By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आभी नहीं उड़ेंगे इंडिगो के विमान, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री पानी-भोजन के लिए हुए मोहताज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > आभी नहीं उड़ेंगे इंडिगो के विमान, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री पानी-भोजन के लिए हुए मोहताज
NationalTravel

आभी नहीं उड़ेंगे इंडिगो के विमान, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री पानी-भोजन के लिए हुए मोहताज

DB News
Last updated: 05/12/2025 1:12 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से देशभर के एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल. यात्री 12-14 घंटे तक फंसे रहे, न खाना मिला न पानी. एयरलाइन ने क्रू की कमी और तकनीकी समस्याओं को जिम्मेदार बताया.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से देशभर के एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल. यात्री 12-14 घंटे तक फंसे रहे, न खाना मिला न पानी. एयरलाइन ने क्रू की कमी और तकनीकी समस्याओं को जिम्मेदार बताया.4 दिन से प्रभावित हैं उड़ानेंयात्रियों ने एयरलाइन पर जमकर गुस्सा निकालाहैदराबाद और गोवा में हंगामाइंडिगो की सफाईआने वाले 3 दिनों तक और रद्द होंगी उड़ानें

IndiGo Crisis: इंडिगो की गुरुवार को देशभर में 2000 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ा है, कई उड़ाने रद्द करना पड़ी या फिर किसी न किसी कारण से प्रभावित रहीं. बतादें कि एयरलाइन IndiGo इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है. गुरुवार 4 दिसंबर को हालात ऐसे देखे गए कि पूरे देश में इंडिगो की उड़ानों पर भारी असर पड़ा. IndiGo का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि ऑन टाइम परफॉर्मेंस सिर्फ 8% पर आ गया यानी रोजाना जिन 2200 उड़ानों के समय पर उड़ान भरने का दावा किया जाता रहा है, उनमें से सिर्फ 176 ही समय पर उड़ सकीं. बाकी 2000 से ज्यादा उड़ानें देरी, कैंसिल या किसी न किसी तरह से प्रभावित रहीं.

4 दिन से प्रभावित हैं उड़ानें

बीते चार दिनों से उड़ानों में लगातार देरी और रद्द होने की घटनाओं ने यात्रियों का गुस्सा चरम पर पहुंचा दिया है. गुरुवार को अकेले 550 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जिससे दिल्ली, हैदराबाद, गोवा और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई. निजी टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों बैग बिखरे पड़े दिखे. कई यात्री जमीन पर सोते नजर आए और हर तरफ नारेबाजी की गई और अफरा-तफरी का माहौल था. इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट से आज सुबह से 200 से ज्यादा इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है. इसमें 135 departure+ 90 arrival फ्लाइट शामिल हैं.

यात्रियों ने एयरलाइन पर जमकर गुस्सा निकाला

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने एयरलाइन पर जमकर गुस्सा निकाला. एक यात्री ने कहा कि हम शादी में जा रहे थे, हमारा सामान गायब है. 12 घंटे बाद भी इंडिगो एक शब्द नहीं बोल रही है. ये तो मानसिक प्रताड़ना है. एक अन्य महिला यात्री ने कहा कि 14 घंटे हो गए, न खाना, न पानी मिला है. स्टाफ से बात करो तो जवाब ही नहीं मिलता.”

हैदराबाद और गोवा में हंगामा

हैदराबाद में यात्री इतने नाराज हुए कि कई लोग एयर इंडिया की एक उड़ान के सामने बैठ गए और उसे रोक दिया. वहां एक व्यक्ति ने बताया कि कल शाम 7:30 की फ्लाइट थी, अब 12 घंटे हो गए हैं. इंडिगो कह रही है अनिश्चितकाल के लिए देरी हो सकती है. यह मजाक है.

इंडिगो की सफाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो ने स्वीकार किया कि नए नियमों के बाद क्रू की जरूरत का गलत आकलन हुआ है. इसके अलावा सर्दियां, तकनीकी दिक्कतें और स्टाफ की कमी ने मिलकर उड़ानों को बुरी तरह प्रभावित किया है. DGCA को भेजी रिपोर्ट में इंडिगो ने बताया कि वे पायलट-क्रू ड्यूटी के नए नियमों को फिलहाल वापस ले रहे हैं. रात की ड्यूटी सुबह 5 बजे तक थी, अब इसे सुबह 6 बजे तक बढ़ाया था. इसे वापस लिया गया. रात में दो लैंडिंग की सीमा भी अस्थायी रूप से हटाई गई

आने वाले 3 दिनों तक और रद्द होंगी उड़ानें

इंडिगो ने चेतावनी दी है कि शेड्यूल सामान्य होने में कम से कम 2–3 दिन और लगेंगे. 8 दिसंबर से एयरलाइन ने उड़ानों का शेड्यूल कम कर दिया है ताकि अव्यवस्था को रोका जा सके. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों को संदेश दिया कि समय पर उड़ानें चालू करना आसान नहीं होगा. हम पूरी ताकत से स्थिति सुधारने में लगे हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIndiGo CrisisMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हैदराबाद हाउस पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ हो रही चर्चा
Next Article रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से मॉस्को के लिए रवाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?