By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: White Tiger सफारी पर रार, 5 गांव रीवा में जोड़कर मैहर को करने जा रहे बेजार!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > White Tiger सफारी पर रार, 5 गांव रीवा में जोड़कर मैहर को करने जा रहे बेजार!
Madhya Pradesh

White Tiger सफारी पर रार, 5 गांव रीवा में जोड़कर मैहर को करने जा रहे बेजार!

DB News
Last updated: 06/10/2026 9:17 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

रीवा जिले में राजा मार्तण्ड सिंह जंगल सफारी को शामिल कराने की कवायद पर संग्राम, भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना

Source : DB News Update

Contents
रीवा जिले में राजा मार्तण्ड सिंह जंगल सफारी को शामिल कराने की कवायद पर संग्राम, भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम पर साधा निशानाये है पूरा मामला1969 हो गया था मोहन का निधनसफेद बाघ की एक झलक पाने पर्यटक करते हैं घंटों इंतजारमैहर जिले में है मुकुंदपुरघूमने के लिए मात्र 20 रुपये की एंट्री फीसदुर्लभ सफेद बाघ देखने के लिए लगते हैं 120 रुपये

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

White Tiger Safari : 1951 में रीवा के राजा मार्तण्ड सिंह ने जंगल में सफेद रंग के बाघ को देखा, जिसकी नीली आंखें थीं, उससे राजा मोहित हो गए. उसकी उम्र कम थी. उन्होंने सीधी के बरगड़ी के जंगल से इसे पकड़ा. उसे गोविंदगढ़ के किले में आश्रय दिया गया. राजा ने उसका नाम मोहन रखा. समय ने ऐसी करवट बदला कि रीवा वाइट टाइगर की पहचान खो दिया. 2016 में गोविंदगढ़ इलाके में मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी का निर्माण हुआ और इसका नाम महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी रख दिया गया. यह क्षेत्र सतना संसदीय क्षेत्र के मैहर जिला में आता है. लेकिन अभी हाल ही में मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने अमरपाटन तहसील के ग्राम आनंदगढ़, आमिन, धोबहट, मुकुन्दपुर, परसिया एवं पपरा को मैहर जिले से पृथक करने का पत्राचार किया है और इन 5 गांवों को रीवा जिले में सम्मिलित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसा होने पर मैहर जिले की पहचान मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी भी रीवा जिले में समाहित हो जाएगी. इस पत्राचार का जमकर विरोध शुरू हो गया है. सांसद गणेश सिंह, अमरपाटन के विधायक राजेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक रामखेलावन पटेल और मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है.

ये है पूरा मामला

मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से एक पत्र 27 जनवरी 2025 को मिला. उसमें ग्राम पंचायत आनंदगढ़, आमिन, धोबहट, मुकुंदपुर, परसिया एवं पपरा को मैहर जिले से पृथक कर रीवा में सम्मिलित करने सरपंचों द्वारा दिया गया आवेदन शामिल है. इसे आधार बनाते हुए आयोग के सचिव अक्षय कुमार सिंह ने कलेक्टर रीवा और मैहर को पत्र लिख इस प्रस्ताव पर अभिमत प्रस्तुत करने को कहा है. आयोग सचिव ने एक और पत्र सिर्फ मैहर कलेक्टर को दिया है, जिसमें मुकुंदपुर ग्राम पंचायत को परिसीमन की दशा में जिला रीवा में सम्मिलित न करने और मैहर जिले में ही रखे जाने का ग्राम सभा का प्रस्ताव होता है. इस पर कलेक्टर मैहर से अभिमत मांगा जाता है. जानकारों का कहना है कि अगर मैहर कलेक्टर द्वारा अभिमत नकारात्मक दिया जाता और कलेक्टर रीवा द्वारा सकारात्मक अभिमत दिया जाता है तो आयोग के समक्ष अपने विवेक से निर्णय करने का अधिकार होगा.

1969 हो गया था मोहन का निधन

वाइट टाइगर सफारी में उल्लेख मिलता है कि सफेद बाघ मोहन की तीन रानियां (बाघिन) थीं. धीरे-धीरे उनका कुनबा बढ़ता गया. संख्या बढ़कर 34 हो गई. इनमें से 21 शावक सफेद थे. 1969 को मोहन का निधन हो गया. मोहन को पूरे सम्मान के साथ गोविंदगढ़ किले के बगीचे में दफनाया गया, जहां खेलकर वह बड़ा हुआ था. मोहन की याद में उसी स्थान पर समाधि बनाई गई. इतिहासकारों के मुताबिक, किले में मोहन की खिदमत ठीक वैसे ही होती थी, जैसे किसी राजा की होती थी. सभी उसे मोहन सिंह कहकर पुकारते थे. वह रविवार को खाना नहीं खाता था, भले ही उसे राजा मार्तण्ड सिंह जूदेव ही क्यों न खिलाएं. रविवार को मोहन केवल दूध पीता था. जानकार बताते हैं कि मोहन फुटबॉल खेलने का बड़ा शौकीन था.

इतिहासकारों की मानें तो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सफेद बाघ की घर वापसी के लिए जोर लगाया और साल 2016 में एक बार फिर विंध्या नाम की सफेद बाघिन की विंध्य की धरती पर वापसी हुई.

सफेद बाघ की एक झलक पाने पर्यटक करते हैं घंटों इंतजार

रीवा, सतना और मैहर में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. रीवा संभाग का व्हाइट टाइगर सफारी बारिश के दिनों में हरी-भरी वादियों से ढका रहता है, जिसकी खूबसूरती देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मुकुंदपुर टाइगर सफारी करने आते हैं. मानसून की बारिश में सफेद बाघ की एक झलक पाने के पर्यटक घंटों इंतजार करते हैं.

मैहर जिले में है मुकुंदपुर

रीवा के राजा महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव के नाम से व्हाइट टाइगर सफारी का नाम रखा गया है, जहां दूर-दूर से पर्यटक सफेद बाघ का दीदार करने के लिए आते हैं. रीवा जिला मुख्यालय से दूर मैहर जिले के अंतर्गत मुकुंदपुर आता है. हलांकि रीवा से तमरा गांव होकर सड़क मार्ग से 15 किमी दूरी तय करने के बाद मुकुंदपुर पहुंचा जा सकता है. चोरहटा और निपनिया मार्ग से भी मुकुंदपुर के लिए भी सड़क है.

घूमने के लिए मात्र 20 रुपये की एंट्री फीस

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में कई वन्य प्राणियों के दीदार होते हैं. साथ में जंगल घूमने में भी भरपूर मजा मिलता है. व्हाइट टाइगर सफारी में घूमने के लिए मात्र 20 रुपये की एंट्री फीस है. यदि आप पैदल नहीं बल्कि बैटरी वाली गाड़ी से जंगल सफारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो उसके लिए 50 रुपये देने होते हैं.

दुर्लभ सफेद बाघ देखने के लिए लगते हैं 120 रुपये

सफेद बाघ दुर्लभ है. इसका दीदार करने के लिए जंगल में काफी अंदर तक जाना पड़ता है. इसके लिए जू प्रबंधन द्वारा बसें चलाई जाती हैं. जंगल के अंदर बस से घूमने के लिए 120 रुपये देने पड़ते हैं. बताया जाता है कि सफेद बाघ को 1951 में रीवा के राजा मार्तण्ड सिंह ने जंगल में देखा था, जिसकी नीली आंखें थीं, तो वह इस पर मोहित हो गए. उसकी उम्र कम थी. उन्होंने सीधी के बरगड़ी के जंगल से इसे पकड़ा. उसे गोविंदगढ़ के किले में रखा गया. राजा ने उसका नाम मोहन रखा.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:CM MPDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMaihar NewsMohan yadavMP NEWSRajendra shukla RewaRewa NewsSatna NewsTiger reserve areasWhite Tiger Safari
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article जबलपुर की धरती सिहोरा में छिपा है ‘Gold’!
Next Article बड़ा निवेश करने के लिए अनुकूल समय, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?