By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आयरलैंड टीम के सामने अय्यर की टीम चारों खाने चित्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > आयरलैंड टीम के सामने अय्यर की टीम चारों खाने चित्त
Sport

आयरलैंड टीम के सामने अय्यर की टीम चारों खाने चित्त

DB News
Last updated: 29/06/2026 9:55 AM
DB News
Share
9 Min Read
भारत एक बार फिर टी-20 मैच हारा
SHARE

भारत बैक टू बैक आयरलैंड के हाथों हारा, टी20 सीरीज जीतना आयरलैंड के लिए किसी सपने से कम नहीं, भारतीय टीम के हारने की आयरलैंड के कप्तान ने बताई प्रमुख वजह.

Source : MEDIA

Contents
भारत बैक टू बैक आयरलैंड के हाथों हारा, टी20 सीरीज जीतना आयरलैंड के लिए किसी सपने से कम नहीं, भारतीय टीम के हारने की आयरलैंड के कप्तान ने बताई प्रमुख वजह.भारत को हराने के लिए आयलैंड कौन सी रणनीति अपनाई?खुशकिस्मती है भारत के खिलाफ खेलनाइस हार के साथ भारत के बने अनचाहे रिकार्डहैरी टेक्टर ने अपने 100वें टी-20 मैच में अर्धशतक लगायाबारिश के कारण 2 बार खेल रुकाइस गेंदबाज के आगे टीम इंडिया ने टेके घुटने

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

India vs Ireland T20: टी-20 के दूसरे मैच में आयरलैंड ने भारत को एक रन से हरा दिया और सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया. विश्वकप विजेता भारतीय टीम 16 टी-20 सीरीज जीतने के बाद हारी है. बेलफास्ट में मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर एक ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनके नाम पहले दो टी-20 मैच हारने का तमगा लग गया है. उनसे पहले ऋषभ पंत ने अपनी कप्तानी में शुरुआती दो मैच गंवाए थे. आयरलैंड को मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि अपने दम पर जीत दर्ज की है. इसके पहले मैच में पहली बार तो ऐसा लगा था कि आयरलैंड किस्मत से जीत गई. लेकिन बैक टू बैक जीत दर्ज इस बात को प्रमाणित करती है कि आयरलैंड टीम मेहनत और सूझबूझ से जीत दर्ज की है. यह भारत की 2023 से 2026 के बीच टी-20 सीरीज में पहली हार है. इससे पहले पाकिस्तान 2016 से 2018 के बीच लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने के बाद हारी थी.

भारत को हराने के लिए आयलैंड कौन सी रणनीति अपनाई?

आयरलैंड के लिए भारत को लगातार 2 मैचों में हराना एक सपने के सच होने जैसा है. लेकिन आयरलैंड को जिताने में कप्तान की बड़ी भूमिका नजर आ रही है. दरअसल आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान लोरकन टकर ने एक सोची समझी रणनीति के तहत टीम को मैदार में उतारा था, जिसकी बदौलत टीम को जीत मिली. कप्तान ने किस रणनीति के तहत टीम को आगे ले गए? सुनते हैं उन्हीं की जुबानी… उन्होंने कहा कि, “पिछले मैच में जीतकर हम बहुत जोश में थे, लेकिन मैंने अपने प्लेयर्स से कहा कि वे उस जोश से बाहर निकलें, असल दुनिया में लौट आएं और अच्छा प्रदर्शन करें और कल रिकवरी पर ध्यान दें.”

टकर ने आगे कहा, “हम उसी इरादे के साथ मैदान पर उतरे थे. हमने पेशेवर रवैया अपनाया, अपना काम पूरी लगन के साथ किया और वही कर दिखाया जो पहले मैच में किया था. ऐसा लगा कि हम मैच को सही ढंग से खत्म करने में कामयाब रहे. मेरे अनुसार हमने दिखाया कि अच्छी क्रिकेट का मतलब आसान क्रिकेट भी हो सकता है. ये जरुरी नहीं है कि ये मुश्किल बनाया जाए. खासकर जब आप परिस्थिति को अच्छी तरह समझते हैं, तो आप असरदार हो सकते हैं और मैच जीत सकते हैं.”

खुशकिस्मती है भारत के खिलाफ खेलना

आयरलैंड कप्तान टकर ने कहा, “मैंने पिछले मैच में भी कहा था कि हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमें भारतीय टीम के खिलाफ मैच खेलने को मिले. ये मुकाबले बहुत खास होते हैं, दर्शकों का जोश जबरदस्त होता है, इसलिए हम बहुत खुशकिस्मत हैं और हम चाहेंगे कि आगे भी ऐसे मैच होते रहें.”

इस हार के साथ भारत के बने अनचाहे रिकार्ड

  • -श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपने शुरुआती दोनों टी-20 इंटरनेशनल मैच हारने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले ऋषभ पंत के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज था.
  • -भारत को टी-20 इंटरनेशनल में तीसरी बार एक रन से हार मिली है. इससे पहले टीम 2012 में न्यूजीलैंड से और 2016 में वेस्टइंडीज से एक रन से हारी थी.
  • – प्रिंस ने मैच की आखिर गेंद पर छक्का लगाया. वे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. सबसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2021 में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के खिलाफ छक्का लगाया था. उनके बाद रमनदीप सिंह ने 2024 में साउथ अफ्रीका के एंडिले सिमेलाने के खिलाफ सिक्स लगाया था.
  • – अभिषेक शर्मा टी-20 में एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वे इस साल छठी बार शून्य पर आउट हुए हैं. इस मामले में पाकिस्तान के सईम अयूब पहले स्थान पर हैं. वे 2025 में 7 बार शून्य पर आउट हुए थे.
  • – संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों शून्य पर आउट हुए. यह तीसरी बार है, जब टी-20 में भारत के दोनों ओपनर्स शून्य पर आउट हुए हैं. सबसे पहले 2016 में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी भी इस लिस्ट में है.
  • – सैमसन सबसे ज्यादा बार टी-20 पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वे 2 बार पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं. उनसे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा 1-1 बार टी-20 पारी की पहली बॉल पर आउट हो चुके हैं.
  • – अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में आयरिस बैटर रॉस अडायर ने लगातार 2 सिक्स लगाए. वे टी-20 में पारी के पहले ओवर में 2 छक्के खाने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए. उनसे पहले 2016 में रविचंद्रन अश्विन और 2020 में शार्दुल ठाकुर के पहले ओवर में 2 छक्के लगे थे.
  • -आयरलैंड की पारी के 7वें ओवर में प्रिंस यादव ने टी-20 करियर का पहला विकेट लिया. ओवर की तीसरी गेंद पर लॉर्कन टकर बड़ा शॉट लगाने गए. लेकिन, गेंद बल्ले का किनार लेकर गेंद विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में चली गई.
  • – 15वें ओवर में शिवम दुबे ने लगातार 2 गेंद पर विकेट चटकाए. बेंजामिन कैलिट्ज ने पहले दो छक्के लगाए. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे. इसकी अगली ही गेंद पर गैरेथ डेलानी बिना खाता खोले बोल्ड हो गए.

हैरी टेक्टर ने अपने 100वें टी-20 मैच में अर्धशतक लगाया

आयरलैंड के हैरी टेक्टर ने 53 रन बनाए. वे 100वें टी-20 मैच में 50 या उससे अधिक स्कोर बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. इस खास लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल, रोहित शर्मा, जोस बटलर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं. हैरी टेक्टर ने 100 टी-20 मैच खेला. वे 100 टी-20 मैच खेलने वाले आयरलैंड के सबसे यंगेस्ट और दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 26 साल 204 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की. पाकिस्तान के शादाब खान 25 साल 239 दिन की उम्र के साथ पहले स्थान पर हैं.

बारिश के कारण 2 बार खेल रुका

बारिश की वजह से खेल 2 बार रोका गया. पहले आयरलैंड की पारी के 18वें ओवर में बारिश ने खलल डाली. इसकी वजह से 5 मिनट तक खेल रुका. इसके बाद दूसरी पारी में 8वें ओवर के बाद बारिश की वजह से खेल दोबारा रोका गय.। इस बार करीब 20 मिनट के बाद खेल दोबारा शुरु हो पाया.

इस गेंदबाज के आगे टीम इंडिया ने टेके घुटने

राजस्थान के टोंक में जन्मे जय मूंदड़ा कुछ सालों पहले पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे, यहां उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और आयरलैंड की नेशनल टीम में जगह बनाई. रविवार को समाप्त हुई 2 मैचों की टी20 सीरीज जय की पहली इंटरनेशनल सीरीज थी. उन्होंने अपनी टीम को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें दूसरे मुकाबले का प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIndia vs Ireland T20Jbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article पारद, स्फटिक या नर्मदेश्वर में कौन से शिवलिंग हैं श्रेष्ठ? जानें महत्व और पूजन विधि…
Next Article सरकार का केवल मंदिरों में दखल, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?