सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टाल पर पहुंचे. यहां के स्टॉल में प्रदर्शित परियोजनाओं का अवलोकन किया.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Noida News: दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व व्यापार मेले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश पवेलियन में अपना स्टॉल लगाया है. जिसमें आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्रदर्शित की गई है. शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टाल पर पहुंचे. वहां से एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत यूपी पवेलियन में लगे स्टाल की तरफ गए. मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के स्टॉल में प्रदर्शित परियोजनाओं का अवलोकन किया.
उनके साथ प्रमुख सचिव आलोक कुमार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी नवीन कुमार सिंह, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

