इस बार इंग्लैंड में श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी और चेतेश्वर पुजारा सहित 10 दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नहीं दिखेंगे.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
India Test Team: बीसीसीआई ने शनिवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया. भारत को 20 जून से इंग्लैंड से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस बार इंग्लैंड में श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी और चेतेश्वर पुजारा सहित भारत के ऐसे 10 दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नहीं दिखेंगे.
इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आज शनिवार, 24 मई को भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम के ऐलान से पहले इसी महीने की शुरुआत में 7 मई को भारत के टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान कर दिया था. वहीं रोहित टेस्ट में ओपनिंग करने आते थे. वही रोहित के टेस्ट से संन्यास के पांच दिन बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.
रोको की जगह साईना
BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए साई सुदर्शन का चयन किया है. साई सुदर्शन, रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग करने आ सकते हैं. वहीं विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह करुण नायर को दी गई है. अभी इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि करुण नायर टीम में किस नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे, लेकिन टीम में विराट की जगह खाली होने पर करुण नायर को लाया गया है.
इंग्लैंड दौरे पर इन 18 खिलाड़ियों को मिला है मौका
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव


