अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर ने पूछा- खुद क्यों नहीं कराई खुदाई? समाजवादी पार्टी को सिर्फ़ मुसलमानों का वोट चाहिए, वो कोई काम नहीं करते और यहां (एनडीए) वो वोट भी नहीं मांग रहे और काम भी कर रहे हैं.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पांच कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास शिवलिंग हाने का दावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है. इस पर यूपी के सियासी गलियारे में बवाल मच गया है. दरअसल सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों, मुख्यतः संभल में मंदिरों और बावड़ियों की खोज की जा रही है. इसी संदर्भ में कन्नौज सांसद ने कहा कि ‘चूंकि खुदाई का काम चल रहा है, इसलिए मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग है. हमें विश्वास है कि शिवलिंग वहीं है. हम सभी को इसकी खुदाई की तैयारी करनी चाहिए. मीडिया पहले जाए, उसके बाद हम शामिल होंगे.’
वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए बयानबाजी
उनके इस बयान पर अब सियासत तेज हो गई है. योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘वो अपना वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं. वो इस तरह की बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं ताकि उनका मुस्लिम वोट बैंक खिसक न जाए. अगर उन्हें इस बारे में पता था तो उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए खुदाई क्यों नहीं करवाई?. समाजवादी पार्टी को सिर्फ़ मुसलमानों का वोट चाहिए, वो कोई काम नहीं करते और यहां (एनडीए) वो वोट भी नहीं मांग रहे और काम भी कर रहे हैं.’
वहीं, पशुपालन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जहां जल है वहां शिव है, जहां शिव है वहां कल्याण है. अखिलेश जो कह रहे हैं वह उनकी विनाशकारी बुद्धि है. उन्होंने आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी द्वारा मुसलमानों को नया साल न मनाने को लेकर जारी फतवा पर पलटवार किया.
कहा कि ये देश सभी का देश है, कोई किसी भी धर्म को माने. हमारा देश धर्म निरपेक्ष है, लेकिन देश के प्रति वफादारी का भाव रखें. मंत्री ने कहा कि भारत माता को भारत माता मानना होगा, जो उनके प्रति अभद्र शब्द कहेगा तो उसे इस देश में रहने का अधिकार नहीं है. उन्होंने लखनऊ में सपाइयों द्वारा लगवाई गई होर्डिंग पर कहा कि यह देश संविधान से चलता है. जो भी गलती करेगा उसे दंड अवश्य मिलेगा. हिंदू या मुसलमान के कटने व बंटने का विषय नहीं है, न्याय का विषय है.
जिले के प्रभारी मंत्री विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी द्वारा मुसलमानों को नया साल न मनाने को लेकर जारी किए गए ‘फतवा’ पर पलटवार किया.
उन्होंने कहा कि ये देश सभी का देश है, कोई किसी भी धर्म को माने. हमारा देश धर्म निर्पेक्ष देश है. लेकिन देश के प्रति वफादारी का भाव रखें. मंत्री ने कहा कि भारत माता को भारत माता मानना होगा, जो भारत माता को डायन कहे उसे इस देश में रहने का अधिकार नहीं है. वह यहीं नहीं रुके उन्होंने लखनऊ में सपाइयों द्वारा लगवाई गई होर्डिंग पर कहा यह देश संविधान से चलता है. जो भी गलती करेगा उसे दंड अवश्य मिलेगा.
उन्होंने कहा कि यहां हिंदू या मुसलमान के कटने व बंटने का विषय नहीं है, न्याय का विषय है. मंत्री ने कहा कि हिंदू गलती करेगा तो दंड मिलेगा, मुसलमान गलती करेगा तो दंड मिलेगा. संभल में मस्जिद के सामने बनने वाली चौकी के विरोध को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि पुलिस चौकी तो सबकी सुरक्षा के लिए होती है. यह सार्वजनिक होती है. लोग चौकी खुलवाने के लिए परेशान रहते हैं, अपनी भूमि, भवन तक दे देते हैं. चौकी तो वहां बनकर रहेगी.
महाकुंभ का आमंत्रण लेकर पहुंचने पर हुई बर्फबारी
प्रभारी मंत्री ने महाकुंभ का प्रभाव बताया कि अभी हिमाचल गया था. वहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल को महाकुंभ का आमंत्रण दिया. जिस पर वहां के मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल से बर्फ नही पड़ी. आप आए है, तो बर्फ पड़ी है. यानी कि कुंभ का इतना प्रभाव है. मैंने उन्हें निमंत्रण महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज आमंत्रित किया है.
