Upchunav New Voting Date: झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के साथ इन दोनों राज्यों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं. अब चुनाव आयोग ने यहां वोटिंग की डेट में बदलाव कर दिया है.
BY : DB News Update
Edited By : प्रिंस अवस्थी
Upchunav New Voting Date. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ पंजाब, केरल और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव कराए जाने का ऐलान किया गया था. अब चुनाव आयोग की तरफ से यह जानकारी दी जा रही है कि उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है.
13 नवंबर की जगह अब 20 नवंबर को सभी स्थानों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी. त्योहारों की वजह से चुनाव आयोग ने उपचुनाव में मतदान की तारीख में बदलाव किया है. चुनाव आयोग से मांग की गई थी की तारीखों में बदलाव किया जाए, जिसे स्वीकार कर लिया गया.
त्यौहार की वजह से किया गया बदलाव
केरल की पलक्कड़ सीट पर कांग्रेस ने “कल्पती रथोत्सवम” त्यौहार की वजह से तारीख में बदलाव की मांग की थी मांग. 13 से 15 नवंबर तक यह त्योहार मनाया जाना है. उधर, यूपी में BJP, BSP और RLD ने कार्तिक पूर्णिमा की वजह से की थी तारीख में बदलाव की मांग की थी. पंजाब में कांग्रेस ने श्री गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर और 13 नवंबर से होनेवाले अखंड पाठ की वजह से तारीख में बदलाव की मांग की थी. चुनाव आयोग ने सभी की भावनाओं को समझते हुए तारीख में बदलाव का ऐलान किया.

