केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बासमती का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइज समाप्त कर दिया गया है. गैर बासमती पर भी सरकार ने प्रतिबंध हटाया है. प्याज के दाम में इजाफा नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास प्याज का बंपर स्टॉक है. सरकार जरूरत पड़ने पर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति करेगी. आज (शुक्रवार) केंद्रीय मंत्री भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि सरकार ने सोयाबीन का मिनियम सपोर्ट प्राइज तय किर दिया है. पॉम आयल आने के कारण सोयाबीन की कीमत कम हुई है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के लिए भी अच्छी खबर सुनाई. उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के उत्पादन में 10 मिलियन टन का फर्क है.
किसानों के लिए क्या दी खुशखबरी?
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार को किसानों का हितैषी बताया. उन्होंने खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि के विकास और किसानों के हित में दो नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. पीएम कृषि विकास योजना और कृषि उन्नत योजना से किसानों को लाभ मिलेगा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की उन्नति के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है.

