौन हैं, जिन्होंने इस दिन फायदा उठाया?

मोदी–शाह के शेयर मार्केट पर बयान

13 मई को एक इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था- मैं शेयर बाजार की चाल का अनुमान नहीं लगा सकता, लेकिन आम तौर पर जब भी केंद्र में एक स्थिर सरकार बनती है, तो बाजार में तेजी देखी जाती है। मुझे लगता है कि BJP 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी, एक स्थिर मोदी सरकार आएगी और इस तरह बाजार में तेजी आएगी।

चुनाव नतीजों के बाद शेयर बाजार में तेजी आएगी

प्रधानमंत्री मोदी ने 19 मई को NDTV को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘चुनावी सप्ताह के दौरान, या जिस सप्ताह लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होते हैं, बाजार का प्रदर्शन दिखाएगा कि कौन सत्ता में वापस आ रहा है।’

PM मोदी ने आगे कहा था कि 10 साल पहले जब हमारी सरकार आई, तो बाजार 25,000 (सेंसेक्स) पर था और अब 75,000 पर है। PSU बैंकों को देखें, उनके शेयरों की वेल्यू बढ़ रही है। कई सरकारी कंपनियों के शेयर पिछले दो साल में 10 गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं।

You Might Also Like

टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आचार सहिंता खत्म, अगले चुनाव तक ईवीएम को आराम
Next Article दिल्ली में बॉयलर फटने से 3 लोग जिंदा जले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?