By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: T20 World Cup में भारत की जीत,  96 रनों से दी शिकस्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > T20 World Cup में भारत की जीत,  96 रनों से दी शिकस्त
Sport

T20 World Cup में भारत की जीत,  96 रनों से दी शिकस्त

DB News
Last updated: 10/03/2026 2:11 PM
DB News
Share
5 Min Read
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का कब्जा
SHARE

भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत दर्ज की है. 255 रन भारतीय टीम ने बनाए, न्यूजीलैण्ड की टीम 158 रन पर सिमटी

Source : DB News Update  

Contents
भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत दर्ज की है. 255 रन भारतीय टीम ने बनाए, न्यूजीलैण्ड की टीम 158 रन पर सिमटीसंजू ने एक बार फिर खेली आतिशी पारीऐसे ढही कीवी टीमभारतीय टीम का अब तक का सबसे बड़ा टोटलटी-20 वर्ल्ड कप जीत के हीरोबुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीजप्लेइंग इलेवन टीम

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

T20 World Cup Winner 2026: भारतीय टीम घरेलू मैदान में एक बार फिर इतिहास रच दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है. मेजबानी कर रहा भारत पहली बार अपने घर पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता है. भारत का यह रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का अवसर मिला है. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकार्ड 255 रन बनाए थे. जवाबी पारी में न्यूजीलैण्ड की टीम महज 158 रन पर सिमट गई और इंडिया टीम 96 रनों से जीत दर्ज की.

संजू ने एक बार फिर खेली आतिशी पारी

टी-20 खिताबी मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए थे. जवाब में कीवी टीम 158 रन ही बना सकी. भारत के लिए खेल रहे संजू सैमसन 89 रनों की आतिशी पारी खेली. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़ा. भारत की सटीक गेंदबाजी भी देखने को मिली और घातक गेंदबाजी के लिए जाने पहचाने जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए. वहीं स्पिनर अक्षर पटेल को भी 3 विकेट मिले.

ऐसे ढही कीवी टीम

  • कीवी टीम का तीसरे ओवर में 31 रनों पर पहला विकेट गिरा है. अक्षर पटेल ने फिन एलन को पवेलियन भेजा. फिन एलन 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए.
  • जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर में न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया. रचिन रवींद्र दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए.
  • पांचवें ओवर में न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा. ग्लेन फिल्प्स पांच गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन भेजा.
  • मार्क चैपमैन 8 गेंद खेलकर मात्र 3 रन बनाए और चौथे विकेट के रूप में आउट हुए. इसी दौरान टिम सीफर्ट भी 26 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो गए.
  • न्यूजीलैंड का छठा विकेट 13वें ओवर में गिरा और स्कोर मात्र 124 रन था. डेरिल मिचेल 11 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए.
  • 16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कीवी टीम को दो झटके दिए. 16 ओवर के बाद कीवी टीम 143 रन पर अपने 8 विकेट गवां दिए.
  • 17वें ओवर में मिचेल सेंटरन को जसप्रीत बुमराह को आउट किया और न्यूजीलैण्ड का 9वां विकेट गिर गया.
  • 19वां ओवर करने आए अभिषेक शर्मा आए और उन्होंने जेकब डफी को आउट कराया और जीत की अंतिम खील ठोक दी.

भारतीय टीम का अब तक का सबसे बड़ा टोटल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 255/5 रन बोर्ड टांग दिया. जिसे देखकर कीवी टीम पहले ही लड़खड़ा गई. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में टीम इंडिया का सबसे बड़ा टोटल रहा.

टी-20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो

  • भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए.
  • ईशान किशन ने 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 54 रन स्कोर खड़ा किया.
  • अभी तक फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 52 रन बनाए.
  • न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीसम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया.

प्लेइंग इलेवन टीम

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs NZ Final HighlightsIND vs NZ T20 World Cup 2026 Final InningsIndia vs New Zealand FinalIndia vs New Zealand Final Full HighlightsMP NEWST20 World Cup Winner 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article जनगणना में आम नागरिकों के लिए स्व-गणना का रहेगा विकल्प
Next Article राम नवमी 2026 कब है? जानें रामलला की पूजा का शुभ मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?