By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘एक साल तक न खरीदें सोना’ और पेट्रोल-डीजल खर्च पर लगाम लगाएं, PM मोदी की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘एक साल तक न खरीदें सोना’ और पेट्रोल-डीजल खर्च पर लगाम लगाएं, PM मोदी की अपील
National

‘एक साल तक न खरीदें सोना’ और पेट्रोल-डीजल खर्च पर लगाम लगाएं, PM मोदी की अपील

DB News
Last updated: 11/05/2026 12:15 AM
DB News
Share
5 Min Read
हैदराबाद में पीएम की अपील
SHARE

हैदराबाद में एक जनसभआ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से युद्ध के बाद हुए असर को लेकर चर्चा की. ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है.

Source : MEDIA

Contents
हैदराबाद में एक जनसभआ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से युद्ध के बाद हुए असर को लेकर चर्चा की. ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है.इन पर पाबंदी लगाने की अपीलमिडिल ईस्ट की जंग का असरदुनिया इस वक्त सप्लाई चेन संकट से जूझ रही हैईरान युद्ध ने सबको अंधकार में धकेला-पीएम

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM Narendra Modi Hyderabad Speech: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार 10 मई 2026 को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल, सोना और खाद्य तेल पर लगाम लगाने की अपील की है. उन्होंने आगे कहा कि देश में कोरोना के समय जो रूटीन अपनाया गया था, उसी पर जोर देने को कहा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा. पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं. भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं. आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है. जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें.

मोदी ने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे. आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें. इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी.

इन पर पाबंदी लगाने की अपील

  • सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है. देशहित में लोगों को एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए.
  • अनावश्यक वाहन का उपयोग कम करें, मेट्रो में सफर और कारपूलिंग करें. ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसमें बिठाकर ले जाएं.
  • हर परिवार अगर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी.
  • देश को रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखना चाहिए और तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए.
  • वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा.

मिडिल ईस्ट की जंग का असर

इस अवसर पर पीएम ने कहा कि पिछले दो महीने से चल रही मिडिल ईस्ट जंग का असर काफी ज्यादा हुआ है. इसका असर दुनिया सहित भारत पर पड़ा है. मौजूदा समय में विदेश मुद्रा बचाने पर भी विशेष जोर पीएम मोदी की तरफ सेदिया गया है. उन्होंने कहा है कि दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल महंगे हो चुके हैं. ईंधन की बचत करना बेहद ही जरूरी है.

दुनिया इस वक्त सप्लाई चेन संकट से जूझ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया इस समय एक बड़े सप्लाई चेन संकट से जूझ रही है. यूक्रेन और मिडिल ईस्ट जंग ने वैश्विक स्तर पर कठिनाइयों को बढ़ा दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 से 6 सालों से हमारी सरकार इस संकट से निपटने की कोशिश कर रही है. आज फर्टिलाइजर की बोरी तीन हजार रुपए की बिक रही है. वहीं भारत में वही बोरी किसानों को 300 रुपए में मुहैया कराई जा रही है.

पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि, ”कम से कम भारतीयों को राष्ट्रीय कर्तव्य को सर्वोपरि रखना चाहिए. हमें संकट को देखना होगा. हम संकट से अनजान नहीं रह सकते और इसलिए समझदारी से काम लेना होगा.”

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने लोगों से कम से कम एक साल के लिए विदेश यात्रा स्थगित करने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की है, ताकि भारत की विदेशी मुद्रा को बचाया जा सके. पीएम मोदी ने कहा, ”अब लोगों को आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना का समर्थन करना चाहिए. वैश्विक संकट के समय में सभी का सहयोग आवश्यक है.”

ईरान युद्ध ने सबको अंधकार में धकेला-पीएम

दरअसल ईरान और अमेरिका के बीच लंबे वक्त से युद्ध चल रहा है, जिसने भारत के पड़ोसी देशों समेत लगभग दुनिया के सभी देशों को प्रभावित किया है. इस संघर्ष ने पूरी दुनिया को अंधकार में धकेल दिया है और भारत पर इसका और भी गंभीर प्रभाव पड़ा है, क्योंकि हम अपने तेल का एक बड़ा हिस्सा आयात करते हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDieseldivya bhumi updateMP NEWSNARENDRA MODIPETROLPetrol Diesel PricePM Narendra Modi Hyderabad VisitPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article वट सावित्री व्रत 2026 में कब? जानें शुभ मुहूर्त
Next Article तमिलनाडु CM का एक्शन, 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?