आज संसद के शीतकालीन सत्र का 20वां और सेकेंड लास्ट डे है. कल की कार्यवाही के बाद यह सेशन खत्म हो जाएगा.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र का आज 20वां दिन है. बुधवार की तरह आज भी संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में हंगामे के आसार दिख रहे हैं. अंबेडकर को लेकर अमित शाह की टिप्पणी पर विपक्षी दल लगातार बीजेपी पर हमलावर है. इससे पहले कांग्रेस के नेताओं ने अंबेडर की तस्वीर लेकर सड़क पर उतर आए थे. इसके अलावा कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है, जिसमें 2 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत भी हुई है. कई कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं. इसी बीच दोनों सदनों में हंगामा भी हो रहा है.
नीली टी शर्ट पहनकर राहुल पहुंचे संसद
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद पहुंचे. राहुल गांधी नीली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे हैं. वहीं, पार्टी आज संसद परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के पास से मकर द्वार तक मार्च निकालेगी. इस दौरान वह राज्यसभा में बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग करेगी.
के. सुरेश ने दिया नोटिस
कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राज्यसभा में की गई टिप्पणी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया.

