By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं अमित शाह’ : उद्धव ठाकरे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > ‘अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं अमित शाह’ : उद्धव ठाकरे
Politics

‘अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं अमित शाह’ : उद्धव ठाकरे

DB News
Last updated: 24/10/2026 10:22 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने से पहले राजनीतिक बयानबाजी के बीच हमलावर हुए नेता. उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज से मैं गृह मंत्री अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा. अगर आप मुझे नकली संतान बोलोगे तो मैं तुम्हे अब्दाली बोलूंगा.

Source : MEDIA

Contents
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने से पहले राजनीतिक बयानबाजी के बीच हमलावर हुए नेता. उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज से मैं गृह मंत्री अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा. अगर आप मुझे नकली संतान बोलोगे तो मैं तुम्हे अब्दाली बोलूंगा.नितिश और चन्द्रबाबू को लेकर हिन्दुत्व वादी मुद्दे पर सवाल पूछादेवेंद्र फडणवीस को भी लिया निशाने पर‘फडणवीस में चुनौती देने की क्षमता नहीं’अब्दाली अफगानिस्तान का हीरोअफगान सम्राट का मराठों से क्या कनेक्शन?पानीपत की तीसरी लड़ाई का क्या नतीज रहा?

By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By- सुप्रिया

Uddhav Thackeray Attack On Amit Shah:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला किया है और उन्होंने कहा है कि वो अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं.

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार (03 अगस्त) को एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा. अगर आप मुझे नकली संतान बोलोगे तो मैं तुम्हे अब्दाली बोलूंगा.

नितिश और चन्द्रबाबू को लेकर हिन्दुत्व वादी मुद्दे पर सवाल पूछा

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने आगे कहा, “नीतीश कुमार, चंद्र बाबू नायडू हिंदुत्व वादी व्यक्ति हैं क्या? अमित शाह बताएं उनका हिंदुत्व कैसा है? अब्दाली का वंशज पुणे में आकर बोल के गया. अमित शाह को संघ का हिंदुत्व मान्य है क्या? बीजेपी ने सत्ता जिहाद शुरू किया है.

सत्ता जिहाद का मतलब सरकार बनाने के लिए इंसान चुराया जाता है, उसे सत्ता जिहाद कहते हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमे दूसरों का घर जलना नहीं सिखाया है. शंकराचार्य ने कहा था कि विश्वासघात करने वाले हिन्दू नहीं. तुमने विश्वासघात किया है.”

देवेंद्र फडणवीस को भी लिया निशाने पर

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर प्रहार करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैं किसी बग को चुनौती नहीं देता आपके पास इसके लिए क्षमता नहीं है. या तो आप रहेंगे, या मैं रहूंगा. कुछ लोगों को लगा कि मैं उन्हें चुनौती दे रहा हूं. मैं किसी बग को चुनौती नहीं देता. मैं एक सुसंस्कृत महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता हूं, जबकि आप महाराष्ट्र और पार्टी को लूटने वालों का प्रतिनिधित्व करते हैं. बग को चुनौती नहीं दी जानी चाहिए उन्हें अंगूठे से कुचल दिया जाना चाहिए.”

‘फडणवीस में चुनौती देने की क्षमता नहीं’

ठाकरे ने फडणवीस के दावों को खारिज करते हुए अपना तीखा हमला जारी रखा. उन्होंने कहा, “आपने कहा कि मेरे साथ खिलवाड़ मत करो. आपके पास इतनी क्षमता नहीं है कि हम आपके साथ खिलवाड़ कर सकें.” ठाकरे ने कहा, “जो लोग विनाश करते हैं, वे सत्ता में नहीं रह सकते. इसलिए मैं कहता हूं कि या तो आप रहेंगे या मैं रहूंगा.”

अब्दाली अफगानिस्तान का हीरो

नादिरशाह की सेना में अहमद शाह अब्दाली की भर्ती एक सिपाही के तौर पर हुई थी. अपनी युद्ध कला कौशल के दम पर वह बहुत कम समय में ही हाई कमान की नजरों में आ गया. नादिरशाह ने खुश होकर उसे सेना का मुख्य नायक बना दिया. मुगलों को घुटनों पर लाने वाले नादिरशाह की साल 1748 में जब मौत हो गई, तो सभी लोगों ने अब्दाली को अफगानिस्तान का शासक चुना.

अहमद शाह की काबिलियत देखकर एक सूफी संत ने उसे दुर-ए-दुर्रान खिताब से नवाजा था, जिसका मतलब होता है मोतियों का मोती. इसी के बाद उसके कबीले को दुर्रानी और उसे अहमद शाह दुर्रानी कहा जाने लगा. भारतीय इतिहासकार गंडा सिंह अहमद शाह दुर्रानी: आधुनिक अफ़ग़ानिस्तान के निर्माता में लिखते हैं कि अहमद शाह सिर से लेकर पैर का विशुद्ध अफगान था, जिसने अपनी जिंदगी मुल्क को बेहतर बनाने में लगा दी थी.

अहमद शाह ने गद्दी संभालने के बाद अफगान कबीलों के बीच आपसी रंजिशों को दूर किया और उनको एकजुट करने का काम किया. इस तरह उसने आधुनिक अफगान देश की नींव रखी. मुल्क को बेहतर बनाने के उसके योगदान के कारण आज भी अफगान के लोगों के लिए वो किसी भगवान से कम नहीं है. वहां के लोग उसे अहमद शाह बाबा और अहमद शाह महान भी बुलाते हैं.

अफगान सम्राट का मराठों से क्या कनेक्शन?

अहमद शाह अब्दाली के विशाल साम्राज्य का दायरा पश्चिम में ईरान से लेकर पूरब में हिंदुस्तान के सरहिंद तक था. उस दौर में हिन्दुस्तान पर मुगल साम्राज्य की पकड़ कमजोर हो चुकी थी. वहीं, मराठा साम्राज्य लगातार युद्ध जीतकर बेहद महत्वाकांक्षी हो रहा था. उनके विस्तार से अहमद शाह अब्दाली को अपनी सल्तनत के लिए खतरा महसूस हो रहा था.

एक तरफ मराठा और दूसरी तरफ अब्दाली, दोनों ही अपनी बादशाहत का दायरा बढ़ाने में जुटे थे और ज्यादा से ज्यादा इलाके को अपनी सल्तनत का हिस्सा बनाना चाहते थे. इसी दौरान दोनों शक्तियों के बीच जनवरी 1761 में निर्णायक युद्ध लड़ा गया. दिल्ली के पास पानीपत के मैदान में हुई लड़ाई, एक सेनापति और बादशाह के तौर पर अहमद शाह अब्दाली की जिंदगी की सबसे बड़ी जंग थी.

पानीपत की तीसरी लड़ाई का क्या नतीज रहा?

पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठा क्षत्रपों और अफगान सेना के बीच हुई थी. अफगान सेना की कमान अहमद शाह अब्दाली-दुर्रानी के हाथों में थी. वहीं, सदाशिवराव भाऊ मराठा सेना के सेनानायक थे. हालांकि इस जंग में अफगानों की जीत हुई लेकिन दोनों ही ख़ेमों के हजारों लोग जंग में मारे गए. बताया जाता है कि जंग में इतना खून बहा कि वहां की मिट्टी पूरी तरह लाल हो गई थी.

यह हार इतिहास में मराठों की सबसे बुरी हार थी. पानीपत की लड़ाई में मराठों को बुरी तरह से हराने के बाद अहमद शाह अब्दाली चाहता तो हिंदुस्तान में ही रुककर दिल्ली से पूरे देश पर राज कर सकता था. लेकिन उसे अपने मुल्क से काफी लगाव था. उसने कंधार वापस जाना बेहतर समझा ताकि अपनी सल्तनत की सरहदों की हिफाजत कर सके.

भले ही अहमद शाह अब्दाली वापस चला गया हो, लेकिन मराठों को कमजोर करने की वजह से एक नई शक्ति को जन्म हुआ. पानीपत की तीसरी लड़ाई ने भारत में अग्रेजों को अपना दायरा बढ़ाने का रास्ता आसान कर दिया.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article राज ठाकरे और शरद पवार की CM एकनाथ शिंदे की मुलाकात से सियासत में गर्माहट
Next Article हिमाचल में फिर बादल फटा, 2 दिन में 8 की मौत, 46 लापता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?