कश्मीर के लिए योग आकर्षण का केंद्र बन सकता है- मोदी
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
J&K News: पीएम मोदी ने कहा- योग सेल्फ के लिए जितना उपयोगी है, उसका विस्तार सोसाइटी को फायदा करता है। जब सोसाइटी को लाभ होता है, तो मानवता का लाभ होता है। कश्मीर के लिए योग आकर्षण का केंद्र बन सकता है। मुझे आज बहुत अच्छा लगा। ठंड बढ़ी है। मौसम ने चुनौतियां पैदा की। कई बेटियों ने योगा मेट को बारिश से बचने के लिए उपयोग किया, लेकिन बेटियां गई नहीं। यहीं डटी रहीं। यह अपने-आप में बहुत बड़ा सुकून है। मैं आपको बहुत बधाई देता हूं। इस अवसर पर कश्मीरी महिलाओं के साथ पीएम ने सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया में डाउन लोड भी किया.

